Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    2025 में Hyundai की ये 4 गाड़ियां हो सकती है लॉन्च, Creta EV से लेकर Ioniq 6 तक भारत में मार सकती हैं एंट्री

    Updated: Tue, 24 Dec 2024 10:00 AM (IST)

    Hyundai 2025 Launches साल 2025 में हुंडई की लाइनअप पूरी तरह से इलेक्ट्रिक मोबिलिटी पर केंद्रित होने वाली है। इसमें Venue EV से लेकर Ioniq 6 जैसे प्रीमियम सेगमेंट तक की गाड़ियां शामिल हो सकती है। वहीं हुंडई अपने इन मॉडलों के साथ भारतीय बाजार में बड़ा प्रभाव छोड़ने की भी तैयारी कर रही है। आइए जानते हैं साल 2025 में Hyundai की कौन-सी गाड़ियां लॉन्च हो सकती है।

    Hero Image
    साल 2025 में हुंडई की ये गाड़ियां लॉन्च हो सकती है।

    ऑटो डेस्क, नई दिल्ली। हुंडई साल 2025 में भारतीय बाजार में अपनी पकड़ को और भी ज्यादा मजबूत बनाने की तैयारी कर रही है। 2025 में कंपनी अपनी तीन इलेक्ट्रिक कारों को भारत में लॉन्च कर सकती है। इसके साथ ही यह कंपनी Tucson के फेसलिफ्ट को भी ला सकती है। आइए जानते हैं कि साल 2025 में Hyundai की कौन-सी गाड़ियों के लॉन्च होने की पूरी संभावना है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    1. Hyundai Creta EV

    • लॉन्च: जनवरी 2025, भारत मोबिलिटी एक्सपो में।
    • एक्सपेक्टेड कीमत: लगभग 20 लाख रुपये।

    हुंडई क्रेटा ईवी भारतीय बाजार में जनवरी 2025 में होने वाले भारत मोबिलिटी एक्सपो में लॉन्च हो सकती है। कहा जा रहा है कि इसे एक बार फुल चार्ज करने के बाद 400 किमी तक की रेंज मिल सकती है। इसमें कई बैटरी पैक देखने के लिए मिल सकते हैं। इसमें  ADAS (एडवांस्ड ड्राइवर असिस्टेंस सिस्टम) और ड्यूल 10.25 इंच डिस्प्ले देखने के लिए मिल सकता है। इसे मौजूदा ICE मॉडल से अलग दिखाने के लिए कुछ स्टाइलिश अपडेट्स दिए जा सकते हैं।

    2. Hyundai Venue EV

    • लॉन्च: अप्रैल 2025 में आने की संभावना।
    • एक्सपेक्टेड कीमत: लगभग 12 लाख रुपये।

    हुंडई वेन्यू ईवी को कॉम्पैक्ट एसयूवी सेगमेंट में इलेक्ट्रिक व्हीकल में लाया जा सकता है। यह अफोर्डेबल और प्रैक्टिकल इलेक्ट्रिक व्हीकल हो सकती है। इससे रोजाना सफर करने के लिए अच्छी रेंज मिल सकती है। वहीं, यह  शहर के भीतर ऑफिस या वीकेंड ट्रिप पर जाने के लिए ध्यान में रखते हुए बनाया जा सकता है। इसका डिजाइन शहरी खरीदारों को ध्यान में रखते हुए बनाया जा सकता है।

    3. 2025 Hyundai Tucson Facelift

    • लॉन्च: अगस्त 2025  में लॉन्च होने की संभावना।
    • एक्सपेक्टेड कीमत: लगभग 30 लाख रुपये।

    हुंडई की प्रीमियम SUV Tucson को 2025 में एक फेसलिफ्ट अपडेट मिल सकता है। इसमें नया डिजाइन, नया ग्रिल डिजाइन और अपडेट एलईडी लाइटिंग एलिमेंट्स देखने के लिए मिल सकते हैं। इसके इंटीरियर में इंफोटेनमेंट स्क्रीन और नए सेफ्टी फीचर्स भी दिए जा सकते हैं। कहा जा रहा है कि इसके पावरट्रेन में किसी तरह का बदलाव नहीं देखा जा सकता है।

    4. Hyundai Ioniq 6

    • लॉन्च: दिसंबर 2025 में लॉन्च होने की संभावना।
    • एक्सपेक्टेड कीमत: लगभग 65 लाख रुपये।

    हुंडई के ग्लोबल इलेक्ट्रिक सेडान Ioniq 6 को साल 2025 के दिसंबर में लॉन्च किया दा सकता है। यह e-GMP प्लेटफॉर्म पर बेस्ड हो सकती है और इसमें मॉडर्न एरोडायनामिक्स के साथ ही 600 किमी से ज्यादा की रेंज दी जा सकती है। इसमें minimalist और तकनीकी रूप से बेहतर इंटीरियर भी देखने के लिए मिल सकते हैं।

    यह भी पढ़ें- साल 2025 में भारत में बनी Electric Cars का दिखेगा जलवा, लॉन्च हो सकती है ये EV