Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Hyundai i20 और Grand i10 Nios को खरीदने के लिए करना होगा लंबा इंतजार, यहां जानें वेरिएंट वाइज वेटिंग पीरियड

    By Ayushi ChaturvediEdited By: Ayushi Chaturvedi
    Updated: Wed, 20 Sep 2023 05:30 PM (IST)

    Hyundai i20 and Grand i10 Nios waiting period Hyundai i20 facelift को हाल के दिनों में 6.99 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) की शुरुआती कीमत पर लॉन्च किया गया है। जबकि इसके टॉप-स्पेक वेरिएंट की कीमत 11.01 लाख रुपये एक्स-शोरूम है।इस कार के लिए वेटिंग पीरियड 10 सप्ताह का है।2023 हुंडई ग्रैंड आई10 निओस को चार वेरिएंट्स - एरा मैग्ना स्पोर्टज़ और एस्टा में पेश किया गया है।

    Hero Image
    Hyundai i20 और Grand i10 Nios को खरीदने के लिए करना होगा लंबा इंतजार

    नई दिल्ली, ऑटो डेस्क। भारतीय बाजार में हुंडई बिक्री के मामले में दूसरी सबसे बड़ी वाहन निर्माता कंपनी है। आपको बता दे पिछले कुछ महीनो में इंडियन मार्केट में हुंडई ने नई एक्सटर एसयूवी और आई20, ऑरा, वेन्यू और ग्रैंड आई10 निओस के फेसलिफ्ट को लॉन्च किया है। आज हम आपके लिए हुंडई i20 और ग्रैंड i10 nios के वेटिंग पीरियड की लिस्ट लेकर आए हैं।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Hyundai i20 और Grand i10 nios  

    Hyundai i20 facelift को हाल के दिनों में 6.99 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) की शुरुआती कीमत पर लॉन्च किया गया है। जबकि इसके टॉप-स्पेक वेरिएंट की कीमत 11.01 लाख रुपये, एक्स-शोरूम है। हुंडई 2023 i20 को पांच वेरिएंट्स - एरा, मैग्ना, स्पोर्टज़, एस्टा और एस्टा (ओ) में आती है। इस कार के लिए वेटिंग पीरियड 10 सप्ताह का है।

    Hyundai i20 और Grand i10 nios इंजन

    जबकि 1.2 लीटर वेरिएंट के लिए 2 से 4 सप्ताह तक का है। वहीं एस्टा और मैग्ना 1.2-लीटर वेरिएंट की वेटिंग पीरियड 6 से 8 सप्ताह तक का है। Sportz CVT और Asta(O) CVT 1.2L पेट्रोल वेरिएंट को 8-10 सप्ताह तक इंतजार करना पड़ सकता है। वाहन निर्माता कंपनी ने देश में जनवरी 2023 में देश भर में ग्रैंड आई10 निओस फेसलिफ्ट लॉन्च की, जिसकी कीमत 5.73 लाख रुपये से शुरू होकर 8.51 लाख रुपये (दोनों कीमत, एक्स-शोरूम) तक हैं। 

    Hyundai i20 और Grand i10 Nios वेरिएंट्स 

    2023 हुंडई ग्रैंड आई10 निओस को चार वेरिएंट्स - एरा, मैग्ना, स्पोर्टज़ और एस्टा में पेश किया गया है। वहीं मैग्ना और स्पोर्टज़ पेट्रोल वेरिएंट 2-4 सप्ताह की वेटिंग पीरियड हैं। जबकि मैग्ना एएमटी के लिए ग्राहकों को 22-24 सप्ताह तक इंतजार करना पड़ सकता है।

    Hyundai i20 और Grand i10 nios फीचर्स 

    इस कार में फीचर्स के तौर पर फॉरवर्ड कोलाइजन-एवॉयडेंस असिस्ट, लेन फॉलोइंग असिस्ट, ब्लाइंड स्पॉट कोलाइजन-एवॉयडेंस असिस्ट और भी बहुत कुछ शामिल है। 

    यह भी पढ़ें-

    SUV Price Hike: बड़ी गाड़ी खरीदने की कर रहे हैं प्लानिंग, तो महंगी हो गई हैं ये एसयूवी, जानें कीमत

    comedy show banner
    comedy show banner