Move to Jagran APP

TVS Jupiter BS6 Review: क्यों है सेगमेंट में सबसे अलग?

TVS Jupiter में आपको Activa के मुकाबले ज्यादा फीचर्स जैसे USB सॉकेट बड़ा अंडर-सीट स्टोरेज बड़े व्हील्स और एक लंबा व्हीलबेस दिया जा रहा है।

By Ankit DubeyEdited By: Published: Wed, 22 Jul 2020 08:11 PM (IST)Updated: Wed, 22 Jul 2020 08:11 PM (IST)
TVS Jupiter BS6 Review: क्यों है सेगमेंट में सबसे अलग?
TVS Jupiter BS6 Review: क्यों है सेगमेंट में सबसे अलग?

नई दिल्ली, अंकित दुबे। TVS Jupiter, टू-व्हीलर निर्माता कंपनी TVS की दहलीज को मजबूत करने के लिए कई महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है और यह बात सच है। Honda Activa के बाद 110 cc सेगमेंट में दूसरा कोई स्कूटर है, जिसे सबसे ज्यादा पसंद किया जाता है, तो वह TVS Jupiter ही है। कई बार तो ऐसा होता है कि Activa के खरीदार Jupiter में मिलने वाले सेगमेंट के कुछ पहले फीचर्स पर आकर्षित होते हुए Jupiter की ओर अपना रुख कर रहे हैं। पर, क्या TVS Jupiter सच में एक बेहतरीन 110 cc स्कटूर है और क्या यह साल 2020 में आपके लिए एक बेहतर स्कूटर साबित हो सकता है? इस बारे में हम आपको इस पूरे रिव्यू में तो बताएंगे ही, लेकिन इससे पहले आपको बता दें नया TVS Jupiter BS6 अब कुछ मैकेनिकल बदलाव और कॉस्मैटिक बदलाव के साथ उपलब्ध है। हमने TVS Jupiter का टॉप-एंड Classic वेरिएंट चलाया है।

loksabha election banner

क्या हुए हैं बदलाव?

TVS Jupiter BS6 में हम सबसे पहले कॉस्मैटिक बदलाव की बात करें तो इसमें कंपनी ने नया कलर शामिल कर दिया है जिसका नाम ‘Indi Blue’ है। दूसरा बड़ा बदलाव Classic वेरिएंट में आपको एक टिंटेड विंडस्क्रीन मिलता है। LED हेडलैंप कंपनी ने स्टैंडर्ड दी हैं और TVS इस स्कूटर के साथ यह सुनिश्चित करता नजर आ रहा है कि वह इस सेगमेंट में Jupiter के साथ पीछे नहीं, बल्कि एक कदम आगे रहेगा।

Jupiter के फ्रंट में एक 2-लीटर पॉकेट के साथ एक USB चार्जर भी मिलता है जिसके चलते फोन चार्ज करते वक्त पॉकेट में अपना फोन रख सकते हैं। पिछले वेरिएंट की तुलना में अंडर सीट स्टोरेज भी बड़ा हुआ है। यह अब 21 लीटर के स्टोरेट के साथ आता है, जबकि पुराने वेरिएंट में 18 लीटर का ही मिलता था। ऐसे ही समान अब यह 6 लीटर फ्यूल टैंक क्षमता के साथ आता है, जबकि पहले सिर्फ 5 लीटर ही आपको मिलता था।

पावर स्पेसिफिकेशन्स

अब मैकेनिकल बदलाव की बात करतें हैं जो TVS Jupiter BS6 को खास बनाता है। नए इंजन के साथ अब यह पहले से ज्यादा शांत और अच्छी राइड क्षमता प्रदान करता है। इंजन अब BS6 उत्सर्जन मानकों के अनुरूप है। साथ ही, TVS ने Jupiter में ईको-थ्रस्ट फ्यूल इंजेक्शन (FI) टेक्नोलॉजी शामिल की है, जिसके चलते यह स्कूटर पहले से 15 फीसद ज्यादा माइलेज देता है। पावर आउटपुट में कोई बदलाव नहीं हुआ है, लेकिन इसका थ्रोटल रिस्पांस अब पहले से थोड़ा तेजतर्रार प्रतिक्रिया देता है। सबसे खास बात कंपनी ने इसमें रिफाइनमेंट लेवल्स पर काफी ज्यादा काम किया है। इसमें कंपनी ने 109.7 cc का इंजन दिया है जो 7.99 PS की पावर और 8.4 NM का टॉर्क जनरेट करता है। इंजन मालफंक्शन लाइट के साथ आता है जो इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर में शामिल है।

चलाने के दौरान कैसी लगी?

TVS Jupiter आपको एक मजेदार राइडिंग का अनुभव देता है और शहरों में आप इसे काफी मजे से चला सकते हैं। एर्गोनॉमिक्स पहले से थोड़े ज्यादा आरामदायक लगते हैं। हैंडलिंग पहले की तरह ही समान है। हालांकि, दोनों तरफ 12-इंच व्हील्स के साथ इस स्कूटर की राइडिंग पहले से चुस्त दिखाई पड़ती है। TVS के मुताबिक माइलेज अब पहले से 15 फीसद ज्यादा है। हालांकि, आधिकारिक तौर पर ARAI आंकड़े सामने नहीं आए हैं, लेकिन BS4 वर्जन में यह 62 kmpl का माइलेज देता था।

Classic वेरिएंट में मिलते हैं ये खास फीचर्स

TVS Jupiter तीन वेरिएंट्स - स्टैंडर्ड, ZX और क्लासिक में उपलब्ध है। स्टैंडर्ड वेरिएंट में आपको USB चार्जर नहीं मिलेगा, लेकिन इसे आप एक्सेसरीज के तौर पर फिट करवा सकते हैं। क्लासिक तीनों में सबसे ऊपर का वेरिएंट है और यह उन लोगों को सबसे ज्यादा पसंद आएगा जो अपने स्कूटर में उत्तम दर्जे क्लासी का रेट्रो फील चाहते हैं। इसमें आपको रिब्ड सीटें और पीछे बैठने वाले के लिए एक बैकरेस्ट भी शामिल है, जो अन्य वेरिएंट में शामिल नहीं है। इसमें हमारे लिए आश्चर्य की बात यह है कि TVS ने विकल्प के रूप में फ्रंट डिस्क ब्रेक्स की पेशकश बंद कर दी है, जिसके चलते कंपनी ने इसकी कीमत को काफी प्रतिस्पर्धी रखा है। इससे पहले Jupiter अपने सेगमेंट में एकमात्र ऐसा स्कूटर था जो फ्रंट में डिस्क ब्रेक के साथ आया था।

हमारा फैसला

TVS Jupiter के बेस वेरिएंट की कीमत 63,102 रुपये, TVS Jupiter ZX वेरिएंट की कीमत 65,102 रुपये और TVS Jupiter Classic वेरिएंट की कीमत 69,602 रुपये (एक्स शोरूम) है। इसका कड़ा मुकाबला भारतीय बाजार में Honda Activa से है, लेकिन बिक्री के मामले में Activa इससे आगे ही है। हालांकि, Jupiter में आपको Activa के मुकाबले ज्यादा फीचर्स जैसे USB सॉकेट, बड़ा अंडर-सीट स्टोरेज, बड़े व्हील्स और एक लंबा व्हीलबेस दिया जा रहा है। इसके अलावा TVS Jupiter आपको एक बेहतर राइड क्वालिटी के साथ, क्लासिक फीचर्स और आधुनिक लुक भी प्रदान करता है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.