अक्टूबर 2026 में Hyundai Creta की बादशाहत बरकरार, Maruti Victoris ने बढ़ाई चुनौती, Kia Seltos भी रेस में
अक्टूबर 2026 में Creta पहले, Victoris दूसरे और Seltos तीसरे स्थान पर रही। Seltos ने सबसे ज्यादा 88.3% सालाना ग्रोथ दर्ज की।

अक्टूबर 2026 मिड-साइज SUV बिक्री

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
ऑटो डेस्क, नई दिल्ली। भारतीय मिड-साइज SUV बाजार में अक्टूबर 2026 के दौरान दिलचस्प मुकाबला देखने को मिला। एक तरफ Hyundai Creta ने सबसे ज्यादा बिक्री के साथ अपनी नंबर-1 पोजिशन बरकरार रखी, तो दूसरी ओर Maruti Suzuki Victoris और Kia Seltos ने भी शानदार प्रदर्शन किया। इस महीने सेगमेंट की कुल 13 SUVs के 86,914 यूनिट्स डीलरशिप तक पहुंचाए गए, जबकि पिछले साल इसी दौरान यह आंकड़ा 67,368 यूनिट्स था। खास बात यह रही कि टॉप तीन के अलावा Tata Sierra और Hyundai Bayon जैसे नए मॉडल्स ने भी बिक्री की इस रेस में अपनी मौजूदगी दर्ज कराई। आइए जानते हैं अक्टूबर 2026 में किस SUV ने कितने यूनिट्स की सेल हुई है।
अक्टूबर 2026 में मिड-साइज SUV सेगमेंट का प्रदर्शन
अक्टूबर 2026 में कवर किए गए 13 मिड-साइज SUV मॉडल्स का कुल सेल 86,914 यूनिट्स रहा। अक्टूबर 2025 में इसी मॉडल समूह का आंकड़ा 67,368 यूनिट्स था। इस तरह सालाना आधार पर 29 फीसदी की बढ़ोतरी हुई और कुल 19,546 अतिरिक्त यूनिट्स का इजाफा दर्ज किया गया। इस प्रदर्शन के बीच Hyundai Creta, Maruti Victoris और Kia Seltos सेगमेंट की तीन प्रमुख SUVs के रूप में सामने आईं।
रैंक | SUV मॉडल | अक्टूबर 2026 | अक्टूबर 2025 |
|---|---|---|---|
1 | हुंडई क्रेटा | 17,955 | 18,381 |
2 | मारुति विक्टोरिस | 16,792 | 13,496 |
3 | किआ सेल्टॉस | 13,423 | 7,130 |
4 | मारुति ग्रैंड विटारा | 11,200 | 10,409 |
5 | टोयोटा हाइराइडर | 7,797 | 11,555 |
6 | टाटा सिएरा | 7,205 | — |
7 | होंडा एलिवेट | 3,673 | 2,186 |
8 | हुंडई बेयोन | 3,449 | — |
9 | टाटा कर्व | 2,377 | 1,432 |
10 | स्कोडा कुशाक | 1,097 | 1,219 |
11 | फॉक्सवैगन टाइगुन | 939 | 1,560 |
12 | रेनो डस्टर | 601 | — |
13 | निसान टेकटन | 406 | — |
कुल | 86,914 | 67,368 |
Hyundai Creta बिक्री में बनी नंबर-1
Hyundai Creta अक्टूबर 2026 में 17,955 यूनिट्स के सेल के साथ मिड-साइज SUV सेगमेंट में पहले स्थान पर रही। इस प्रदर्शन के साथ SUV ने कुल सेगमेंट वॉल्यूम में 20.7 फीसदी हिस्सेदारी हासिल की। हालांकि, पिछले साल के मुकाबले इसके सेल में मामूली गिरावट दर्ज की गई।

अक्टूबर 2025 में Hyundai Creta की 18,381 यूनिट्स डीलरशिप तक भेजी गई थीं, जबकि अक्टूबर 2026 में यह आंकड़ा 17,955 यूनिट्स रहा। इस तरह सालाना आधार पर इसके सेल में 2.3 फीसदी की कमी आई। इसके बावजूद Creta अपनी प्रतिद्वंद्वी SUVs से आगे रही और सबसे ज्यादा सेल वाली मिड-साइज SUV का स्थान बरकरार रखा।
Maruti Suzuki Victoris की सेल
Maruti Suzuki Victoris ने अक्टूबर 2026 में 16,792 यूनिट्स के सेल के साथ दूसरा स्थान हासिल किया। इसकी सबसे खास बात सालाना आधार पर दर्ज की गई 24.4 फीसदी की वृद्धि रही। अक्टूबर 2025 में Victoris के 13,496 यूनिट्स सेल हुए थे, जो अक्टूबर 2026 में बढ़कर 16,792 यूनिट्स पहुंच गए।

Victoris ने अक्टूबर 2026 में 19.3 फीसदी सेगमेंट शेयर हासिल किया। वहीं, Hyundai Creta के मुकाबले इसके सेल में केवल 1,163 यूनिट्स का अंतर रहा। यह अंतर बताता है कि Victoris ने टॉप पोजिशन के लिए मजबूत दावेदारी पेश की है।
Kia Seltos की सालाना ग्रोथ सबसे आगे
Kia Seltos ने अक्टूबर 2026 में 13,423 यूनिट्स के सेल के साथ तीसरा स्थान हासिल किया। इस दौरान इसका सेगमेंट शेयर 15.4 फीसदी रहा। Seltos का सबसे प्रभावशाली प्रदर्शन इसकी सालाना ग्रोथ रही, जो 88.3 फीसदी दर्ज की गई।

अक्टूबर 2026 में Seltos की ग्रोथ ने इसे तीनों प्रमुख SUVs के बीच सबसे तेजी से आगे बढ़ने वाला मॉडल बना दिया। जहां Creta के सेल में 2.3 फीसदी की गिरावट आई और Victoris ने 24.4 फीसदी की वृद्धि दर्ज की, वहीं Seltos ने 88.3 फीसदी की शानदार सालाना बढ़त हासिल की।
तीनों SUVs के बीच जबरदस्त मुकाबला
अक्टूबर 2026 के आंकड़े बताते हैं कि Hyundai Creta फिलहाल मिड-साइज SUV सेगमेंट की लीडर बनी हुई है। Maruti Suzuki Victoris केवल 1,163 यूनिट्स पीछे है, जबकि Kia Seltos ने सबसे तेज सालाना ग्रोथ दर्ज की है। इस तरह तीनों SUVs ने अपने-अपने स्तर पर मजबूत प्रदर्शन किया।
देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।