घर ले जाने से पहले इन सेडान कारों का वेटिंग पीरियड कर लें चेक, Maruti Dzire से लेकर Honda Amaze तक शामिल
अगर आप भी अपने लिए एक नई सेडान कार खरीदने की प्लानिंग कर रहे हैं तो एक बार खरीदने से पहले इन कारों की वेटिंग पीरियड जरुर चेक कर लें। इस सेगमेंट में हुंडई की ऑरा को ऑफर किया जाता है। इस सेडान के डिजायर की तरह पेट्रोल और सीएनजी के साथ ऑफर किया जाता है।इस कार के लिए आपको 3 महीने इंतजार करना होगा।

नई दिल्ली,ऑटो डेस्क। Sub Compact Sedan Car: भारतीय बाजार में एसयूवी की डिमांड दिन पर दिन काफी तेजी से बढ़ते जा रही है। लोग एसयूवी को उसके लुक और डिजाइन के कारण अधिक पसंद करते हैं। क्योंकि इसमें लगभग 7 लोग बैठ सकते हैं। लेकिन एसयूवी की बढ़ती डिमांड के कारण भी सेडान कारों की डिमांड भी काफी अधिक है।
क्या आप भी इस एसयूवी के जमाने में सेडान कारों को पसंद करते हैं। अगर आप भी अपने लिए एक नई सेडान कार खरीदने की प्लानिंग कर रहे हैं तो एक बार खरीदने से पहले इन कारों की वेटिंग पीरियड जरुर चेक कर लें, चलिए देखते हैं इनमें कौन -कौन सी कारें शामिल है।
Maruti Dzire
भारतीय बाजार में मारुति सुजुकी की ओर से सब कॉम्पैक्ट सेडान के तौर पर डिजायर को सेल किया जाता है। इस कार को अपने सेगमेंट में सबसे अधिक पसंद किया जाता है। आपको बता दें, मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक अगर आप इस कार को खरीदना चाहते हैं तो आपको इसके लिए छह से सात महीने तक का इंतजार करना होगा।
Hyundai Aura
इस सेगमेंट में हुंडई की AURA को ऑफर किया जाता है। इस सेडान के डिजायर की तरह पेट्रोल और सीएनजी के साथ ऑफर किया जाता है। अगर आप इस कार को खरीदना चाहते हैं तो आपको 3 से 4 महीने का इंतजार करना होगा।
Tata Tigor
टाटा भारतीय बाजार में सबसे अधिक कारों की सेल करने वाली कंपनी में से एक है। इस कार को पेट्रोल और सीएनजी के साथ ऑफर किया जाता है। अगर आप इस कार को खरीदेंगे तो आपको दो महीने तक का इंतजार करना होगा।
Honda Amaze
होंडा की ओर से सब कॉम्पैक्ट सेडान कार के तौर पर अमेज को ऑफर किया जाता है। अगर आप इस कार को खरीदने की प्लानिंग कर रहे हैं तो जानकारी के लिए बता दें, आप कुछ दिनों का इंतजार करना होगा। ये अपने सेगमेंट में सबसे कम वेटिंग पीरियड वाली कार है। आपको बता दें, वेटिंग पीरियड शहर और शोरूम के हिसाब से अलग -अलग हो सकता है।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।