Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck

    अपनी कार के लिए कैसे चुनें परफेक्ट Alloy Wheels? खरीदने से पहले जानिए खूबियां और खामियां

    Updated: Thu, 15 Aug 2024 09:00 AM (IST)

    जैसा कि नाम से पता चलता है अलॉय(मिश्र धातु) के पहिये आम तौर पर धातु और अन्य सामग्रियों के मिश्रण से बनाए जाते हैं। अलॉय व्हील चाहे फैक्ट्री-फिटेड हों या आफ्टरमार्केट विकल्प स्टील व्हील्स की तुलना में अपग्रेडेड विकल्प माने जाते हैं। अलॉय व्हील मुख्यता 4 तरीके के हाते हैं। अलॉय व्हील कई विशेषताओं के साथ आते हैं। आइए इनके नफा-नुकसान जान लेते हैं।

    Hero Image
    Alloy Wheels की कीमत नॉर्मल व्हील के मुकाबले ज्यादा होती है।

    ऑटो डेस्क, नई दिल्ली। एक समय था जब अलॉय व्हील्स केवल प्रीमियम कारों का हिस्सा हुआ करते थे। मौजूदा समय में Nexon, Curvv और Wagon R जैसी किफायती कारों में भी अलॉय व्हील्स का विकल्प मिलता है। आइए, जानते हैं कि ये बेहतरीन डिजाइन के अलावा परफॉरमेंस और ड्राइविंग एक्सपीरिएंस बढ़ाने में किस तरह मदद करते हैं।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    क्या होता है अलॉय व्हील?

    जैसा कि नाम से पता चलता है, अलॉय(मिश्र धातु) के पहिये आम तौर पर धातु और अन्य सामग्रियों के मिश्रण से बनाए जाते हैं। ये आम तौर पर स्टील के पहियों की तुलना में अधिक मजबूत और हल्के होते हैं।

    यह भी पढ़ें- कार में गलती से पेट्रोल की जगह डीजल चले जाने पर क्या करें? सावधानी बरतने से नहीं खराब होगा इंजन

    अलॉय व्हील चाहे फैक्ट्री-फिटेड हों या आफ्टरमार्केट विकल्प, स्टील व्हील्स की तुलना में अपग्रेडेड विकल्प माने जाते हैं। कई लोग तो अलॉय व्हील बस कार की विजबिलिटी बढ़ाने के लिए लगाते हैं। हालांकि, स्टेबिलिटी और फ्यूल एफिशियंसी बढ़ाने में भी अलॉय व्हील का अच्छा रोल रहता है।

    कितनी तरह के होते हैं अलॉय व्हील?

    अलग-अलग संयोजनों से अलग-अलग अलॉय  बनते हैं, जिनमें अलग-अलग गुण होते हैं। उनमें से प्रत्येक का एक अलग रूप और अनुभव होता है। साथ ही प्रदर्शन में भी भिन्नता होती है। अलॉय व्हील मुख्यता 4 तरीके के हाते  हैं- 

    1. एल्यूमीनियम अलॉय  
    2. मैग्नीशियम अलॉय 
    3. डाई कास्टिंग
    4. फोर्ज्ड व्हील

    अलॉय व्हील के नफा-नुकसान 

    अलॉय व्हील कई विशेषताओं के साथ आते हैं। मिश्र धातु(अलॉय) के पहिये स्टील के पहियों की तुलना में अधिक टिकाऊ होते हैं। ये डिस्क ब्रेक को बेहतर वेंटिलेशन और एयर सर्कुलेशन प्रदान करते हैं। 

    वहीं, नॉर्मल स्टील व्हील के मुकाबले ये महंगे होते हैं। इसके अलावा इन्हें रिपेयर करना मुश्किल है और अलॉय व्हील गाड़ियों में राइड क्वालिटी भी कंप्रोमाइज होती है। 

    यह भी पढ़ें- कम मेंटेनेंस कॉस्ट वाली किफायती गाड़ी की तलाश? Alto K10 से लेकर Grand i10 Nios तक हैं ये बेस्ट ऑप्शन