Royal Enfield Guerrilla 450 vs Hunter 350: दोनों मोटरसाइकिल में कितना है अंतर?
Royal Enfield Guerrilla 450 vs Hunter 350 रॉयल एनफील्ड की नई Guerrilla 450 और Hunter 350 पहली नज़र में एक जैसी दिखती हैं लेकिन इनमें कई महत्वपूर्ण अंतर हैं। Guerrilla 450 में 452cc का लिक्विड-कूल्ड इंजन है जो 40PS की पावर देता है जबकि Hunter 350 में 349cc का एयर-कूल्ड इंजन है। Guerrilla 450 में बेहतर सस्पेंशन डिजिटल डिस्प्ले और आधुनिक फीचर्स हैं।

ऑटो डेस्क, नई दिल्ली। Royal Enfield की नई Guerrilla 450 और पॉपुलर Hunter 350 पहली नजर में काफी मिलती-जुलती हुई लगती है। कई लोग Guerrilla को Hunter, तो Hunter को Guerrilla समझ पड़ते है। लेकिन असलियत यह है कि इन दोनों मोटरसाइकिल में कई अहम अंतर है, तो इन्हें एक-दूसरे से अलग बनाने का काम करते हैं। हम यहां पर आपको इन दोनों (Royal Enfield Guerrilla 450 vs Hunter 350) के बीच के अंतर को विस्तार में बता रहे हैं।
Guerrilla 450 vs Hunter 350: डिजाइन
फीचर | Royal Enfield Hunter 350 | Royal Enfield Guerrilla 450 |
---|---|---|
इंजन | 349.34 cc, J-Series, एयर-ऑयल कूल्ड | 452 cc, Sherpa 450, लिक्विड-कूल्ड |
पावर | 20.2 bhp | 40.02 bhp |
टॉर्क | 27 Nm | 40 Nm |
फ्रंट सस्पेंशन | 41mm टेलीस्कोपिक फोर्क्स | 43mm USD (अपसाइड-डाउन) फोर्क्स |
रियर सस्पेंशन | ट्विन शॉक एब्जॉर्बर | मोनोशॉक |
फ्रंट ब्रेक | 300mm डिस्क | 320mm डिस्क |
रियर ब्रेक | 270mm डिस्क | 270mm डिस्क |
फ्रंट टायर | 110/70-17 | 110/70 R17 |
रियर टायर | 140/70-17 | 150/60 R17 |
ग्राउंड क्लीयरेंस | 150.5 mm | 175 mm |
कर्ब वेट (वजन) | 181 kg | 187 kg |
फ्यूल टैंक | 13 लीटर | 15 लीटर |
- Royal Enfield Hunter 350 का लुक पूरी तरह से क्लासिक और रेट्रो फील देने का काम करता है। इसमें टीयर-ड्रॉप टैंक, सिंपल राउंड टेललाइट और यूथफुल ग्राफिक्स के ऑप्शन मिलते हैं।
- Royal Enfield Guerrilla 450 का डिजाइन रेट्रो और मॉर्डन का मिक्स है। इसे सामने से देखने पर रेट्रो रोडस्टर जैसी लगती है, लेकिन इसका टैंक और टेल सेक्शन मॉर्डन लुक देने का काम करते हैं। इसमें स्कल्प्टेड टैंक, ऑफसेट फ्यूल कैप और Himalayan 450 से लिया गया टेललाइट डिजाइन दिया गया है।
Guerrilla 450 vs Hunter 350: इंजन
- Royal Enfield Hunter 350 में 349cc एयर-कूल्ड इंजन का इस्तेमाल किया गया है। यह इंजन 20.2PS की पावर और 27Nm का टॉर्क जनरेट करता है। इसका लो-एंड टॉर्क शहर की राइडिंग और छोटे टूर के लिए ज्यादा मजेदार है।
- Royal Enfield Guerrilla 450 में 452cc का लिक्विड-कूल्ड इंजन दिया गया है। यह इंजन 40PS की पावर और 40Nm का टॉर्क जनरेट करता है। इसका इंजन ज्यादा पावरफुल है और हाई-स्पीड पर बेहतर परफॉर्म करती है।
Guerrilla 450 vs Hunter 350: अंडरपिनिंग्स
- Royal Enfield Hunter 350 में डुअल-शॉक सेटअप मिलता है। इसमें 13 लीटर का फ्यूल टैंक दिया जाता है।
- Royal Enfield Guerrilla 450 में टेलिस्कोपिक फोर्क और मोनोशॉक सस्पेंशन दिया गया है। इसमें 11 लीटर का फ्यूल टैंक दिया जाता है।
- दोनों ही मोटरसाइकिल में 17-इंच के अलॉय व्हील्स मिलते हैं, लेकिन Guerrilla में 160-सेक्शन का मोटा रियर टायर दिया जाता है, जो ज्यादा ग्रिप और स्टेबिलिटी देता है।
Guerrilla 450 vs Hunter 350: फीचर्स
- Royal Enfield Hunter 350 में सिंपल एनालॉग-डिजिटल इंस्ट्रूमेंट दिया जाता है। इसके साथ ही रॉयल एनफील्ड का ट्रिपर नेविगेशन मॉड्यूल जो टर्न-बाय-टर्न नेविगेशन भी मिलता है।
- Royal Enfield Guerrilla 450 में 5-इंच TFT डिस्प्ले है, जिसमें स्मार्टफोन कनेक्टिविटी, Google Maps नेविगेशन, कॉल/SMS अलर्ट और म्यूजिक कंट्रोल जैसे फीचर्स हैं। इसका नेविगेशन फीचर अच्छा है लेकिन फोन हमेशा ऑन रखना पड़ता है।
Guerrilla 450 vs Hunter 350: कीमत
Royal Enfield Hunter 450 की कीमत
वेरिएंट | वर्तमान कीमत | जीएसटी 2.0 के बाद की कीमत |
---|---|---|
Factory | ₹ 1,49,900 | ₹ 1,37,640 |
Dapper & Rio | ₹ 1,76,750 | ₹ 1,62,292 |
Rebel/London/Tokyo | ₹ 1,81,750 | ₹ 1,66,883 |
Royal Enfield Guerrilla 450 की कीमत
वेरिएंट/कलर | वर्तमान कीमत | जीएसटी 2.0 के बाद की कीमत |
---|---|---|
Analogue | ₹ 2,39,000 | ₹ 2,56,387 |
Dash | ₹ 2,49,000 | ₹ 2,66,106 |
Flash | ₹ 2,54,000 | ₹ 2,72,479 |
Hunter 350 अपनी कम कीमत और GST 2.0 लाभ के बाद और भी आकर्षक डील बन गई है। यह उन राइडर्स के लिए है जो एक स्टाइलिश और टॉर्की शहर की बाइक चाहते हैं। Guerrilla 450 उन राइडर्स को पसंद आएगी जो ज्यादा पावर, परफॉर्मेंस और मॉडर्न डिजाइन चाहते हैं। सभी कीमतें एक्स-शोरूम चेन्नई की दरें हैं, और जीएसटी के बाद की कीमतें 22 सितंबर, 2025 के बाद लागू होंगी।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।