विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

10 लाख से कम कीमत में 27km का माइलेज और ABS जैसे फीचर्स, छोटी फैमिली के लिए बेस्ट है ये 5-सीटर कार

Published: Wed, 18 Nov 2026 05:30 PM (GMT+05:30)

Affordable 5 Seater: अगर आप 10 लाख से कम में एक प्रीमियम फीचर्स और कंफर्ट वाली 5-सीटर कार की तलाश ...और पढ़ें

News Article Hero Image
timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

ऑटो डेस्क, नई दिल्ली। अगर आप 10 लाख रुपए से कम के बजट में एक बेहतर और स्टाइलिश 5-सीटर कार खरीदने की सोच रहे हैं तो Hyundai i10 Nios आपके लिए एक शानदार विकल्प हो सकती है। भारतीय बाजार में यह कार अपनी कम कीमत, शानदार माइलेज और कंफर्टेबल ड्राइविंग के लिए जानी जाती है। इसमें न केवल मॉडर्न लुक और फीचर्स मिलते हैं बल्कि छोटे परिवारों के रोजाना के सफर के लिए भी बहुत सही विकल्प है।

Engine / Fuel Type Displacement & Cylinders Max Power Max Torque Transmission Claimed Mileage Ex-Showroom Price Range (India)
1.2L Kappa Petrol 1197 cc, 4-cylinder 82–83 bhp / PS 113.8–114 Nm 5-Speed Manual (MT) 18 km/l (MT) ₹5.60 Lakh – ₹8.09 Lakh (lineup range)
1.2L Kappa Petrol 1197 cc, 4-cylinder 82–83 bhp / PS 113.8–114 Nm 5-Speed AMT 16 km/l (AMT) ₹7.21 Lakh – ₹8.09 Lakh (AMT range)
1.2L Petrol + CNG 1197 cc, 4-cylinder 68–69 bhp / PS 95–95.2 Nm 5-Speed Manual (MT) 27 km/kg (CNG) ₹7.33 Lakh – ₹7.83 Lakh (CNG range)

Hyundai i10 Nios इंजन और पावर

इस 5-सीटर कार में 1,197cc का 1.2 लीटर कप्पा पेट्रोल 4 सिलिंडर इनलाइन इंजन मिलता है जो 6,000rpm पर 83PS की पावर और 113.8nm का टॉर्क जनरेट करता है। इसे 5-स्पीड मैनुअल या 5-स्पीड AMT और फ्रंट व्हील ड्राइव के साथ जोड़ा गया है। दूसरा है 1.2 लीटर बायो-फ्यूल पेट्रोल और CNG इंजन जो 68bhp की पावर और 95.2nm का टॉर्क जनरेट करता है जिस 5-स्पीड मैनुअल ट्रांसमिशन के साथ आता है।

hyundai i10 nios front

डाइमेंशन सीटिंग और बूट स्पेस

Hyundai India के मुताबिक इसकी लंबाई 3,815mm, चौड़ाई 1,680mm, ऊंचाई 1,520mm और व्हीलबेस 2,450mm है। इस कार में 5 लोगों के बैठने की जगह है और 260 लीटर का बूट स्पेस मिलता है। इसके अलावा इसमें 37 लीटर का पेट्रोल टैंक और 60 लीटर का CNG टैंक दिया गया है। इसका ARAI माइलेज पेट्रोल मैनुअल पर 18kmpl, पेट्रोल ऑटोमैटिक पर 16kmpl और CNG पर 27km/kg का है।

hyundai i10 nios interior

यह भी पढ़ें- Maruti से लेकर TATA और Hyundai तक; 2027 में भारत में लॉन्च होंगी ये 10 नई गाड़ियां, देखें पूरी लिस्ट

सस्पेंशन और ब्रेक्स

Hyundai i10 Nios के मुताबिक, इसके फ्रंट में मैकफर्सन स्ट्रट और पीछे की तरफ गैस-टाइप शॉक एब्जॉर्बर के साथ कपल टॉर्शन बीम/ट्विस्ट बीम सस्पेंशन दिया गया है। इसके अलावा इसमें आगे डिस्क ब्रेक, पीछे ड्रम ब्रेक और टिल्ट एंडजस्टमेंट के साथ इलेक्ट्रिक पावर स्टीयरिंग मिलता है।

पहिए और टायर ट्रिम के मुताबिक अलग-अलग हैं जिसमें Magna में व्हील कवर के साथ 165/70 R14, Corporate में 175/60 डुअल-टोन स्टाइल्ड स्टील और Sportz (O), Asta और Vibe जैसे हाई ट्रिम्स पर 175/60 डायमंडक कट या ब्लैक अलॉय व्हील्स शामिल हैं।

hyundai i10 nios tyre

सेफ्टी और फीचर्स

Hyundai के मुताबिक सभी ट्रिम्स में ड्राइवर, पैसेंजर, साइड और कर्टन एयरबैग, EBD के साथ ABS, सीटबेल्ट प्रीपेंसनर और लोड लिमिटर, रियर पार्किंग सेंसर इमरजेंसी स्टॉप सिग्नल और सेंट्रल लॉकिंग शामिल हैं। वहीं, इसके AMT और हायर ट्रिम्स पर ESC, VSM और हिल-स्टार्ट असिस्ट उपलब्ध हैं। इसके अलावा, ट्रिम के आधार पर मिलने वाले फीचर्स में एंड्रॉइड ऑटो और एप्पल कारप्ले के साथ 8-इंच की टचस्क्रीन, ऑटोमैटिक क्लाइमेट कंट्रोल, रियर एसी वेंट्स, क्रूज कंट्रोल और एक रियर कैमरा शामिल हैं।

hyundai i10 nios steering

कितनी है कीमत?

यहां नीचे इसके हर वेरिएंट की कीमत दी गई है:

Variant Fuel / Transmission Ex-Showroom Price
Era 1.2L Petrol MT ₹5,59,700
Magna 1.2L Petrol MT ₹6,37,400
Corporate 1.2L Petrol MT ₹6,60,400
Sportz 1.2L Petrol MT ₹6,92,900
Sportz Vibe 1.2L Petrol MT ₹7,15,800
Sportz (O) 1.2L Petrol MT ₹7,17,900
Asta 1.2L Petrol MT ₹7,57,100
Corporate AMT 1.2L Petrol AMT ₹7,21,400
Sportz AMT 1.2L Petrol AMT ₹7,44,900
Sportz Vibe AMT 1.2L Petrol AMT ₹7,67,800
Sportz (O) AMT 1.2L Petrol AMT ₹7,71,900
Sportz (O) Vibe AMT 1.2L Petrol AMT ₹7,79,800
Asta AMT 1.2L Petrol AMT ₹8,09,000
Magna Dual CNG 1.2L CNG MT ₹7,32,700
Sportz Dual CNG 1.2L CNG MT ₹7,82,700

यह भी पढ़ें- Maruti, TATA या Mahindra? ये हैं देश की सबसे सस्ती पांच 5-सीटर गाड़ियां, कीमत 10 लाख से कम

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।