विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 14, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

पुरानी कार खरीदने से पहले इन चीजों का रखें ध्यान, वरना बाद में हो जाएगा नुकसान

Published: Fri, 14 Mar 2025 08:00 AM (IST)

Used Car Buying Guide पुरानी यानी सेकंड हैंड कार खरीदने के दौरान काफी चौकन्ना रहना चाहिए। अक्सर देखने के लिए ...और पढ़ें

पुरानी कार खरीदने से पहले क्या चेक करना चाहिए?
पुरानी कार खरीदने से पहले क्या चेक करना चाहिए?

HighLights

  1. पुरानी कार की टेस्ट ड्राइव जरूर लें।
  2. किसी मैकेनिक से चेकअप करवाएं।
  3. कार के इंजन और सर्विस रिकॉर्ड चेक करें।

ऑटो डेस्क, नई दिल्ली। हाल के समय में लोग अपनी पहली कार सेकंड हैंड रह रही है। दरअसल, यह न केवल सस्ती होती है, बल्कि अच्छी स्थिति में मिलने पर यह लंबी चलती भी है। हालांकि पुरानी कार खरीदने से पहले आपको कुछ जरूरी चीजों को जरूर चेक करना चाहिए, ताकि आपको बाद में किसी तरह के परेशानी का सामना नहीं करना पड़े। जिसे देखते हुए हम यहां पर आपको बता रहे हैं कि पुरानी कार खरीदने से पहले आपको क्या-क्या चीजों का ध्यान रखना चाहिए।

पुरानी कार खरीदने से पहले क्या-क्या चेक करना चाहिए?

1. कार के सर्विस रिकॉर्ड चेक करें

जब आप कार खरीदने से सबसे पहले उसकी सर्विस हिस्ट्री और मालिक के बारे में जानकारी प्राप्त करें। इसके साथ ही यह भी पता करें कि कार का कोई बड़ा हादसा तो नहीं हुआ है। अगर कार का सर्विस रिकॉर्ड उपलब्ध नहीं है, तो उस कार को लेने से बचें।

2. इंजन की स्थिति चेक करें

कार का इंजन सबसे महत्वपूर्ण होता है। अगर इंजन में किसी तरह की खराबी आती है, जो उसे ठीक करवाने में आपको काफी ज्यादा पैसा खर्च हो सकता है। इसलिए पुरानी कार लेने से पहले उसके इंजन की आवाज, ऑयल का लेवल और तापमान के चेक करें। साथ ही यह भी चेक करें कि इंजन में तेल की लेकेज या फिर कोई और खराबी तो नहीं है।

3. चेसिस नंबर और रजिस्ट्रेशन चेक करें

कार के चेसिस नंबर और इंजन नंबर के रजिस्ट्रेशन दस्तावेज को मिलाकर चेक करें। इससे पता चलता है कि का चोरी की तो नहीं और उसके मालिक के पास सबी कानूनी दस्तावेज है।

4. सस्पेंशन और ब्रेक सिस्टम चेक करें

पुरानी कार के सस्पेंशन और ब्रेक को भी चेक करें। जब आप कार की टेस्ट ड्राइव लें, तो इस दौरान ब्रेक और सस्पेंशन को जरूर चेक करें। कार के ब्रेक में परेशानी और सस्पेंशन में खराबी से बड़ी समस्या का सामना करना पड़ सकता है।

5. बॉडी और पेंट चेक करें

कार की बॉडी पर खरोंच, डेंट या पेंट को जरूर चेक करें। कार पर इससे संबंधित समस्याएं नहीं होनी चाहिए। साथ ही यह भी ध्यान दें कि कार की बॉडी में किसी तरह का पैचवर्क तो नहीं किया गया है।

6. टायर्स और व्हील्स चेक करें

पुरानी कार के टायरों की घिसाई, वेल्डिंग, या किसी भी प्रकार की खराबी को जरूर चेक करें। यह भी देखें कि टायर्स की उम्र कितनी है, क्योंकि पुराने टायर्स आपकी सुरक्षा के लिए खतरे का कारण बन सकते हैं।

7. इंटीरियर चेक करें

कार के इंटीरियर को सही से चेक करें। कार की सीट्स, डैशबोर्ड, और अन्य एक्सेसरीज को सही से चेक करें। साथ ही सभी इलेक्ट्रॉनिक्स जैसे कि लाइट्स, एयर कंडीशनिंग, और इन्फोटेनमेंट सिस्टम को भी चेक करें, कि वह सही से काम कर रहे है या फिर नहीं।

यह भी पढ़ें- खरीदने जा रहे हैं पुरानी कार, पहले जान लीजिए लेने के फायदे-नुकसान

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।