Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    नई बाइक की पहली सर्विस क्यों होती है जरूरी? नहीं कराने पर ये 3 चीजें हो सकती है खराब

    Updated: Sat, 23 Nov 2024 10:00 AM (IST)

    New bike First service importance नई बाइक खरीदने के बाद उसकी पहली सर्विस बहुत जरूरी होती है। आप इस बात इसी चीज से ही जान सकते हैं कि पहली सर्विस चूकने की वजह से इंजन पर बुरा असर पड़ सकता है। साथ ही और भी कई चीजें बाइक में खराब हो सकती है। जिसे बनवाने के लिए आपको अपनी जेब से पैसे खर्च करना पड़ सकता है।

    Hero Image
    नई बाइक की पहली सर्विस नहीं करवाने पर क्या होता है?

    ऑटो डेस्क, नई दिल्ली। अगर आपने नई बाइक खरीदी है तो आपको इस बात की सही जानकारी होनी चाहिए कि आखिर क्यों मोटरसाइकिल की पहली सर्विस जरूरी होता है। कई लोग टाइम पर पहली सर्विस करवाना भूल जाते हैं। नई बाइक की समय पर सर्विस नहीं करवाने पर उसका बुरा असर इंजन पर पड़ता है। जिसे देखते हुए हम यहां पर आपको नई बाइक की पहली सर्विस समय पर नहीं करवाने पर आपको किन समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है, इसके बारे में बता रहे हैं। आइए जानते हैं इसके बारे में।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    कब करवाएं नई बाइक की पहली सर्विस?

    जब आप नई बाइक खरीदते हैं तो आपको उस दौरान बाइक के साथ एक बुकलेट भी मिलती है, जिसमें आपको इस बात की जानकारी दी होती है कि आखिर नई बाइक की पहली सर्विस कितनी किलोमीटर चलाने के बाद करवानी चाहिए। कई कंपनियां 750 तो कई 1000 किलोमीटर पर नई बाइक की पहली सर्विस करवाने की सलाह देते हैं।

    क्या आएगी समस्याएं?

    1. इंजन खराब हो सकता है

    अगर कोई नई बाइक की सर्विस बताए गए किलोमीटर पर करवाने से चूक जाता है तो इसका इंजन पर बुरा असर पड़ सकता है। यहां तक बाइक का इंजन भी खराब हो सकता है। दरअसल, इंजन में मेटल के छोटे-छोटे कण होते हैं, जो बाइक के चलने पर घिसते हैं और इंजन ऑयल मिल जाते हैं। अगर समय पर बाइक की सर्विस नहीं करवाई जाए तो इंजन के खराब होने की नौबत आ सकती है।

    2. पिस्टन खराब हो सकता है

    नई बाइक की पहली सर्विस के दौरान इंजन ऑयल को बदला जाता है। जिसकी वजह से इसमें मिलने वाले छोटे मेटल के कण बाहर निकल जाते हैं। जिसकी वजह से इंजन पर कोई असर नहीं पड़ता है। वहीं, अगर समय पर सर्विस नहीं करवाई जाए तो इंजन के साथ पिस्टन पर बुरा असर पड़ता है। जिसकी वजह से पिस्टन भी खराब हो सकता है। जिसकी वजह से इंजन के खराब होने की संभावना और ज्यादा बढ़ जाती है। अगर ऐसा होगा तो फिर आपको इंजन ठीक करवाने में आपको जेब से ज्यादा पैसे खर्च करना पड़ जाएगा।

    3. खराब पार्ट हो जाते हैं चेंज

    इसके अलावा कंपनी के द्वारा बताए गए किलोमीटर पर नई बाइक की पहली सर्विस नहीं करवाने से चूक जाते हैं और इस केस में अगर कोई पार्ट खराब हो जाता है, तो कंपनी उस पार्ट की वारंटी खत्म कर सकती है। इतना ही नहीं, कंपनी उसे मुफ्त में बदलने से मना भी कर सकती है और कह सकती है कि यह पार्ट सही समय पर नहीं करवाने की वजह से खराब हुआ है। जिसकी वजह से आपको उस पार्ट के लिए आपको अपनी जेब से पैसा लगाना पड़ सकता है।

    यह भी पढ़ें- सर्दियों में सुरक्षित तरीके से बाइक चलाने के लिए फॉलो करें 7 टिप्स, सेफ रहेंगे आप