विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 14, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Maruti swift के ऑटोमैटिक वेरिएंट को है घर लाना, एक लाख रुपये की Down Payment के बाद जाएगी कितनी EMI, पढ़ें खबर

Published: Thu, 14 Aug 2025 09:00 AM (IST)

Car Finance Plan Maruti की ओर से Swift को हैचबैक कार के तौर पर ऑफर किया जाता है। यह पेट्रोल ...और पढ़ें

मारुति स्विफ्ट के लिए हर महीने कितनी देनी होगी EMI
मारुति स्विफ्ट के लिए हर महीने कितनी देनी होगी EMI

HighLights

  1. Maruti Swift को हैचबैक सेगमेंट में किया जाता है ऑफर
  2. स्विफ्ट में मैनुअल के साथ ऑटोमैटिक विकल्‍प भी मिलता है
  3. एक लाख Down Payment के बाद जाएगी 12241 की EMI

ऑटो डेस्‍क, नई दिल्‍ली। भारत की प्रमुख वाहन निर्माताओं में शामिल Maruti Suzuki की ओर से कई सेगमेंट में वाहनों की बिक्री की जाती है। निर्माता की ओर से हैचबैक सेगमेंट में Swift को मैनुअल के साथ ही ऑटोमैटिक वेरिएंट में भी ऑफर किया जाता है। इस गाड़ी के एएमटी वेरिएंट को खरीदकर घर लाना हो तो एक लाख रुपये की डाउन पेमेंट करने के बाद हर महीने कितने रुपये की EMI जाएगी। हम आपको इस खबर में बता रहे हैं।

Maruti Swift Price

मारुति सुजुकी की ओर से Swift के ऑटोमैटिक वेरिएंट को भी बिक्री के लिए उपलब्‍ध करवाया जाता है। इस वेरिएंट की एक्‍स शोरूम कीमत 7.79 लाख रुपये है। अगर इसे दिल्‍ली में खरीदा जाता है तो करीब 55 हजार रुपये के रजिस्‍ट्रेशन के साथ ही करीब 29 हजार रुपये इंश्‍योरेंस के देने होंगे। स्‍मार्ट कार्ड, एमसीडी चार्ज और फास्‍टैग के लिए भी 5685 रुपये देने होंगे। जिसके बाद इसकी ऑन रोड कीमत 8.69 लाख रुपये हो जाती है।

एक लाख रुपये Down Payment के बाद कितनी EMI

अगर Maruti Swift के ऑटोमैटिक वेरिएंट को आप खरीदते हैं, तो बैंक की ओर से एक्‍स शोरूम कीमत पर ही फाइनेंस किया जाएगा। ऐसे में एक लाख रुपये की डाउन पमेंट करने के बाद आपको करीब 7.69 लाख रुपये की राशि को बैंक से फाइनेंस करवाना होगा। बैंक की ओर से अगर आपको नौ फीसदी ब्‍याज के साथ सात साल के लिए 7.69 लाख रुपये दिए जाते हैं, तो हर महीने सिर्फ 12241 लाख रुपये की EMI आपको अगले सात साल के लिए देनी होगी।

कितनी महंगी पड़ेगी Car

अगर आप नौ फीसदी की ब्‍याज दर के साथ सात साल के लिए 7.69 लाख रुपये का बैंक से Car Loan लेते हैं, तो आपको सात साल तक 12241 रुपये की EMI हर महीने देनी होगी। ऐसे में सात साल में आप Maruti Suzuki Swift के ऑटामैटिक वेरिएंट के लिए करीब 2.67 लाख रुपये बतौर ब्‍याज देंगे। जिसके बाद आपकी कार की कुल कीमत एक्‍स शोरूम, ऑन रोड और ब्‍याज मिलाकर करीब 11.28 लाख रुपये हो जाएगी।

किनसे होता है मुकाबला

Maruti Suzuki की ओर से Swift को हैचबैक सेगमेंट में ऑफर किया जाता है। इस सेगमेंट में इस कार का सीधा मुकाबला Maruti की Alto K10, S-Presso, Celerio, Wagon R के अलावा Renault Kwid, Tata Tiago जैसी कारों के साथ होता है। साथ ही कुछ एंट्री लेवल एसयूवी सेगमेंट की कारों जैसे Renault Kiger, Nissan Magnite, Hyundai Exter, Tata Punch से भी इसे चुनौती मिलती है।