विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

Hyundai Creta vs Grand Vitara: इंजन से लेकर माइलेज और फीचर्स तक, दोनों में क्या-क्या हैं अंतर?

Published: Fri, 13 Nov 2026 01:30 PM (IST)

Hyundai Crets vs Maruti Grand Vitara: अगर आप इन दोनों को खरीदने का प्लान बना रहे हैं और कंफ्यूज हैं ...और पढ़ें

News Article Hero Image
timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

ऑटो डेस्क, नई दिल्ली। भारतीय ऑटोमोबाइल बाजार में मिड-साइज SUV सेगमेंट में Hyundai Creta और Maruti Grand Vitara दोनों ही काफी लोकप्रिय गाड़ियां हैं। दोनों ही SUV शानदार डिजाइन, दमदार इंजन और मॉडर्न फीचर्स के साथ लैस हैं। हालांकि, इंजन विकल्प, माइलेज, स्पेस और टेक्नोलॉजी के मामले में काफी अंतर देखने को मिलता है। ऐसे में अगर आप इन दोनों SUV को खरीदने का प्लान कर रहे हैं तो आइए जानते हैं कि इंजन, माइलेज और फीचर्स और कीमत के मामले में कौन ज्यादा बेहतर है।

Feature / Category Hyundai Creta Maruti Suzuki Grand Vitara
Engine Options & Gearbox
  • 1.5L MPi Petrol: 6-speed Manual / IVT
  • 1.5L Diesel: 6-speed Manual / Automatic
  • 1.5L Turbo Petrol: 7-speed DCT
  • 1.5L Mild Hybrid Petrol: 5-speed Manual / 6-speed Automatic (with AWD option)
  • 1.5L Strong Hybrid: Petrol + Electric Motor with e-CVT
  • 1.5L CNG
Mileage (ARAI)
  • 17.4 to 21.8 kmpl (varies by engine and gearbox)
  • Strong Hybrid: 27.97 kmpl
  • Mild Hybrid Petrol: 19.38 – 21.11 kmpl
  • CNG: 26.6 km/kg
Dimensions
  • Length: 4,330 mm
  • Width: 1,790 mm
  • Height: 1,635 mm
  • Wheelbase: 2,610 mm
  • Length: 4,345 mm
  • Width: 1,795 mm
  • Height: 1,645 mm
  • Wheelbase: 1,645 mm (Note: As per provided text)
Boot Space 433 Litres 265 Litres
Key Features
  • Dual 10.25-inch screens
  • Panoramic sunroof
  • Ventilated front seats
  • Dual-zone automatic climate control
  • 8-speaker Bose audio system
  • 9-inch SmartPlay Pro+ touchscreen
  • Panoramic sunroof
  • Ventilated front seats
  • Dual-zone automatic climate control
  • 8-speaker Bose audio system
Safety Features
  • Level-2 ADAS (Top variants)
  • 6 Airbags
  • Electronic Stability Control (ESC)
  • Tyre Pressure Monitoring System (TPMS)
  • Level-2 ADAS (Top variants)
  • 6 Airbags
  • Electronic Stability Control (ESC)
  • TPMS, Hill-Hold Assist & Hill-Descent Control
Best Suited For Buyers looking for powerful performance, Diesel/Turbo-petrol options, and larger boot space. Buyers prioritizing high fuel efficiency, Hybrid/CNG technology, and All-Wheel Drive (AWD).

Creta vs Grand Vitara: इंजन और पावर

सबसे पहले बात करें इंजन की तो Hyundai Creta में तीन इंजन विकल्प मिलते हैं। इसमें 1.5 लीटर MPi पेट्रोल इंजन दिया गया है जिसके साथ 6-स्पीड मैनुअल और IVT गियरबॉक्स का विकल्प मिलता है। इसके अलावा, Creta में 1.5 लीटर डीजल इंजन भी मिलता है जिसे 6-स्पीड मैनुअल और ऑटोमैटिक गियरबॉक्स का विकल्प मिलता है। वहीं, इसका 1.5 लीटर टर्बो पेट्रोल इंजन 7-स्पीड DCT गियरबॉक्स के साथ आता है।

वहीं, Maruti Grand Vitara में 1.5 लीटर माइल्ड हाइब्रिड पेट्रोल इंजन मिलता है 5-स्पीड मैनुअल और 6-स्पीड ऑटोमैटिक गियरबॉक्स के साथ आता है। इसके अलावा इसमें ऑल-व्हील ड्राइव का विकल्प दिया गया है। दूसरा है, 1.5 लीटर स्ट्रॉंग हाइब्रिड इंजन है जो पेट्रोल इंजन और इलेक्ट्रिक मोटर के साथ आता है जिसमें e-CVT गियरबॉक्स मिलता है। इसके अलावा, इसमें CNG का विकल्प भी मिलता है।

hyundai creta

Grand Vitara vs Creta: माइलेज में कौन आगे?

