Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Year Ender 2024: इस साल Dzire से लेकर Amaze तक लॉन्च हुई ये SEDAN Cars, लोगों के दिल में बनाई जगह

    Updated: Sat, 21 Dec 2024 08:30 AM (IST)

    Sedan Launches 2024 साल 2024 भारतीय ऑटो बाजार के लिए काफी सही रहा। इस साल कई गाड़ियां भारत में लॉन्च हुई। कई गाड़ियों को अपडेट मिला तो कई की नई जनरेशन ही लॉन्च की गई है। हम यहां पर आपको साल 2024 में लॉन्च हुई सेडान कारों के बारे में बता रहे है जिन्होंने लोगों के दिल में अपनी खास जगह बनाई।

    Hero Image
    साल 2024 में लॉन्च हुई SEDAN CARs की लिस्ट।

    ऑटो डेस्क, नई दिल्ली। हाल के समय में अधिकांश लोग SUVs को ज्यादा पसंद कर रहे हैं, लेकिन इसका यह मतलब नहीं है कि सेडान कारों का बाजार पूरी तरह से भारत से खत्म हो गया है। दरअसल, साल 2024 में कई सेडान कारों को लॉन्च किया गया है, जो न केवल पॉपुलर ब्रांड जैसे होंडा और मारुति की है, बल्कि लग्जरी ऑटोमेकर्स जैसे मर्सिडीज और BMW की भी गाड़ियां रही है। आइए जानते हैं 2024 में भारत में लॉन्च होने वाली टॉप सेडान कारों के बारे में।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    1. 2024 Maruti Dzire

    कीमत: 6.79 लाख से लेकर 10.14 लाख रुपये तक।

    मारुति डिजायर को साल 2024 में 11 नवंबर को लॉन्च किया गया है। इसे इस साल नया रूप मिला है, इसे न केवल नया डिजाइन दिया गया है, बल्कि नए फीचर्स से भी लैस किया गया है। हालांकि, इसके इंजन और केबिन को वैसा ही रखा गया है जैसा आपको स्विफ्ट में मिलता है।

    2. 2024 Honda Amaze

    कीमत: 8 लाख से लेकर 10.90 लाख रुपये तक।

    भारत में नई होंडा अमेज को 4 दिसंबर को लॉन्च हुई है। इसके तीसरे जनरेशन को भारत में लाया गया है, जो अब पहले से ज्यादा अट्रैक्टिव दिखती है। इसमें 8 इंच की टचस्क्रीन और वायरलेस फोन चार्जर जैसे फीचर्स मिलेंगे। वहीं, यह भारत की पहले सबकॉम्पैक्ट सेडान है, जिसमें एडवांस्ड ड्राइवर असिस्टेंस सिस्टम (ADAS) फीचर दिया गया है।

    3. BYD Seal

    कीमत: 41 लाख से लेकर 53 लाख रुपये तक।

    BYD सील एक पूरी तरह से इलेक्ट्रिक सेडान कार है, जिसे भारत में 5 मार्च को लॉन्च हुई। यह Porsche Taycan से प्रेरित डिजाइन के साथ आती है। इसमें कई एडवांस फीचर्स के साथ प्रीमियम इंटीरियर दिया गया है।

    4. 2024 Mercedes-Benz E-Class LWB

    कीमत: 78.50 लाख से लेकर 92.50 लाख रुपये तक।

    साल 2024 में मर्सिडीज-बेंज ने अपनी 6वीं पीढ़ी की ई-क्लास को लंबी व्हीलबेस वेरिएंट में 9 अक्टूबर को लॉन्च किया। यह शार्प डिजाइन और पूरी तरह से नए केबिन के साथ भारत आई है। इसमें कई सेफ्टी एडवांस फीचर्स दिए गए हैं। इसमें MBUX हाइपर स्क्रीन सेटअप भी दिया गया है।

    5. New BMW 5 Series LWB

    कीमत: 72.90 लाख रुपये।

    इस साल Mercedes की तरह BMW ने भी 5 सीरीज़ का नया जनरेशन LWB वेरिएंट को भारत में लॉन्च किया है। इसे भारत में 24 जुलाई को लॉन्च किया गया था। इसे भी कई एडवांस फीचर्स के साथ प्रीमियम इंटीरियर से लैस किया गया है।

    6. BMW i5

    कीमत: 1.20 करोड़ रुपये।

    यह i5 नई 5 सीरीज सेडान का इलेक्ट्रिक वेरिएंट है। इसे भी New BMW 5 Series LWB जैसे फीचर्स से लैस किया गया है। इसके केबिन डिजाइन को काफी शानदार बनाया गया है। भारत में इसे New BMW 5 Series LWB के साथ ही लॉन्च किया गया था।

    7. Mercedes-AMG C 63 S E Performance

    कीमत: 1.95 करोड़ रुपये।

    यह C-क्लास को नए लेवल पर लेकर जाती है। इसके एक्सटीरियर और इंटीरियर डिजाइन को काफी शानदार तरीके से डिजाइन किया गया है। इसकी डिजाइन में AMG के सिग्नेचर एलिमेंट्स दिए गए हैं जो इसे और भी ज्यादा अट्रैक्टिव बनाते हैं।

    यह भी पढ़ें- Year Ender 2024: इस साल लॉन्च हुईं ये दमदार SUVs, इन आठ को किया गया सबसे ज्यादा पसंद