Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    मारुति और महिंद्रा थार की भारी डिमांड, कंपनी ने बेच दी इतनी लाख कारें

    By Ayushi ChaturvediEdited By: Ayushi Chaturvedi
    Updated: Wed, 29 Mar 2023 07:00 PM (IST)

    थार की इतनी बढ़ोतरी साफ इसकी लोकप्रियता और देश में एसयूवी की मांग को दर्शाती है। वहीं जिस तरह से भारतीय बाजार में मारुति की गाड़ियों का क्रेज है। ठीक ...और पढ़ें

    Hero Image
    मारुति और महिंद्रा थार की भारी डिमांड, यहां पढ़ें डिटेल्स

    नई दिल्ली, ऑटो डेस्क। महिंद्रा थार इस समय लोगों की सबसे मनपसंद ऑफ रोड एसयूवी में से एक है। वहीं मारुति की गाड़ियों को भी विदेशी बाजारों में काफी पसंद किया जा रहा है। आइये जानते हैं। थार को अब तक कितने लोगों ने खरीदा है और मारुति की गाड़ियों का विदेशी बाजार में कितना क्रेज है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    100,000 यूनिट्स की हुई सेल

    महिंद्रा भारतीय बाजार में सबसे अधिक गाड़ियों की सेल करने वाली कंपनियों में से एक है। आपको बता दें, वाहन निर्माता कंपनी ने ये घोषणा कि है कि उसने 2.5 साल से भी कम समय में नई जनरेशन की थार के लिए 100,000 यूनिट्स को सेल किया है। SUV को 2020 के अक्टूबर में अपने नई फॉर्म फैक्टर में लॉन्च किया था, जिसमें पेट्रोल इंजन, ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन, बाहर की तरफ नए स्टाइलिंग अपडेट और अधिक कनेक्टेड और अपमार्केट केबिन जैसे तमाम बड़ें अपडेट थे। इस एसयूवी को लोगों द्वारा काफी अधिक पसंद किया जाता है। Mahindra Thar की लैंडमार्क यूनिट को सफेद बॉडी कलर में रोल आउट किया गया था।

    देश में एसयूवी की मांग तेजी से बढ़ रही है

    आपको बता दें, थार की इतनी बढ़ोतरी साफ इसकी लोकप्रियता और देश में एसयूवी की मांग को दर्शाती है। थार की लैंडमार्क यूनिट को सफेद बॉडी कलर में रोल आउट किया गया था। ड्राइविंग के लिए ये काफी उपयुक्त है।  इसपर कंपनी का कहना है कि थार को सबसे अधिक पसंद युवाओं द्वारा किया जाता है। ये लोगों के यात्रियों का हिस्सा है , जिसे देखकर काफी अच्छा लग रहा है।

    मारुति की कारों की डिमांड में हुई बढ़ोतरी

    भारतीय बाजार के साथ -साथ मारुति की कारों की डिमांड विदेश में भी काफी तेजी से बढ़ते जा रही है। साल 2021 में कंपनी 2,05,450 यूनिट्स  की गाड़ियों की सेल की थी। इसके साथ ही कंपनी ने 2022 में निर्यात में 28 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की है।  साल 2022 में मारुति ने कुल 2,63,06 यूनिट गाड़ियों को एक्सपोर्ट करने में कामयाब रही है। वहीं मारुति की कारें काफी किफायती कीमतों में आती हैं। जिसके कारण इसके प्रोडक्शन में बढ़ोतरी होते जा रही है विदेशी बाजारों में सबसे अधिक डिमांड मारुति डिजायर, स्विफ्ट, एस-प्रेसो, बलेनो और ब्रेजा की है।