Maruti, TATA या Mahindra? छोटी फैमिली के लिए कौन है बेस्ट 5-सीटर कार, कीमत 10 लाख से भी कम
5 Seater Car Under 10 Lakh: अगर आपका बजट 10 लाख है और आप एक बेहतरीन 5-सीटर कार की तलाश ...और पढ़ें


समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
ऑटो डेस्क, नई दिल्ली। अगर आपका बजट 10 लाख रुपए से कम है और आप अपने परिवार के लिए नई कार खरीदने की सोच रहे हैं तो भारत में कई सारे विकल्प मौजूद हैं। इस बजट में भारत में शानदार माइलेज और पावरफुल इंजन गाड़ियां मिलती हैं जो प्रीमियम फीचर्स और अच्छी सेफ्टी रेटिंग्स के साथ आती हैं। अगर आप भी कोई ऐसी ही गाड़ी खरीदने का प्लान कर रहे हैं तो यहां हम आपको Maruti, Tata और Mahindra की गाड़ियों के बारे में बताएंगे जो छोटी फैमिली के लिए बेहतरीन विकल्प हैं।
| Vehicle Name | Engine Options | ARAI Mileage | Ex-Showroom Price |
|---|---|---|---|
| Tata Punch |
|
| ₹5.75 Lakh – ₹10.77 Lakh |
| Maruti Suzuki Swift |
|
| ₹5.84 Lakh – ₹8.89 Lakh |
| Tata Nexon |
|
| ₹7.40 Lakh – ₹14.52 Lakh |
| Maruti Suzuki Dzire |
|
| ₹6.31 Lakh – ₹9.54 Lakh |
| Mahindra XUV 3XO |
|
| ₹7.79 Lakh – ₹15.04 Lakh |
TATA Punch
TATA Punch में 1.2 लीटर, 1.2 लीटर टर्बोचार्ज्ड पेट्रोल और 1.2 लीटर i-CNG (ट्विन-सिलिंडर) जैसे 3 इंजन विकल्प मिलते हैं। इसका 1.2 लीटर रेवोट्रॉन पेट्रोल इंजन 88PS की पावर और 115nm का टॉर्क जनरेट करता है। दूसरा है, 1.2 लीटर टर्बोचार्ज्ड पेट्रोल जो 118-120PS की पावर और 170nm का टॉर्क जनरेट करता है। तीसरा है, 1.2 लीटर iCNG जो 72PS की पावर और 103nm का टॉर्क जनरेट करता है। इसकी एक्स-शोरूम कीमत 5.75 लाख से 10.77 लाख रुपए तक है।
TATA Punch में 6 एयरबैग, ESP, EBD के साथ ABS, ISOFIX चाइल्ड सीट माउंट, हिल-होल्ड असिस्ट, TPMS और 5-स्टार Bharat NCAP रेटिंग मिलती है। इसमें 10.25 इंच की फ्लोटिंग टचस्क्रीन, वायरलेस एप्पल कारप्ले और एंड्रॉइड ऑटो, 7-इंच का डिजिटल ड्राइवर क्लस्टर और iRA कनेक्टेड कार टेक्नोलॉजी दी गई है। इसका ARAI माइलेज 1.2 लीटर पेट्रोल पर 20.09kmpl, 1.2 लीटर पट्रोल AMT पर 18.80kmpl और CNG पर 26.99km/kg है।

यह भी पढ़ें- 10 लाख से कम में 24kmpl का माइलेज, सनरूफ और 5-स्टार सुरक्षा वाली बेस्ट फैमिली SUV
Maruti Suzuki Swift
Maruti Swift में 1197cc 3-सिलिंडर पेट्रोल इंजन मिलता है जो 81bhp की पावर और 111.7nm का टॉर्क जनरेट करता है। इसका ARAI माइलेज मैनुअल के लिए 24.8kmpl और AMT के लिए 26.25kmpl तक है। दूसरा है 1197cc S-CNG इंजन जो 68bhp की पावर और 101.8nm का टॉर्क जनरेट करता है और इसका ARAI माइलेज 32.85 से 35.34km/kg तक है। इसकी एक्स-शोरूम कीमत 5.84 लाख से 8.89 लाख रुपए तक है।
Maruti Suzuki Swift में 6 एयरबैग, EBD के साथ ABS, ESP, हिल-होल्ड असिस्ट और ISOFIX चाइल्ड सीट माउंट दिए गए हैं। इसमें 9-इंच तक का स्मार्टप्ले प्रो+ टचस्क्रीन, वायरलेस एंड्रॉइड ऑटो और एप्पल कारप्ले, वायरलेस फोन चार्जर के साथ ऑटोमैटिक क्लाइमेट कंट्रोल, रियर एसी वेंट्स और क्रूज कंट्रोल जैसे फीचर्स मिलते हैं।

