Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    2025 में लॉन्च हो सकती है Mahindra की 5 गाड़ियां, लिस्ट में EV और पेट्रोल-डीजल की Cars शामिल

    Updated: Wed, 25 Dec 2024 03:48 PM (IST)

    महिंद्रा 2025 में अपनी नई कारों के साथ भारतीय बाजार में अपनी स्थिति को पहले से ज्यादा मजबूत बनाने के लिए योजना बना रही है। 2024 में इलेक्ट्रिक और ICE दोनों ही सेगमेंट में नए लॉन्च से कंपनी को काफी उम्मीदे हैं। कंपनी अगले साल 2025 में भी नई गाड़ियां लाने जा रही है। आइए जानते हैं कि 2025 में Mahindra की कौन-सी Cars लॉन्च हो सकती है।

    Hero Image
    साल 2025 में महिंद्रा की लॉन्च होने वाली गाड़ियों की लिस्ट।

    ऑटो डेस्क, नई दिल्ली। साल 2024 में महिंद्रा ने अपनी गाड़ियों से खूब सुर्खियां बटोरी, जिसमें Thar Roxx से लेकर इलेक्ट्रिक एसयूवी जैसे XEV 9e और BE 6 तक शामिल है। महिंद्रा साल 2025 में भी अपनी इस सफलता को जारी रखने की योजना बना रही है। कंपनी नए इलेक्ट्रिक मॉडल XEV और BE को बढ़ाने के साथ-साथ अपनी पॉपुलर ICE में भी कुछ अपडेट्स लाने की तैयारी कर रही है। आइए जानते हैं कि साल 2025 में महिंद्रा की कौन सी गाड़ियां लॉन्च हो सकती है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    1. XUV 4XO EV / XEV 4e

    • एक्सपेक्टेड लॉन्च: मार्च 2025
    • एक्सपेक्टेड कीमत: 16 लाख रुपये

    साल 2025 में अपनी महिंद्रा XUV 3XO का इलेक्ट्रिक वर्जन XUV 4XO EV या XEV 4e के नाम से लॉन्च कर सकती है। इसमें 34.5 kWh और 39.5 kWh बैटरी पैक ऑप्शन देखने के लिए मिल सकता है। इसमें XUV 3XO जैसे फीचर्स और डिजाइन देखने के लिए मिल सकते हैं।

    2. XEV 7e

    • एक्सपेक्टेड लॉन्च: मार्च 2025
    • एक्सपेक्टेड कीमत: 21 लाख रुपये

    Mahindra XUV700 का इलेक्ट्रिक वर्शन XEV 7e को भी मार्च में ही लॉन्च किया जा सकता है। इसका डिजाइन और इंटीरियर तकरीबन XEV 9e जैसा हो सकता है। इसमें XEV 9e की तरह ही तीन स्क्रीन वाली लेआउट, मल्टी-ज़ोन AC और प्रीमियम साउंड सिस्टम जैसे फीचर्स देखने के लिए मिल सकते हैं। इसमें 59 kWh और 79 kWh बैटरी पैक ऑप्शन दिया जा सकता है, जो करीब 650 किमी तक का रेंज दे सकें।

    3. Thar 3-Door Facelift

    • एक्सपेक्टेड लॉन्च: अप्रैल 2025
    • एक्सपेक्टेड कीमत: 12 लाख रुपये

    महिंद्रा की पॉपुलर 3-डोर थार को 2025 में एक मिड-लाइफ अपडेट मिल सकता है। इसमें नई स्टाइलिंग, अपडेट इंटीरियर, और ज्यादा प्रीमियम फीचर्स भी दिए जा सकते हैं। इसे 1.5-लीटर डीजल, 2.2-लीटर डीजल और 2-लीटर टर्बो-पेट्रोल इंजन के साथ लाया जा सकता है।

    4. Production-Spec BE 07

    • एक्सपेक्टेड लॉन्च: अगस्त 2025
    • एक्सपेक्टेड कीमत: 30 लाख रुपये

    साल 2025 में महिंद्रा अपनी एक और नई इलेक्ट्रिक कार BE 07 के नाम से लॉन्च कर सकती है। इसका डिजाइन वैसा ही होगा जैसा 2022 में पेश किए गए BE 07 कॉन्सेप्ट जैसा ही होगा। इसमें XEV 9e जैसा ही पावरट्रेन देखने के लिए मिल सकता है।

    5. Scorpio N Model

    • एक्सपेक्टेड लॉन्च: 2025 के अंत तक
    • एक्सपेक्टेड कीमत: 13.85 लाख से लेकर 24.54 लाख रुपये तक।

    महिंद्रा की पॉपुलर Scorpio N को 2025 में कुछ नए अपडेट्स मिल सकते हैं। इसमें कंपनी  एडवांस ड्राइवर असिस्टेंस सिस्टम (ADAS) जैसे फीचर्स को शामिल कर सकती है। इसके साथ ही इसे पहले से ज्यादा प्रीमियम फीचर्स से लैस किया जा सकता है।

    यह भी पढ़ें- 2025 में लॉन्च हो सकती है Maruti की 4 गाड़ियां, e-Vitara और Brezza Facelift हो सकती है लॉन्च