विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 16, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

दो लाख की Down Payment के बाद ले आएं Skoda Slavia का बेस वेरिएंट, हर महीने देनी होगी इतनी EMI

Published: Mon, 16 Dec 2024 08:00 AM (IST)

यूरोपिय वाहन निर्माता Skoda की ओर से मिड साइज सेडान सेगमेंट में Skoda Slavia को ऑफर किया जाता है। इस सेडान कार के बेस वेरिएंट को अगर आप भी खरीदने का मन बना रहे हैं तो सिर्फ दो लाख रुपये की डाउन पेमेंट देने के बाद कितने रुपये (Skoda Slavia Base Variant EMI and Down Payment) हर महीने देकर इसे खरीदा जा सकता है। आइए जानते हैं।

तीन लाख की Down Payment के बाद Skoda Slavia के लिए कितनी देनी होगी EMI
तीन लाख की Down Payment के बाद Skoda Slavia के लिए कितनी देनी होगी EMI

HighLights

  1. Skoda Slavia के बेस वेरिएंट के तौर पर Classic को किया जाता है ऑफर
  2. Skoda Slavia के Classic वेरिएंट की एक्‍स शोरूम कीमत 10.69 लाख रुपये है
  3. दो लाख रुपये की Down Payment के बाद हर महीने देने होंगे 16527 रुपये

ऑटो डेस्‍क, नई दिल्‍ली। भारतीय बाजार में Skoda की ओर से Mid Size Sedan Car सेगमेंट में Slavia को बिक्री के लिए उपलब्‍ध करवाया जाता है। कंपनी की ओर से इसके बेस वेरिएंट के तौर पर Classic को ऑफर किया जाता है। अगर आप भी इस सेडान कार के बेस वेरिएंट को खरीदने का मन बना रहे हैं और सिर्फ दो लाख रुपये की डाउनपेमेंट करने के बाद गाड़ी को घर लाना चाहते हैं, तो हर महीने कितने रुपये की EMI देनी होगी। हम इसकी जानकारी आपको इस खबर में दे रहे हैं।

Skoda Slavia के बेस वेरिएंट की कितनी है कीमत

Skoda की ओर से Slavia के बेस वेरिएंट Classic को 10.69 लाख रुपये की एक्‍स शोरूम कीमत पर भारतीय बाजार में ऑफर किया जाता है। इस गाड़ी को अगर दिल्‍ली में खरीदा जाता है तो करीब 1.13 लाख रुपये का रोड टैक्‍स, करीब 34 हजार रुपये का इंश्‍योरेंस, 10700 रुपये का टीसीएस चार्ज देना होगा। जिसके बाद Skoda Slavia Classic on road price करीब 12.27 लाख रुपये के आस-पास हो जाती है।

यह भी पढ़ें- Skoda की इस सेडान कार का जल्‍द आ सकता है Facelift वर्जन, कॉस्‍मैटिक बदलाव के साथ मिलेंगे नए फीचर्स

दो लाख Down Payment के बाद 16527 रुपये की EMI

अगर आप इस गाड़ी के बेस वेरिएंट Classic को खरीदते हैं, तो बैंक की ओर से एक्‍स शोरूम कीमत पर ही फाइनेंस किया जाएगा। ऐसे में दो लाख रुपये की डाउन पमेंट करने के बाद आपको करीब 10.27 लाख रुपये को बैंक से फाइनेंस करवाना होगा। बैंक की ओर से अगर आपको नौ फीसदी ब्‍याज के साथ सात साल के लिए 10.27 लाख रुपये दिए जाते हैं, तो हर महीने 16527 रुपये हर महीने की EMI आपको अगले सात साल के लिए देनी होगी।

3.61 लाख रुपये महंगी पड़ेगी Skoda Slavia Classic

अगर आप नौ फीसदी की ब्‍याज दर के साथ सात साल के लिए 10.27 लाख रुपये का बैंक से Car Loan लेते हैं, तो आपको सात साल तक 16527 रुपये की EMI हर महीने देनी होगी। ऐसे में सात साल में आप Skoda Slavia Classic के लिए करीब 3.61 लाख रुपये बतौर ब्‍याज देंगे। जिसके बाद आपकी कार की कुल कीमत एक्‍स शोरूम, ऑन रोड और ब्‍याज मिलाकर करीब 15.88 लाख रुपये हो जाएगी।

Skoda Slavia का इनसे होता है मुकाबला

भारतीय बाजार में Skoda Slavia को Mid Size Sedan Car सेगमेंट में ऑफर किया जाता है। इस सेगमेंट में इसका सीधा मुकाबला Maruti Ciaz, Hyundai Verna, Volkswagen Virtus, Honda City जैसी कारों से रहता है।

यह भी पढ़ें- नई Skoda Kodiaq टेस्टिंग के दौरान हुई स्पॉट, कई ट्रिम के साथ 2025 में होगी लॉन्च

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।