Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    2023 Lexus RX: कौन से फीचर बनाते हैं इस कार को खास, खरीदने से पहले जान लें ये 5 बातें

    By Ayushi ChaturvediEdited By: Ayushi Chaturvedi
    Updated: Wed, 26 Apr 2023 10:10 AM (IST)

    The All-New Lexus RX in India भारतीय बाजार में 2023 RX को हाल के दिनों में लॉन्च किया गया है। यह कुल दो वेरिएंट में आती है। इसकी शुरुआती कीमत 95.8 लाख रुपये है। चलिए आपको इसके बारे में खास 5 प्रमुख बातें बताते हैं। (जागरण फाइल फोटो)

    Hero Image
    The All-New Lexus RX in India see details here

    नई दिल्ली, ऑटो डेस्क। 2023 Lexus RX ऑटो एक्सपो में पांचवी जनरेशन के आरएक्स के रूप में पेश की गई थी। अब वाहन निर्माता कंपनी ने भारत में 2023 RX को लॉन्च किया है। यह कुल दो वेरिएंट में आती है। इसकी शुरुआती कीमत 95.8 लाख रुपये है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    2023 Lexus RX एक्सटीरियर

    आपको बता दें, नया RX TNGA-K प्लेटफॉर्म पर बेस्ड है। इसकी लंबाई 4,890mm, चौड़ाई 1,920mm और ऊंचाई 1,650mm है। इसमें 2,850 मिमी का व्हीलबेस है, जो पिछले मॉडल की तुलना में लंबी है। इस कार का वजन पुराने मॉडल के मुकाबले कम है।

    2023 Lexus RX डिजाइन 

    डिजाइन की बात करें तो यह सामने की तरफ बोल्ड स्पिंडल ग्रिल, तेज एलईडी हेडलैंप और वी-आकार के एलईडी डीआरएल के साथ आती है। इसमें कूप जैसी- रूफलाइन स्टाइलिंग रियर विंडशील्ड से जुड़ा हुआ है। यह सेंट्रल लाइट बार के साथ स्लीक एलईडी टेल लाइट्स के साथ लुक को पूरा करता है।

    2023 Lexus RX इंटीरियर

    वाहन निर्माता कंपनी ने इस कार के इंटीरियर को काफी दमदार तरीके से डिजाइन किया है। इसमें वायरलेस Apple CarPlay और वायर्ड Android Auto के साथ 14-इंच टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम, एक हेड-अप डिस्प्ले और एक पैनोरमिक सनरूफ मिलता है।

    2023 Lexus RX इंजन और गियरबॉक्स

    नई लेक्सस आरएक्स को भारत में दो वेरिएंट में लॉन्च किया गया है। RX350h लग्जरी ट्रिम 2.5-लीटर पेट्रोल हाइब्रिड इंजन से लैस है, जो 247bhp और 242Nm का टार्क जनरेट करता है। यह CVT और ऑल-व्हील ड्राइव सिस्टम के साथ आती है।

    दूसरी ओर,RX500h F-Sport+ वेरिएंट  2.4-लीटर पेट्रोल इंजन द्वारा संचालित है, जिसे ई-मोटर के साथ जोड़ा गया है। यह 366bhp की पावर और 460Nm का टार्क जनरेट करता है। इन दोनों वेरिएंट की टॉप स्पीड 200 किमी प्रति घंटे से अधिक होने का दावा करती है।

    2023 Lexus RX कीमत

    RX350h लग्जरी ट्रिम और RX500h F-Sport+ वेरिएंट की कीमत 95.80 लाख और 1.18 करोड़ (दोनों एक्स-शोरूम) है।