Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Maruti Dzire 2024 को कितने वेरिएंट्स के साथ किया लॉन्‍च, किस वेरिएंट की कितनी है कीमत, पढ़ें पूरी खबर

    Updated: Tue, 12 Nov 2024 10:00 AM (IST)

    भारत की प्रमुख वाहन निर्माता Maruti Suzuki की ओर से Compact Sedan Car सेगमेंट में नई जेनरेशन Maruti Dzire 2024 को लॉन्‍च कर दिया है। इस कार को कितने वेरिएंट्स (Maruti Dzire 2024 Variants List) में लॉन्‍च किया गया है। किस तरह के फीचर्स के साथ इसे लाया गया है। Maruti की नई डिजायर 2024 के किस वेरिएंट को किस कीमत पर खरीदा जा सकता है। आइए जानते हैं।

    Hero Image
    मारुति डिजायर 2024 के कितने वेरिएंट्स बाजार में लॉन्‍च किए गए हैं। आइए जानते हैं।

    ऑटो डेस्‍क, नई दिल्‍ली। भारत की प्रमुख वाहन निर्माता Maruti Suzuki की ओर से कई बेहतरीन वाहनों की बिक्री की जाती है। कंपनी ने Compact Sedan Car सेगमेंट में नई जेनरेशन Maruti Suzuki Dzire 2024 को लॉन्‍च कर दिया है। इस गाड़ी को कितने वेरिएंट्स (Maruti Dzire 2024 variants) के साथ लॉन्‍च किया गया है। इंजन और ट्रांसमिशन के कितने विकल्‍प इस गाड़ी में मिलेंगे। किस वेरिएंट को किस कीमत (Dzire price list) पर खरीदा जा सकता है। हम आपको इस खबर में बता रहे हैं।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Maruti Dzire 2024 में मिलेंगे कितने वेरिएंट

    मारुति की ओर से नई जेनरेशन डिजायर 2024 को कुल चार वेरिएंट्स में लॉन्‍च किया गया है। इसमें LXI, VXI, ZXI और ZXI+ हैं। इनमें बेस वेरिएंट के तौर पर LXI को दिया गया है। मिड वेरिएंट के तौर पर VXI मिलेगा। टॉप वेरिएंट्स में ZXI और ZXI+ वेरिएंट्स होंगे।

    यह भी पढ़ें- Maruti Dzire 2024 को चुनौती देने आएगी नई Honda Amaze, जारी हुए स्‍कैच से मिल रही डिजाइन और फीचर्स की जानकारी

    किस वेरिएंट में कैसा ट्रांसमिशन

    कंपनी से मिली जानकारी के मुताबिक गाड़ी में 5स्‍पीड मैनुअल और एएमटी ट्रांसमिशन के विकल्‍प दिए गए हैं। इनमें से मैनुअल ट्रांसमिशन को तो चारों वेरिएंट्स में दिया जाएगा। लेकिन एजीएस/एएमटी ट्रांसमिशन को सिर्फ तीन वेरिएंट्स में ही ऑफर किया गया है। Dzire 2024 के बेस वेरिएंट LXI में सिर्फ 5स्‍पीड मैनुअल ट्रांसमिशन को दिया गया है। जबकि इसके अन्‍य वेरिएंट्स में दोनों ट्रांसमिशन के विकल्‍प में से एक को चुना जा सकता है।

    ईंधन के कितने विकल्‍प

    मारुति डिजायर 2024 को पेट्रोल और सीएनजी दोनों तरह के ईंधन के साथ लॉन्‍च किया गया है। इसमें सभी वेरिएंट्स को नेचुरल एस्पिरेटिड पेट्रोल इंजन के साथ लाया गया है। लेकिन सीएनजी का विकल्‍प सिर्फ VXI और ZXI में ही दिया गया है।

    किस वेरिएंट की कितनी कीमत

    नई जेनरेशन मारुति डिजायर की एक्‍स शोरूम कीमत को 6.79 लाख रुपये की इंट्रोडक्‍ट्री कीमत पर लाया गया है। यह कीमत इसके LXI वेरिएंट की है। इसके बाद VXI वेरिएंट आता है जिसकी एक्‍स शोरूम कीमत 7.79 लाख रुपये (Petrol Manual) की है। VXI के पेट्रोल एजीएस वेरिएंट की एक्‍स शोरूम कीमत 8.24 लाख रुपये और सीएनजी मैनुअल वेरिएंट की एक्‍स शोरूम कीमत 8.74 लाख रुपये रखी गई है। Dzire 2024 के VXI पेट्रोल मैनुअल वेरिएंट की एक्‍स शोरूम कीमत 8.89 लाख रुपये, पेट्रोल एजीएस वेरिएंट की एक्‍स शोरूम कीमत 9.34 लाख रुपये, सीएनजी मैनुअल वेरिएंट की एक्‍स शोरूम कीमत 9.84 लाख रुपये रखी गई है।

    टॉप वेरिएंट के तौर पर ZXI+ को ऑफर किया गया है। इस वेरिएंट में पेट्रोल मैनुअल को 9.69 लाख रुपये और एजीएस पेट्रोल वेरिएंट को 10.14 लाख रुपये की एक्‍स शोरूम कीमत पर लॉन्‍च किया गया है। खास बात यह है कि कंपनी के मुताबिक यह कीमतें इंट्रोडक्‍ट्री हैं और 31 दिसंबर 2024 तक मान्‍य रहेंगी।

    यह भी पढ़ें- Maruti ने लॉन्‍च की नई जेनरेशन Dzire 2024, बेहतरीन फीचर्स और नए इंजन के साथ आई कार, कितनी है Price, पढ़ें खबर