विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 09, 2018 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

फोर्ड फ्रीस्टाइल रिव्यू: क्या यह वाकई दमदार कार है, जानिये

By Bani KalraEdited By:
Published: Mon, 09 Jul 2018 01:01 PM (IST)Updated: Tue, 10 Jul 2018 07:40 AM (IST)

फोर्ड इंडिया की नई कार फ्रीस्टाइल मार्किट में आ चुकी है। कंपनी को इस कार से काफी उम्मीदें हैं। यह पेट्रोल और डीजल इंजन उपलब्ध है

फोर्ड फ्रीस्टाइल रिव्यू: क्या यह वाकई दमदार कार है, जानिये
फोर्ड फ्रीस्टाइल रिव्यू: क्या यह वाकई दमदार कार है, जानिये

नई दिल्ली (बनी कालरा)। फोर्ड इंडिया की नई कार फ्रीस्टाइल मार्किट में आ चुकी है। कंपनी को इस कार से काफी उम्मीदें हैं। यह पेट्रोल और डीजल इंजन उपलब्ध है, लेकिन रिव्यू के लिए मुझे मिला पेट्रोल वेरिएंट। इस कार से करीब 450 किलोमीटर की दूरी तय की, आइये जानते हैं कैसी रही इसकी परफॉरमेंस।

डिजाइन-फीचर्स: लुक्स के मामले में फोर्ड फ्री-स्टाइल स्पोर्टी लगती है, कंपनी ने इसके डिजाइन में नयापन देने की कोशिश की है, इसका डिजाइन यूथ को टारगेट करता है। इसमें नया बोनट, फ्रंट ग्रिल और नई हेडलाइट्स शामिल की हैं फोर्ड ने इस रेगुलर फिगो के मुकाबले नई फ्री स्टाइल में 15mm ज्यादा ग्राउंडक्लेरेंस दिया है, इसके अलावा इसकी बॉडी अब ज्यादा बड़ी है रूफ रेल, एक्स्ट्रा बॉडी क्लाद्डिंग और साथ में 15 इंच के टायर्स का इस्तेमाल किया गया है। कुल मिलाकर लुक्स में नयापन तो जरूर है लेकिन हमारे हिसाब से यह और बेहतर हो सकता था।

कैबिन बपर नजर डालें तो यहां फीगो हैचबैक वाला ऑल-ब्लैक डैशबोर्ड दिया गया है। डैशबोर्ड के ऊपर वाले हिस्से को हल्का चॉकलेट ब्राउन कलर दिया गया है। सेंटर कंसोल पर ईकोस्पोर्ट फेसलिफ्ट वाला सिंक 3 6.5 इंच टचस्क्रीन इंफोटेंमेंट सिस्टम दिया गया है, जो एपल कारप्ले और एंड्रॉयड ऑटो सपोर्ट करता है। कार की सीट्स आरामदायक है।

स्पेस: फोर्ड फ्री-स्टाइल में 5 लोगों के बैठने की जगह दी गई है, पीछे बैठने वालों के लिए हेडरूम और लेग रूम के लिए जगह ठीक है, स्पेस की कमी यहां महसूस नहीं होती, आगे बैठने वालों के लिए भी अच्छा स्पेस मिलेगा, सामान रखने के लिए कई स्टोरेज आपको मिल जायेंगे।

कीमत और मुकाबला: फोर्ड फ्री-स्टाइल के पेट्रोल मॉडल की कीमत 5.09 लाख रुपये से लेकर 6.94 लाख रुपये के बीच है। फोर्ड ने फ्रीस्टाइल कीमत और परफॉरमेंस से इस सेगमेंट में सबको चुनौती दे दी है। फ्रीस्टाइल का मुकाबला हुंडई आई20 एक्टिव, होंडा डब्ल्यूआर-वी, टोयोटा इटियॉस क्रॉस, मारूति स्विफ्ट और टाटा नेक्सन जैसी कारों से होगा।

इंजन-परफॉरमेंस: जैसा की हमने आपको बताया की हमें मिली पेट्रोल फ्री स्टाइल, और बात इसके इंजन की करें तो इसमें लगा है ड्रैगन फैमिली का नया 1.2 लीटर 3-सिलेंडर इंजन मिलेगा, जो 96 पीएस की पावर और 120 एनएम का टॉर्क देगा। इसके माइलेज का दावा 19 किमी प्रति लीटर है। नई फ्री स्टाइल से मैंने करीब 450 किलीमीटर से ज्यादा की दूरी तय की, और करीब हर तरह से रास्तों पर इसे चलाया, यह कार मुझे आरामदायक लगी, इतना लम्बा सफर तय करने के बाद भी मुझे थकान नहीं हुई, साथ ही कार में बैठे 3 अन्य लोगों ने भी अपने फीडबैक में यही बताया की उन्हें इस पूरी यात्रा में कोई दिक्कत नही आई, कार की सीट्स लम्बे सफर के लिए अनुकूल हैं। इसे सस्पेंशन बेहतर हैं। कार का AC काफी बढ़िया कूलिंग करता है। लेकिन कार का इंजन थोड़ा शोर करता है, कैबिन में बाहर की आवाज आती तो है लेकिन यह आपको परेशान नहीं करती। कार की हैंडलिंग इम्प्रेस करती है, हाई स्पीड पर भी स्टीयरिंग पर आपकी पकड़ बरकरार रहती है। यह आसानी से 100 किलोमीटर की रफ्तार पकड़ लेती है। कार का बैलेंस बेहतर रहा।

सेफ्टी फीचर्स: सेफ्टी के इसमें 6 एयरबैग, एंटी-लॉक ब्रेकिंग सिस्टम (एबीएस), इलेक्ट्रॉनिक ब्रेक फोर्स डिस्ट्रीब्यूशन (ईबीडी), एक्टिव रोलओवर प्रोटेक्शन, हिल लॉन्च असिस्ट, इलेक्ट्रॉनिक स्टेबिलिटी प्रोग्राम, ट्रेक्शन कंट्रोल सिस्टम, रियर व्यू कैमरा और इमरजेंसी असिस्टेंस जैसे फीचर मिलेंगे। इसके अलावा कार में 6.5 इंच टचस्क्रीन इंफोटेंमेंट सिस्टम, पुश बटन स्टार्ट, की-लैस एंट्री, ऑटो हैडलैंप्स, रेन-सेंसिंग वाइपर्स, 15 इंच अलॉय व्हील देखे जा सकते हैं।

नतीजा: अगर आप फन ड्राइव का मजा लेना चाहते है तो फोर्ड की फ्री –स्टाइल आपको पसंद आएगी। इसमें आपको स्पेस अच्छा मिलेगा, लॉन्ग ड्राइव के हिसाब से यह अच्छी कार लगी। फीचर्स और कीमत भी निराश नहीं करती लेकिन लुक्स को और स्पोर्टी बनाया जा सकता था।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।