विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 25, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

ये 5 टेक्नोलॉजी बाइक राइडिंग को बनाती हैं सेफ, यहां जानिए हाइटेक फीचर्स के बारे में

Published: Wed, 25 Sep 2024 08:30 AM (IST)

हाल के समय में आने वाली बाइक पावरफुल ब्रेक बेहतरीन हैंडलिंग और भी कई बेहतरीन फीचर्स के साथ आती हैं। ...और पढ़ें

बाइक राइडिंग को सेफ बनाने वाली टेक्नोलॉजी।
बाइक राइडिंग को सेफ बनाने वाली टेक्नोलॉजी।

HighLights

  1. ABS सिस्टम से बढ़ती है बाइक राइडर की सेफ्टी।
  2. मोटरसाइकिल थीफ गार्ड नहीं होने बाइक चोरी।

नई दिल्ली, ऑटो डेस्क। हाल के समय में तकरीबन हर किसी के घर में टू-व्हीलर मौजूद है। लोग सुबह से शाम तक के अपने हर जरूरी काम के लिए बाइक का ही इस्तेमाल करते हैं। बाइक को चलाना जितना मजेदार होता है, उतने ही इसको लेकर खतरे होते हैं। हाल के समय में आने वाली बाइक पावरफुल ब्रेक, बेहतरीन हैंडलिंग और हाई-ग्रिप टायरों से लैस होती है, जो ड्राइवर की सेफ्टी को बढ़ा देती है। हम यहां पर आपको बाइक के उन फीचर्स के बारे में बता रहे हैं, जो आपको बड़े-बड़े हादसों से बचाते हैं।

1. ABS सिस्टम

बाइक में दी जाने वाली ABS सिस्टम राइडर की सेफ्टी के लिए अहम भूमिका निभाता है। इसके होने की वजह से बाइक फिसलने से रुक जाती है। बाइक कितने भी स्पीड पर क्यों न हों और आप अचानक ब्रेक लगाते हैं तो बाइक कभी नहीं फिसलती है। इस फीचर्स की मदद से पहिए लॉक हो जाते हैं, जिसके कारण आपके साथ हादसा होने के चांसेस कम हो जाते हैं।

यह भी पढ़ें- बाइक से लंबे सफर की कर रहे हैं तैयारी, रखें इन चार बातों का ध्‍यान, कभी नहीं होगी परेशानी

2. टायर प्रेशर मॉनिटरिंग सिस्टम

बाइक में मिलने वाला यह फीचर आपको एक्सीडेंट होने से बचाता है। कई बार ऐसा देखने के लिए मिलता है कि बाइक तेज रफ्तार में होती है और टायर फट जाता है या फिर पंचर हो जाता है। इसकी वजह से आप हादसे के शिकार हो सकते हैं। बाइक में यह फीचर होने पर आपके साथ हादसे के चांसेस कम हो जाते हैं। इसके साथ ही टायरों की कंडीशन का सही पता भी चलता है।

3. मोटरसाइकिल थीफ गार्ड

आपकी बाइक को चोरी होने से बचाने में मोटरसाइकिल थीफ गार्ड आपकी काफी मदद करता है। यह एक इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस है। इसे बाइक में लगाने के बाद चोर आपके बाइक के साथ कोई छेड़छाड़ करते हैं तो यह बहुत तेजी से अलार्म बजाने लगता है। इसकी आवाज इतनी तेज होती है कि पड़ोसी तक की नींद इससे टूट जाएगी। इसका अलार्म तब तक बजता रहता है जब तक आप इसे अपने रिमोट से इसे बंद नहीं कर देते हैं।

4. बाइक एयरबैग

बाइक से होने वाले हादसों की वजह से ड्राइवरों को काफी ज्यादा चोट लगती है। कई हादसों में तो बाइक ड्राइवरों की मौत तक हो जाती है। इन हादसों से बचाने के लिए बाइक एयरबैग को इनोवेट किया गया है। यह एयरबैग वेस्ट के रूप में राइडिंग जैकेट बेचती हैं। जिसमें एयर बैग लगा होता है। यह एक केवल टू-व्हीलर यूजर्स के लिए ही होता है। 

यह भी पढ़ें- Bike Riding में 5 आदतों को करें शामिल, बन जाएंगे बेहतर बाइक राइडर

5. हेलमेट

भारतीय मोटर व्हीकल एक्ट के तहत बिना हेलमेट के बाइक चलाना कानूनी जुर्म है। इसके बिना बाइक चलाने पर जुर्माना के साथ आपको सजा भी हो सकती है। इसे पहनकर चलाने से आप सुरक्षित रहते है। इसके साथ ही आप जुर्माना से भी बचे रहते हैं। 

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।