यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 22, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Bike Riding में 5 आदतों को करें शामिल, बन जाएंगे बेहतर बाइक राइडर
बहुत से लोग पहली बार बाइक चलाने के दौरान काफी डरे हुए या घबराए हुए रहते हैं। साथ ही उनकी ...और पढ़ें

HighLights
- मोटरसाइकिल ट्रेनर से बाइक चलाने की ट्रेनिंग लें।
- जितना हो उतनी बाइक चलाने की प्रैक्टिस करें।
- हेलमेट, दस्ताने, और दूसरे सेफ्टी गियर्स पहनें।
ऑटो डेस्क, नई दिल्ली। बाइक चलाने में जो आजादी और रोमांच मिलता है, वो शायद ही कहीं और मिलें। बाइक राइडिंग जितनी शानदार लगता है यह उतनी ही खतरनाक भी हो सकती है। यह सब निर्भर करता है कि आप बाइक किस तरह से चलाते हैं। बहुत से लोग नई बाइक चलाने के दौरान कई गलतियां करते हैं, जिसकी वजह से कई तरह की परेशानियों का सामना करना पड़ता है। जिसे देखते हुए हम यहां पर आपको कुछ ऐसे टिप्स के बारे में बता रहे हैं, जिन्हें अपनाकर आप जल्दी एक बेहतर बाइक राइडर बन सकते हैं।
1. ट्रेनिंग लें
अगर आप बाइक चलाने में बिल्कुल नए हैं, तो आपको एक लाइसेंस प्राप्त मोटरसाइकिल ट्रेनर से बाइक चलाने की ट्रेनिंग लें। यह बाइक राइडर बनने का सबसे अच्छा तरीका है। वह आपक बाइक चलाने के बुनियादी स्किल्स के बारे में बताएगा, जैसे कि बाइक स्टार्ट करना, रुकना, मुड़ना और सेफ तरीके से ड्राइविंग करना इत्यादि।
2. प्रैक्टिस करें
एक बार बाइक किस तरह से चलाते हैं यह जानने के बाद जितना हो सके उतनी बाइक चलाने की प्रैक्टिस करें। जितनी आप प्रैक्टिस करेंगे उतने ही आप बेहतर होते जाएंगे। शुरुआत में आप लोकल ग्राउंड या खाली सड़क पर ही बाइक चलाने का प्रैक्टिस करें।
यह भी पढ़ें- बाइक मेंटेनेंस के लिए फॉलो करें 5 टिप्स, सर्विस पर नहीं कटेगी जेब, माइलेज भी बढ़ेगा
3. सेफ्टी गियर्स पहनें
बाइक चलाने से पहले हमेशा सेफ्टी गियर्स जरूर पहनें। जिसमें हेलमेट, दस्ताने, और दूसरे सेफ्टी गियर्स आते हैं। यह सभी पहने रहने के बाद अगर आपका एक्सीडेंट की स्थिति बनती हैं तो ये आपको बचाने में मदद करते हैं।
4. ट्रैफिक नियमों का पालन करें
बाइक चलाना सीखने से पहले ट्रैफिक नियमों के बारे में जरूर जान लें। ट्रैफिक नियमों का पालन करने से न सिर्फ आप एक्सीडेंट होने के चांस को कम कर सकते हैं, बल्कि आप चालान से भी बचे रहेंगे।
5. दूसरे ड्राइवर्स के लिए अलर्ट रहें
सड़क पर बाइक चलाने के दौरान हमेशा दूसरी चलने वाली गाड़ियों से दूरी बनाकर रखें। इसके साथ ही सड़क पर बाइक राइडिंग के दौरान पूरी तरह से चौकन्ने रहें। दूसरे ड्राइवर्स की एक्टिविटी पर नजर रखें। अपने जरूरत के हिसाब से हॉर्न बजाकर या इंडिकेटर देकर दूसरों को अलर्ट करते रहे।