विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 18, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

बारिश के मौसम में अपने इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर की कैसे करें सुरक्षा? फिट रखने के लिए फॉलो करें 5 टिप्स

Published: Wed, 18 Sep 2024 05:00 PM (GMT+05:30)

देश के कई हिस्सों में अभी बारिश हो रही है। जिससे लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा ...और पढ़ें

मानसून सीजन में इलेक्ट्रिक बाइक और स्कूटर सेफ रखने के टिप्स।
मानसून सीजन में इलेक्ट्रिक बाइक और स्कूटर सेफ रखने के टिप्स।

HighLights

  1. बारिश में इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर को पार्क न करें।
  2. बारिश में भीगने पर चार्जिंग स्टेशन का यूज न करें।
  3. बारिश में चार्जर के व्हीकल के अंदर न रखें।

ऑटो डेस्क, नई दिल्ली। हाल के समय में बारिश देश के ज्यादातर हिस्सों में हो रही है। ऐसे में रोजमर्रा के कामकाज, मेडिकल चेक अप जैसे तमाम काम के लिए घर से बाहर निकलने पर लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। वहीं, सबसे ज्यादा परेशानी का सामना वाहन मालिकों को करना पड़ रहा है। इस समय लोगों के वाहनों में ब्रेकिंग सिस्टम का सही से काम न करना और शॉर्ट सर्किट जैसी परेशानियां होती है। वहीं, बारिश के मौसम में इलेक्ट्रिक बाइक और स्कूटर का सही रखरखाव काफी जरूरी हो जाता है। जिसे देखते हुए हम यहां पर आपको बता रहे हैं कि बारिश में इलेक्ट्रिक व्हीकल का किस तरह से ख्याल रखें।

1. बारिश में न खड़ी करें EV

बारिश के मौसम में इलेक्ट्रिक वाहनों के लिए सुरक्षित पार्किंग जरूरी है। संभव हो तो अपनी ईवी के किसी शेल्टर या कवर की गई जगह के नीचे ही पार्क करें। अगर आप इसे शेल्टर के नीचे पार्क नहीं कर पा रहे हैं तो किसी सुरक्षित लेयर से कवर कर दें। ज्यादा समय तक बारिश में इलेक्ट्रिक बाइक खड़ी रहने पर उसमें नमी आ सकती है, जिससे कई हिस्सों में जंग लगने के साथ ही नमी भी आ सकती है।

यह भी पढ़ें- बारिश के बाद बंद हो गई कार, क्विक स्टार्ट करने के लिए करें 5 काम

2. जलभराव वाली सड़कों पर जाएं

हाल में आने वाले इलेक्ट्रिक बाइक और स्कूटर पानी के निचले लेवल से गुजरने में सक्षम है, जिन सड़कों पर ज्यादा जलभराव है वहां से गुजरने पर इलेक्ट्रिक व्हीकल खराब हो सकता है। दरअसल इलेक्ट्रिक बाइक और स्कूटर के अंदर के हिस्से काफी सेंसिटिव होते हैं। जिनपर पानी पड़ने से इसके पार्ट्स खराब हो सकते हैं।

3. बैटरी हेल्थ करें चेक

इलेक्ट्रिक गाड़ियां बैटरी से चलती हैं। बारिश के मौसम में बैटरी का नियमित जांच जरूरी होता है। बैटरी में अगर किसी तरह की कोई गड़बड़ी नजर आ रही है, तो ईवी को बिना चालू किए किसी सर्विस सेंटर पर दिखाएं। इसके साथ ही बैटरी पर दी गई आईपी रेटिंग पर भी ध्यान रखें। यह बैटरी की सेफ्टी लेवल को बताता है।

4. चार्जर सुरक्षित रखें

इलेक्ट्रिक गाड़ियों के चार्जर को सेफ रखें। इसे वाहन के अंदर रखने से बचें। दरअसल बारिश के मौसम में वाहन में नमी आ जाती है, जिससे न सिर्फ चार्जिंग डिवाइस ही नहीं बल्कि चार्जर से कनेक्ट होने पर बैटरी को भी नुकसान पहुंच सकता है। इसके साथ ही पानी की वजह से शॉर्ट सर्किट भी हो सकती है। इसलिए भारी बारिश के संपर्क में आने के बाद चार्जिंग स्टेशनों का इस्तेमाल करने से बचें।

यह भी पढ़ें- कार की तरह स्कूटर में भी होता हैंड ब्रेक, ये है इस्तेमाल करने का आसान तरीका

5. EV के लिए चुने सही इंश्योरेंस प्लान

भारत में वाहनों के लिए इंश्योरेंस जरूरी है, लेकिन ज्यादातर पॉलिसी बाढ़ में होने वाले नुकसान को कवर नहीं करती हैं। जिसे देखते हुए आपको अपने इलेक्ट्रिक वाहन के लिए अलग से कवरेज खरीदना होगा। इसके साथ ही आपको इसके लिए अधिक खर्च करना पड़ेगा। वहीं, एक बार कवरेज खरीद लेने के बाद भारी बारिश और बाढ़ जैसी स्थिति का सामना करने में काफी मदद मिलेगी।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।