विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 13, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Maruti Dzire 2024 के बेस वेरिएंट LXI को घर है लाना, 2 लाख Down Payment के बाद कितनी देनी होगी EMI

Published: Wed, 13 Nov 2024 08:29 AM (IST)

Car Finance Plan Maruti Suzuki की ओर से Compact Sedan Car सेगमेंट में Maruti Dzire 2024 को हाल में लॉन्‍च ...और पढ़ें

Maruti Dzire 2024 के लिए कितने रुपये की EMI देनी होगी। आइए जानते हैं।
Maruti Dzire 2024 के लिए कितने रुपये की EMI देनी होगी। आइए जानते हैं।

HighLights

  1. Maruti Dzire 2024 को कल भारत में किया गया है लॉन्‍च
  2. नई डिजायर की एक्‍स शोरूम कीमत 6.79 लाख रुपये से शुरू
  3. दिल्‍ली में बेस वेरिएंट की ऑन रोड कीमत 7.64 लाख रुपये है

ऑटो डेस्‍क, नई दिल्‍ली। ऑटो डेस्‍क, नई दिल्‍ली। Maruti की ओर से Dzire 2024 को 11 नवंबर 2024 को ही भारतीय बाजार में लॉन्‍च किया गया है। नई जेनरेशन डिजायर को Compact Sedan Car Segment में ऑफर किया गया है। अगर आप भी इस एसयूवी के बेस वेरिएंट LXI को घर लाने का मन बना रहे हैं, तो दो लाख रुपये की Down Payment करने के बाद हर महीने कितने रुपये की EMI देकर इसे घर लाया जा सकता है। हम आपको इस खबर में बता रहे हैं।

Maruti Dzire 2024 LXI Price

Maruti की ओर से Dzire 2024 के बेस वेरिएंट के तौर पर LXI को ऑफर किया गया है। कंपनी इस Sedan Car के बेस वेरिएंट को 6.79 लाख रुपये की एक्‍स शोरूम कीमत पर बिक्री के लिए उपलब्‍ध करवा रही है। अगर इसे दिल्‍ली में खरीदा जाता है तो 6.79 लाख रुपये की एक्‍स शोरूम कीमत के साथ ही इस पर रजिस्‍ट्रेशन टैक्‍स और आरटीओ की कीमत भी देनी होगी। इस कार को खरीदने के लिए 47530 रुपये आरटीओ, 37744 रुपये इंश्‍योरेंस के देने होंगे। इसके बाद गाड़ी की दिल्‍ली में ऑन रोड कीमत 764274 रुपये हो जाती है।

यह भी पढ़ें- Maruti Dzire 2024 को कितने वेरिएंट्स के साथ किया लॉन्‍च, किस वेरिएंट की कितनी है कीमत, पढ़ें पूरी खबर

2 लाख रुपये Down Payment के बाद कितनी EMI

अगर Maruti Dzire 2024 के बेस वेरिएंट LXI को आप खरीदते हैं, तो बैंक की ओर से एक्‍स शोरूम कीमत पर ही फाइनेंस किया जाएगा। ऐसे में दो लाख रुपये की डाउन पमेंट करने के बाद आपको करीब 564274 रुपये की राशि को बैंक से फाइनेंस करवाना होगा। बैंक की ओर से अगर आपको नौ फीसदी ब्‍याज के साथ सात साल के लिए 564274 रुपये दिए जाते हैं, तो हर महीने सिर्फ 9239 रुपये की EMI आपको अगले सात साल के लिए देनी होगी।

कितनी महंगी पड़ेगी Car

अगर आप नौ फीसदी की ब्‍याज दर के साथ सात साल के लिए 564274 रुपये का बैंक से Car Loan लेते हैं, तो आपको सात साल तक 9239 रुपये की EMI हर महीने देनी होगी। ऐसे में सात साल में आप Maruti Dzire 2024 के LXI वेरिएंट के लिए करीब 2.01 लाख रुपये बतौर ब्‍याज देंगे। जिसके बाद आपकी कार की कुल कीमत एक्‍स शोरूम, ऑन रोड और ब्‍याज मिलाकर करीब 9.76 लाख रुपये देंगे।

किनसे होता है मुकाबला

मारुति की ओर से नई जेनरेशन डिजायर को कॉम्‍पैक्‍ट सेडान कार सेगमेंट में लाया गया है। इस सेगमेंट में इसका सीधा मुकाबला Hyundai Aura, Honda Amaze, Tata Tigor जैसी कॉम्‍पैक्‍ट सेडान कारों के साथ होता है। इसके अलावा इसे कुछ प्रीमियम हैचबैक कारों से भी कीमत के मामले में चुनौती मिलती है।

यह भी पढ़ें- Maruti Dzire 2024 के मुकाबले में आती हैं ये तीन Compact Sedan Cars, जानें किस कार में मिलते हैं कैसे फीचर्स