विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 23, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

bike driving tips: बाइक से लंबे सफर की कर रहे हैं तैयारी, रखें इन चार बातों का ध्‍यान, कभी नहीं होगी परेशानी

Published: Mon, 23 Sep 2024 08:29 AM (IST)

गर्मियों और बरसात का मौसम जा चुका है। उत्‍तर भारत के कई राज्‍यों में सुबह और रात के समय मौसम ...और पढ़ें

बाइक से लंबे सफर पर जाने से पहले रखें किन बातों का ध्‍यान, जानें डिटेल।
बाइक से लंबे सफर पर जाने से पहले रखें किन बातों का ध्‍यान, जानें डिटेल।

HighLights

  1. बाइक से लंबे सफर पर जाने से पहले रखना चाहिए टायर, इंजन, लाइट्स का ध्‍यान
  2. पंचर किट, जैरी कैन के साथ कुछ खाने का सामान भी जरूर साथ रखना चाहिए

ऑटो डेस्‍क, नई दिल्‍ली। भारत में सड़कों का इंफ्रास्‍ट्रक्‍चर लगातार बेहतर हो रहा है। जिस कारण लोग अपनी कार और बाइक से अब लंबे सफर पर जाना पसंद करने लगे हैं। बड़ी संख्‍या में लोग बाइक पर भी लंबे सफर पर जाते हैं। अगर आप भी अपनी बाइक से लंबे सफर पर जाने की तैयारी कर रहे हैं, तो किन चार बातों का ध्‍यान (bike driving tips) रखना काफी जरूरी होता है।

इंजन का रखें ध्‍यान

लंबे सफर पर बाइक चलाते हुए कई लोग बिना रूके ही मंंजिल तक पहुंचना पसंद करते हैं। लेकिन इस आदत के कारण इंजन पर ज्‍यादा भार पड़ता है। इसलिए अगर बिना लंबे सफर पर बाइक से जाने की तैयारी कर रहे हैं तो इंजन का ध्‍यान रखना चाहिए। सफर पर निकलने से पहले बाइक की सर्विस करवानी चाहिए। जिससे इंजन में आने वाली किसी भी परेशानी को समय से ठीक करवाया जा सकता है।

यह भी पढ़ें- Bike Riding में 5 आदतों को करें शामिल, बन जाएंगे बेहतर बाइक राइडर

लाइट्स को करें चेक

लंबे सफर पर अक्‍सर दिन के अलावा रात में भी सफर करना पड़ता है। ऐसे में अपनी और अन्‍य वाहनों की सुरक्षा के लिए लाइट्स, इंडीकेटर का सही तरह से काम करना काफी जरूरी होता है। लाइट्स के कारण ही रात के समय आप अपनी मौजूदगी को दिखा सकते हैं। इसलिए सफर शुरू करने से पहले बाइक की सभी लाइट्स को चेक करें, अगर कोई लाइट खराब हो चुकी है तो उसे बदलना सही रहेगा।

सामान को कैसे रखें

बाइक से लंबे सफर पर जाने से पहले सामान रखने की समस्‍या भी सामने आती है। बाइक पर सामान रखने के लिए अच्‍छी क्‍वालिटी की रस्सियों का उपयोग किया जा सकता है। या फिर बाजार में कई ऐसे विकल्‍प भी मिल जाते हैं, जिनको बाइक पर आसानी से लगाया जा सकता है और उनमें सामान रखा जा सकता है

इनका भी रखें ध्‍यान

जब भी बाइक से लंबे सफर पर निकलें। तो हमेशा अपने साथ कुछ ऐसे सामान को भी रखना चाहिए। जो खराब स्थिति में बाइक के साथ ही आपका ध्‍यान भी रखें। बाइक के लिए पंचर रिपेयर किट, अतिरिक्‍त लाइट और पेट्रोल के लिए जैरी कैन को रखना चाहिए। अपने लिए भी कुछ खाने का सामान भी रखना चा‍हिए। इस तरह किसी भी स्‍थिति में खुद के साथ बाइक की सुरक्षा तय की जा सकती है।

यह भी पढ़ें- Hero Destini 125 Vs Honda Activa 125: 125 सीसी सेगमेंट में किस स्‍कूटर को खरीदना है बेहतर विकल्‍प

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।