VIN Chasis Number: क्या होता है चेसिस नंबर, इसके बिना अधूरे रह जाएंगे कई काम; ऐसे लगाएं पता
Everything About Vehicle Identification Number वाहन पहचान संख्या (वीआईएन) या चेसिस नंबर आपके वाहन की यूनिक पहचान होती है। किसी भी कार का VIN नंबर प्राप्त करना कोई मुश्किल काम नहीं है। आप इसे आसान से स्टेप्स को फॉलो करके प्राप्त कर सकते हैं। (फाइल फोटो)।

नई दिल्ली, ऑटो डेस्क। अगर आप अपनी प्रिय कार को अलविदा कहने और उसके नए मालिक को चाबियां सौंपने के लिए तैयार हैं, तो आपको एक महत्वपूर्ण कदम उठाने की जरूरत है। यह है VIN यानी चेसिस नंबर की जांच। इस प्रक्रिया के बिना आप अपनी कार को बेच नहीं सकते हैं। इसके अलावा अन्य बहुत सारे कार्यों में VIN की जरूरत पड़ती है। आइए जान लेते हैं कि VIN यानी कि वाहन नंबर क्या है और इसे कैसे प्राप्त कर सकते हैं। साथ ही इसकी आवश्यकता के बारे में भी जानेंगे।
VIN या चेसिस नंबर क्या है
वाहन पहचान संख्या (वीआईएन) या चेसिस नंबर आपके वाहन की यूनिक पहचान होती है। जैसे हम अपने हस्ताक्षर को अद्वितीय रखते हैं वैसे ही कार का VIN नंबर उसे अन्य वाहनों से अलग करता है। VIN नंबर 17-अंकीय अनुक्रम में होता है और इसमें वाहन की सभी महत्वपूर्ण जानकारी और हिस्ट्री शामिल होती है। इस एक नंबर की मदद से आप वाहन के निर्माता से लेकर मॉडल और उत्पादन तिथि तक की जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। उदाहरण के लिए है वाहन का VIN इस तरह दिख सकता है।
VIN कैसे खोजें
किसी भी कार का VIN नंबर प्राप्त करना कोई मुश्किल काम नहीं है। आप इसे निम्नलिखित कुछ स्टेप्स को फॉलो करके प्राप्त कर सकते हैं।
- सबसे पहले आपको कार की लॉगबुक या पंजीकरण दस्तावेजों की जांच करनी चाहिए, हो सकता है कि आपको इन्ही दस्तावेज में VIN नंबर लिखा हुआ दिख जाएगा।
- आमतौर पर कारों में ड्राइवर की तरफ विंडशील्ड के पास डैशबोर्ड में भी VIN नंबर को उकेरा जाता है। यहां से भी आप इसे देख सकते हैं।
- एक और जगह जहां आप VIN नंबर देख सकते हैं वह कार का इंजन है। अक्सर इंजन ब्लॉक पर मुहर लगाई जाती है जिसमें इसे अंकित किया जाता है।
- अगर इन कोशिशों के बावजूद भी आप VIN नंबर नहीं खोजने में असफल रहे हैं तो स्थानीय डीलरशिप से संपर्क करके इसका पता लगा सकते हैं।
VIN क्यों है जरूरी
वाहन पहचान संख्या यानी VIN प्रत्येक वाहन को दिए जाने वाला एक यूनिक नंबर है। ये नंबर पहचानकर्ता के रूप में कार्य करता है। VIN किसी भी वाहन के लिए इतना महत्वपूर्ण क्यों है, आइए कुछ बिंदुओं में जान लेते हैं।
- VIN का उपयोग प्रत्येक वाहन की पहचान करने के लिए किया जाता है। जिससे सरकारी एजेंसियों, निर्माताओं और बीमा कंपनियों के लिए कार के बारे में जानकारी ट्रैक करना और रिकॉर्ड करना आसान हो जाता है।
- जब भी को बेचा या खरीदा जाता है तो वीआईएन रिकॉर्ड किया जाता है। इसका उपयोग इसके स्वामित्व इतिहास, सेवा रिकॉर्ड और दुर्घटना इतिहास को निर्धारित करने के लिए किया जा सकता है।
- VIN कार की चोरी को रोकने में मदद करता है। इसकी मदद से चोरी हुए वाहन को वापस प्राप्त करना आसान होता है।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।