विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

अक्टूबर 2026 में Maruti की इस गाड़ी ने मचाया तहलका, Hyundai Creta की बादशाहत को दे रही है कड़ी टक्कर

Published: Tue, 10 Nov 2026 05:11 PM (IST)

अक्टूबर 2026 में Maruti Victoris ने लगभग 24% की बढ़ोतरी दर्ज करते हुए दूसरा स्थान हासिल किया जिससे यह Creta को कड़ी टक्कर देती दिख रही है।

News Article Hero Image
timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

ऑटो डेस्क, नई दिल्ली। भारतीय मिड-साइज SUV के मार्केट में अक्टूबर 2026 काफी शानदार रहा है। जहां Creta नंबर-1 पर बनी हुई है तो वहीं पिछले साल लॉन्च हुई Maruti की इस गाड़ी उसकी बादशाहत को चुनौती देती दिख रही है। पिछले महीने यानी अक्टूबर 2026 में सबसे ज्यादा बिक्री के मामले में Hyundai Creta, Maruti Victoris, Kia Seltos, Grand Vitara और Toyota Hyryder ने टॉप-5 में अपनी जगह बनाई। वहीं, Maruti Victoris दूसरे नंबर पर रही जिसे देखकर लगता है कि वह Hyundai Creta को आने वाले समय में और कड़ी टक्कर देगी। 

# Model OEM Oct'26 Dispatches YoY Segment Share
1 Creta Hyundai 17,955 -2.3% 20.7%
2 Victoris Maruti Suzuki 16,792 +24.4% 19.3%
3 Seltos Kia 13,423 +88.3% 15.4%
4 Grand Vitara Maruti Suzuki 11,200 +7.6% 12.9%
5 Hyryder Toyota 7,797 -32.5% 9.0%

अक्टूबर 2026 में मार्केट

अक्टूबर 2026 में मिड-साइज SUV के कुल 13 मॉडल्स में 86,914 यूनिट्स की बिक्री हुई जो अक्टूबर 2025 में हुए 67,368 यूनिट्स आंकड़े से ज्यादा है। टॉप 5 गाड़ियों की लिस्ट में Hyundai Creta, Maruti Victoris, Kia Seltos, Grand Vitara और Toyota Hyryder हैं। लेकिन, जिस SUV ने सभी का ध्यान अपनी तरफ खींचा है वह है Maruti Victoris, जिसे पिछले साल लॉन्च किया गया था।

Maruti Victoris का चैलेंज

इस सेगमेंट में अक्टूबर 2026 के आंकड़ों में Maruti Victoris दूसरे नंबर पर है जिसकी पिछले महीने कुल 16,792 यूनिट्स की बिक्री हुई और सेगमेंट वॉल्यूम में कुल 19.3% की हिस्सेदारी रही। वहीं नंबर-1 पर काबिज Hyundai Creta की कुल 17,955 यूनिट्स की बिक्री हुई और इसका मार्केट शेयर 20.7% का रहा। इसके अलावा, जहां Creta की बिक्री में मामूली गिरावट दर्ज की गई है तो वहीं दूसरी तरफ Maruti Victoris ने अपनी बिक्री में 24.4% की बढ़त हासिल की है।

Kia Seltos ने पकड़ी रफ्तार

लिस्ट में तीसरे नंबर पर है Kia Seltos जिसके अक्टूबर 2026 में कुल 13,423 यूनिटस की बिक्री हुई और मार्केट में सेगमेंट वॉल्यूम में 15.4% की हिस्सेदारी रही। इसके अलावा, इस गाड़ी ने YOY बेसिस पर कुल 88.3% की बढ़ोतरी दर्ज की है। इसके बाद लिस्ट में Maruti की Grand Vitara और Toyota Hyryder का नंबर है जिसने 11,200 और Hyryder ने कुल 7,797 यूनिट्स की बिक्री की।

यहां देखें पूरी लिस्ट:

# Model OEM Oct'26 Dispatches YoY Segment Share
1 Creta Hyundai 17,955 -2.3% 20.7%
2 Victoris Maruti Suzuki 16,792 +24.4% 19.3%
3 Seltos Kia 13,423 +88.3% 15.4%
4 Grand Vitara Maruti Suzuki 11,200 +7.6% 12.9%
5 Hyryder Toyota 7,797 -32.5% 9.0%
6 Sierra Tata 7,205 New 8.3%
7 Elevate Honda 3,673 +68.0% 4.2%
8 Bayon Hyundai 3,449 New 4.0%
9 Curvv Tata 2,377 +66.0% 2.7%
10 Kushaq Skoda 1,097 -10.0% 1.3%
11 Taigun VW 939 -39.8% 1.1%
12 Duster Renault 601 New 0.7%
13 Tekton Nissan 406 New 0.5%

यह भी पढ़ें- अक्टूबर 2026 में Hyundai Creta की बादशाहत बरकरार, Maruti Victoris ने बढ़ाई चुनौती, Kia Seltos भी रेस में

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।