माइलेज की बात करें तो इस मामले में Maruti Vitara आगे दिखती है। इसके स्ट्रॉंग हाइब्रिड वेरिएंट का ARAI माइलेज 27.97kmpl है। वहीं, इसके माइल्ड हाइब्रिड पेट्रोल वेरिएंट का माइलेज 19.38kmpl से 21.11kmpl तक का है। इसके अलावा, Grand Vitara के CNG वेरिएंट का 26.6km/kg है। वहीं दूसरी तरफ Hyundai Creta का माइलेज इंजन और गियरबॉक्स के मुताबिक 17.4 से 21.8kmpl तक है।

यह भी पढ़ें- भारत की सबसे ज्यादा माइलेज देने वाली 10 हाइब्रिड कारें, एक लीटर पेट्रोल में 20km से 40km तक चलने का दावा

साइज और बूट स्पेस

साइज के बारे में बताएं तो Hyundai Creta की लंबाई 4,330mm, चौड़ाई 1,790mm और ऊंचाई 1,635mm और इसका व्हीलबेस 2,610mm है। इसमें 433 लीटर का बूट स्पेस मिलता है। वहीं, Maruti Grand Vitara की लंबाई 4,345mm, चौड़ाई 1,795mm और ऊंचाई 1,645mm है और इसका व्हीलबेस 1,645mm है। Grand Vitara में 265 लीटर का बूट स्पेस मिलता है।

maruti grand vitara (1)

फीचर्स और सेफ्टी में कौन बेहतर?

Hyundai Creta में डुअल 10.25 इंच की स्क्रीन, पैनोरमिक सनरूफ, वेंटिलेटेड फ्रंट सीट्स, डुअल-जोन ऑटोमैटिक क्लाइमेट कंट्रोल और Bose के 8-स्पीकप ऑडियो सिस्टम जैसे फीचर्स मिलते हैं। इसके अलावा टॉप वेरिएंट में लेवल-2 ADAS भी दिया गया है। वहीं, Vitara में 9-इंच का Smartplay Pro+ टचस्क्रीन, पैनोरमिक सनरूफ, वेंटिलेटेड फ्रंट सीट्स, डुअल-जोन ऑटोमैटिक क्लाइमेट कंट्रोल और Bose के 8-स्पीकर ऑडियो सिस्टम जैसे फीचर्स के साथ टॉप-वेरिएंट में लेवल-2 ADAS मिलता है।

सेफ्टी फीचर्स के तौर पर दोनों SUV में 6 एयरबैग, इलेक्ट्रॉनिक स्टेबिलिटी कंट्रोल और TPMS जैसे फीचर्स दिए गए हैं। जहां Grand Vitara में हिल-होल्ड असिस्ट और हिल-डिसेंट कंट्रोल भी दिया गया है। 

hyundai creta side

किसे खरीदना बेहतर?

कुल मिलाकर देखा जाए तो Hyundai Creta और Grand Vitara दोनों ही अपने-अपने तरीके से बेहतर SUV है। अगर आप दमदार इंजन, डीजल और टर्बो पेट्रोल का विकल्प, ज्यादा बूट स्पेस चाहते हैं तो Hyundai Creta आपके लिए अच्छा विकल्प है। वहीं, अगर आपका फोकस ज्यादा माइलेज, हाइब्रिड तकनीक, CNG और ऑल-व्हील ड्राइव का विकल्प है तो आपके लिए Maruti Grand Vitara बेहतर रहेगी।

maruti grand vitara side

कितनी है कीमत?

Variant Category Ex-Showroom Price Range Key Powertrain Options
Mild Hybrid Petrol (MT / AT / AWD) ₹10.77 Lakh – ₹17.85 Lakh 1.5L Petrol (Manual, Automatic, ALLGRIP AWD)
S-CNG (Manual) ₹13.05 Lakh – ₹14.80 Lakh 1.5L S-CNG (Delta, Zeta)
Strong Hybrid (CVT) ₹16.68 Lakh – ₹19.77 Lakh 1.49L Intelligent Electric Hybrid (Delta+, Zeta+, Alpha+)

Hyundai Creta Key Variant Ex-Showroom Price Range

Variant / Edition Category Ex-Showroom Price Range (Approx.)
Creta E (Base Petrol MT) ₹10,90,700 / ₹10.91 Lakh
Creta E Diesel ₹12,52,800 / ₹12.53 Lakh
Creta EX / Summer Edition ₹12,05,900 – ₹13,65,700
Creta EX (O) / Diesel / iVT ₹13,13,400 – ₹14,73,200
Creta S (O) ₹14,21,000 – ₹17,37,000
Creta S (O) Knight ₹14,39,000 – ₹16,10,000
Creta SX ₹15,04,000 – ₹15,19,000
Creta SX Premium ₹16,34,000 – ₹18,15,000
Creta King Edition ₹17,28,000 – ₹20,06,300
Creta King Knight Edition ₹18,83,000 – ₹20,14,000
Creta King Lounge Edition (Top Model) ₹19,22,000 – ₹20,45,700

यह भी पढ़ें- अक्टूबर 2026 में Maruti की इस गाड़ी ने मचाया तहलका, Hyundai Creta की बादशाहत को दे रही है कड़ी टक्कर

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।