विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 06, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

नंबर प्लेट देखते ही पहचान लेंगे किस राज्य की है गाड़ी, जानिए सभी स्टेट के कोड

Published: Thu, 06 Mar 2025 11:59 AM (IST)

अक्सर आपको सड़क पर अलग-अलग कोड नंबर प्लेट और अलग-अलग कलर प्लेट वाली गाड़ियां देखने के लिए मिलती है। जिसे ...और पढ़ें

नंबर प्लेट देखकर झट से पहचान जाएंगे किस राज्य की है गाड़ी।
नंबर प्लेट देखकर झट से पहचान जाएंगे किस राज्य की है गाड़ी।

HighLights

  1. सफेद नंबर प्लेट निजी वाहनों के लिए इस्तेमाल होता है।
  2. पीला नंबर प्लेट टैक्सी और कैब सर्विस के लिए होता है।
  3. नीला नंबर प्लेट का इस्तेमाल दूतावास के लिए किया जाता है।

नई दिल्ली, ऑटो डेस्क। आप सड़कों पर कई तरह की गाड़ियां चलते हुए देखते होंगे। हर गाड़ी के आगे और पीछे एक नंबर प्लेट लगा हुआ होता है, जो गाड़ी की पहचान के साथ-साथ उसके राज्य के बारे में भी बताता है। कई बार तो कुछ ऐसे नंबर प्लेट देखने के लिए मिल जाते हैं, जिसे देखकर आप अंदाजा भी नहीं लगा पाते कि गाड़ी किस राज्य की है। जिसे देखते हुए हम यहां पर आपको देश के सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में इस्तेमाल किए जाने वाले कोड के बारे में बता रहे हैं।

States नंबर प्लेट कोड

राज्य नंबर प्लेट कोड  
आंध्र प्रदेश AP
अरुणाचल प्रदेश AR
असम AS
बिहार BH
छत्तीसगढ़ CH
गोवा GA
गुजरात GJ
हरियाणा HR
हिमाचल प्रदेश HP
झारखंड JH
कर्नाटक

KA

केरल KL
मध्यप्रदेश MP
महाराष्ट्र MH
मणिपुर MN
मेघालय ML
मिजोरम MZ
नागालैंड NL
ओडिशा OD
पंजाब PB
राजस्थान RJ
सिक्किम SK
तमिलनाडु TN
तेलंगाना TS
त्रिपुरा TR
उत्तराखंड UK
उत्तर प्रदेश UP
पश्चिम बंगाल WB
जम्मू-कश्मीर JK

केंद्र शासित प्रदेश नंबर प्लेट कोड

केंद्र शासित प्रदेश
नंबर प्लेट कोड
अंडमान और निकोबार आइलैंड AN
दादरा एंड नगर हवेली और दमन एंड दीव DD
दिल्ली DL
लद्दाख LA

अलग-अलग रंगों की नंबर प्लेट

सड़क पर आपको अलग राज्य की गाड़ियों के साथ ही अलग-अलग कलर के नंबर प्लेट वाली गाड़ियां भी चलते हुए दिखाई देती होगी। हर गाड़ी अपने रंग के हिसाब से अपने बारे में बताती है। साथ ही वह यह भी बताती है कि किस प्रयोग में ली जा रही है।

  1. सफेद नंबर प्लेट- सफेद रंग का नंबर प्लेट केवल प्राइवेट गाड़ियों में लगाया जाता है। जिस गाड़ी पर यह लगा हुआ होता है उसका मतलब कि उसका इस्तेमाल रेंट या किसी व्यवसाय के लिए नहीं किया जा सकता है।
  2. पीला नंबर प्लेट- अगर किसी गाड़ी का इस्तेमाल टैक्सी या कैब सर्विस के लिए किया जाता है, तो उसपर पीले रंग के नंबर प्लेट लगे होते हैं।
  3. ग्रीन नंबर प्लेट- ग्रीन रंग के नंबर प्लेट का इस्तेमाल इलेक्ट्रिक व्हीकल के लिए किया जाता है।
  4. ब्लैक नंबर प्लेट- इस रंग के नंबर प्लेट का इस्तेमाल उन गाड़ियों के लिए किया जाता है, जो लग्जरी होटल की सर्विस के लिए काम में ली जाती है।
  5. रेड नंबर प्लेट- नई गाड़ी खरीदने के बाद जब तक आपको परमानेंट नंबर प्लेट मिलता तब तक आपको रेड रेड नंबर प्लेट का इस्तेमाल करना होता है। इसे टेंपरेरी नंबर प्लेट भी कहा जाता है।
  6. नीला नंबर प्लेट- नीले रंग की नंबर प्लेट वाली गाड़ियों का इस्तेमाल दूतावासों के लिए किया जाता है।

यह भी पढ़ें- बढ़ती गर्मी से शुरू हो गया कार में AC का इस्तेमाल, जानिए माइलेज पर क्या पड़ता है असर