TATA Nexon
लिस्ट में अगला नंबर है TATA Nexon का जो 1.2 लीटर टर्बो पेट्रोल इंजन के साथ आती है जिसका ARAI माइलेज 17.01 से 17.44kmpl तक है। दूसरा है 1.5 लीटर टर्बो डीजल इंजन 113 से 115PS की पावर और 260nm का टॉर्क जनरेट करता है जिसका ARAI माइलेज 24.08kmpl है। तीसरा है 1.2 लीटर i-CNG जो 100PS की पावर और 170nm का टॉर्क जनरेट करता है और इसका माइलेज 17.44km/kg है। इसकी एक्स-शोरूम कीमत 7.40 लाख से 14.52 लाख रुपए तक है।
TATA Nexon में सुरक्षा के लिए 6 एयरबैग स्टैंडर्ड, ESP, EBD के साथ ABS, 360-डिग्री कैमरा और 5-स्टार सेफ्टी रेटिंग्स के साथ आती है। इसमें 10.25 इंच की टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम, वायरलेस एंड्रॉइड ऑटो और एप्पल कारप्ले, वायरलेस फोन चार्जर, वेंटिलेटेड फ्रंट सीट्स, डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर और ऑटोमैटिक क्लाइमेट कंट्रोल दिया गया है।
-1794915786356.webp)
Maruti Suzuki Dzire
Maruti Dzire में 1197cc का Z12 E, 3 सिलिंडर, 12 वाल्व वाला पेट्रोल और S-CNG इंजन मिलता है। पेट्रोल मोड में यह इंजन लगभग 80bhp की पावर और 111.7nm का टॉर्क जनरेट करता है। CNG मोड में यह इंजन लगभग 68.79bhp की पावर और 101.8nm का टॉर्क जनरेट करता है। इसका ARAI माइलेज पेट्रोल मैनुअल पर 24.79 से 25.15kmpl, पेट्रोल AMT पर 26.13kmpl और CNG पर 33.73 से 36.47km/kg है। इसकी एक्स-शोरूम कीमत 6.31 लाख रुपए से 9.54 लाख रुपए तक है।
Maruti Suzuki Dzire में 6 एयरबैग, ESP, हिल-होल्ड असिस्ट और EBD के साथ एंटी-लॉक ब्रेकिंग सिस्टम शामिल है। इसके अलावा, कार में रियर पार्किंग सेंसर्स और सभी सीटों के लिए 3-पॉइंट सीटबेल्ट भी मिलते हैं। इसके अलावा इसमें इलेक्ट्रिक सनरूफ और 360-डिग्री HD कैमरा दिया गया है। साथ ही इसमें क्रूज कंट्रोल, रियर AC वेंट्स और Suzuki Connect जैसे फीचर्स भी शामिल हैं।
-1794915821199.webp)
Mahindra XUV 3XO
Mahindra XUV 3XO में 1.2 लीटर TCMPFi टर्बो पेट्रोल, 1.2 लीटर TGDi mStallion टर्बो पेट्रोल, 1.5 लीटर CRDi टर्बो डीजल और 1.2 लीटर टर्बो CNG इंजन मिलता है। Mahindra XUV 3XO का पेट्रोल माइलेज 18.89kmpl से लेकर 18.20kmpl (ARAI) तक है, डीजल का ARAI माइलेज 20.60kmpl से 21.10kmpl और CNG पर 24.7km/kg का माइलेज देती है। इसकी एक्स-शोरूम कीमत 7.79 लाख से 15.04 लाख रुपए तक है।
Mahindra XUV 3XO में 10.25 इंच क दो स्क्रीन, वायरलेस एप्पल कारप्ले और एंड्रॉइड ऑटो को सपोर्ट भी मिलता है। इसके अलावा इसमें डुअल-जोन ऑटोमैटिक क्लाइमेट कंट्रल, रियर एसी वेंट, कीलेस एंट्री और USB Type-C चार्जिंग पोर्ट भी दिया गया है। साथ ही इसमें पैनोरमिक सनरूफ, लेवल-2 ADAS, 360-डिग्री कैमरा और रियर पार्किंग सेंसर दिए गए हैं।
देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।
