विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 27, 2021 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

एक लीटर पेट्रोल में जबरदस्त माइलेज देगी बाइक, नहीं पड़ेगी बार-बार फ्यूल भरवाने की जरूरत

By Vineet SinghEdited By:
Published: Sat, 27 Mar 2021 08:33 AM (IST)Updated: Sat, 27 Mar 2021 10:16 AM (IST)

लोगों को अब हर महीने अपनी मोटरसाइकिल में पेट्रोल भरवाने के लिए पहले से दोगुनी ज्यादा रकम खर्च करनी पड़ ...और पढ़ें

ऐसे बढ़ा सकते हैं मोटरसाइकिल का माइलेज
ऐसे बढ़ा सकते हैं मोटरसाइकिल का माइलेज

नई दिल्ली, ऑटो डेस्क। पेट्रोल की लगातार बढ़ती कीमतों को लेकर हर कोई परेशान है। ख़ास तौर पर वो लोग जो हर रोज अपने काम के सिलसिले में मोटरसाइकिल लेकर निकलते हैं। ऐसे लोगों को अब हर महीने अपनी मोटरसाइकिल में पेट्रोल भरवाने के लिए पहले से दोगुनी ज्यादा रकम खर्च करनी पड़ रही है। हालांकि अगर कुछ टिप्स को फॉलो किया जाए तो आप अपनी मोटरसाइकिल में पेट्रोल की खपत को काफी हद तक कम कर सकते हैं जिससे हर महीने पेट्रोल पर खर्च होने वाली रकम में कमी लाइ जा सकती है।  

पेट्रोल रखें फुल

ज्यादातर लोग जरूरत के अनुसार पेट्रोल भरवाते हैं पर ऐसा करने से माइलेज पर असर होता है। आपको हमेशा मोटरसाइकिल का पेट्रोल टैंक फुल रखना चाहिए। इससे पेट्रोल की खपत कम होती है और इंजन ज्यादा फ्यूल की कन्ज्यूमिंग नहीं करता है जिससे मोटरसाइकिल ज्यादा माइलेज देती है। 

एयर फिल्टर 

एयर फिल्टर आपकी मोटरसाइकिल का माइलेज बढ़ाने में अहम भूमिका निभाता है। ऐसे में आपको बस ये करना होता है कि मोटरसाइकिल के एयर फिल्टर को हमेशा फिट और साफ़ रखना चाहिए, इससे इंजन में साफ़ हवा पहुंचती है और इसका माइलेज भी काफी ज्यादा बढ़ जाता है। 

हैवी टायर्स 

टायर्स अगर ज्यादा हैवी हो तो इससे इंजन पर जोर पड़ता है। ऐसे में आपको लाइट वेट टायर्स का इस्तेमाल अपनी बाइक में करना चाहिए जिससे इंजन पर दबाव ना पड़े और बाइक ज्यादा माइलेज दे।

हैवी ब्रेकिंग 

अगर आप अपनी बाइक में तेजी से ब्रेक लगाते हैं तो इससे इंजन काफी गर्म हो जाता है और बाइक का माइलेज कम होता है। आप को कभी भी बाइक में अचानक से ब्रेक नहीं लगाना चाहिए इससे ये इंजन पर बुरा असर डालता है।

इकॉनमी मोड है बेस्ट

इकॉनमी मोड पर बाइक चलाने से अच्छा माइलेज मिलता है। 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ़्तार को इकॉनमी मोड कहा जाता है। इस स्पीड में बाइक चलाने से फ्यूल कम खर्च होता है।