विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

Diwali पर Hyundai Creta पर आया सबसे बड़ा डिस्काउंट ऑफर, पूरे ₹1.20 लाख सस्ते में मिल रही

Published: Mon, 02 Nov 2026 06:07 PM (IST)

Diwali के मौके पर नवंबर 2026 में Hyundai Creta पर ₹1.10 लाख और Creta N Line पर ₹1.20 लाख तक का डिस्काउंट ऑफर दिया जा रहा है।

दिवाली से पहले Hyundai Creta और Creta N Line पर बंपर छूट

दिवाली से पहले Hyundai Creta और Creta N Line पर बंपर छूट

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

ऑटो डेस्क, नई दिल्ली। दिवाली से पहले Hyundai Creta खरीदने का सबसे बढ़िया मौका है। कंपनी ने इसपर काफी बड़ा डिस्काउंट ऑफर लेकर आई है। कंपनी नवंबर 2026 में हुंडई क्रेटा पर कई तरह के डिस्काउंट और ऑफर दे रही है। इनमें Creta और Creta N Line भी शामिल हैं। इन दोनों पर ही कैश डिस्काउंट, दीवाली बोनस, एक्सचेंज या स्क्रैपेज बेनिफिट और अपग्रेड इंसेंटिव दिए जा रहे हैं।

Hyundai Creta N Line पर डिस्काउंट

Hyundai Creta

दिवाली के मौके पर Hyundai Creta N Line के सभी वेरिएंट पर 1.20 लाख रुपये तक का डिस्काउंट ऑफर दिया जा रहा है। इसमें 20,000 रुपये का कैश डिस्काउंट और 25,000 रुपये का अतिरिक्त दिवाली बोनस दिया जा रहा है। इसके अलावा, 30,000 रुपये का एक्सचेंज बेनिफिट या 50,000 रुपये का स्क्रैपेज बेनिफिट भी मिल रहा है। कंपनी की तरफ से Creta N Line पर 25,000 रुपये का अपग्रेड बेनिफिट भी दिया जा रहा है।

रिएंट कैश डिस्काउंट दीवाली बोनस एक्सचेंज बेनिफिट स्क्रैपेज बेनिफिट अपग्रेड बेनिफिट अधिकतम कुल लाभ
Creta N Line ₹20,000 ₹25,000 ₹30,000 ₹50,000 ₹25,000 ₹1.20 लाख
Creta पेट्रोल ₹25,000 ₹20,000 ₹30,000 ₹50,000 ₹15,000 ₹1.10 लाख
Creta पेट्रोल CVT ₹20,000 - - - - ₹1 लाख तक
Creta E पेट्रोल - - - - - ₹95,000 तक
Creta डीजल - - - ₹5,000 - ₹5,000 तक

Hyundai Creta के पेट्रोल वेरिएंट पर छूट

Hyundai Creta (2)

स्टैंडर्ड Hyundai Creta के पेट्रोल वेरिएंट पर 1.10 लाख रुपये तक के बेनिफिट मिल रहे हैं। इसमें 25,000 रुपये का कैश डिस्काउंट, 20,000 रुपये का दीवाली बोनस और 15,000 रुपये का अपग्रेड बेनिफिट शामिल है। इसके अलावा, लोगों को 30,000 रुपये के एक्सचेंज बेनिफिट या 50,000 रुपये के स्क्रैपेज बेनिफिट भी दिए जा रहे हैं।

Hyundai Creta और Creta N Line की कीमत

Hyundai Creta (5)

Hyundai Creta की एक्स-शोरूम कीमत 10.91 लाख रुपये से शुरू होकर 20.14 लाख रुपये तक जाती है। वहीं, स्पोर्टियर Creta N Line की कीमत 19.03 लाख रुपये से 19.95 लाख रुपये के बीच है। Hyundai Creta का मुकाबला Kia Seltos, Tata Sierra, Renault Duster, Maruti Suzuki Victoris और Skoda Kushaq जैसी SUVs से होता है।

Hyundai Creta के स्पेसिफिकेशन

Hyundai Creta (3)

Hyundai Creta का इंजन

  1. 1.5-लीटर MPi पेट्रोल इंजन: 1,497cc क्षमता वाला 4-सिलेंडर इंजन, जो 115 PS की पावर और 143.8 Nm का टॉर्क जनरेट करता है।
  2. 1.5-लीटर U2 CRDi डीजल इंजन: 1,493cc क्षमता वाला 4-सिलेंडर इंजन, जो 116 PS की पावर और 250 Nm का टॉर्क देता है।
  3. 1.5-लीटर Turbo GDi पेट्रोल इंजन: 1,482cc क्षमता वाला 4-सिलेंडर इंजन, जो 160 PS की पावर और 253 Nm का टॉर्क जनरेट करता है।
  4. ट्रांसमिशन: पेट्रोल इंजन के साथ 6-स्पीड मैनुअल और iVT, डीजल के साथ 6-स्पीड मैनुअल और ऑटोमैटिक तथा टर्बो पेट्रोल इंजन के साथ 7-स्पीड DCT गियरबॉक्स मिलता है।

Hyundai Creta का डायमेंशन

  1. लंबाई: 4,330 mm
  2. चौड़ाई: 1,790 mm
  3. ऊंचाई: 1,635 mm (रूफ रेल्स के साथ)
  4. व्हीलबेस: 2,610 mm
  5. फ्यूल टैंक क्षमता: 50 लीटर
  6. फ्रंट सस्पेंशन: कॉइल स्प्रिंग के साथ मैकफर्सन स्ट्रट
  7. रियर सस्पेंशन: कपल्ड टॉर्शन बीम एक्सल
  8. फ्रंट और रियर दोनों तरफ डिस्क ब्रेक

Hyundai Creta के फीचर्स

  1. 10.25-इंच HD इंफोटेनमेंट और नेविगेशन सिस्टम।
  2. 10.25-इंच डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर (चुनिंदा वेरिएंट)।
  3. पैनोरमिक सनरूफ।
  4. फ्रंट सीट वेंटिलेशन।
  5. ड्यूल-जोन ऑटोमैटिक क्लाइमेट कंट्रोल।
  6. Bose का 8-स्पीकर प्रीमियम साउंड सिस्टम।
  7. वायरलेस Android Auto और Apple CarPlay।
  8. Hyundai Bluelink कनेक्टेड कार टेक्नोलॉजी।
  9. रियर वायरलेस चार्जर और रियर AC वेंट्स।
  10. 60:40 स्प्लिट रियर सीट और 2-स्टेप रिक्लाइन फंक्शन।

Hyundai Creta के सेफ्टी फीचर्स

  1. 6 एयरबैग स्टैंडर्ड।
  2. ABS के साथ EBD।
  3. इलेक्ट्रॉनिक स्टेबिलिटी कंट्रोल (ESC)।
  4. व्हीकल स्टेबिलिटी मैनेजमेंट (VSM)।
  5. हिल स्टार्ट असिस्ट कंट्रोल (HAC)।
  6. टायर प्रेशर मॉनिटरिंग सिस्टम (TPMS)।
  7. ISOFIX चाइल्ड सीट माउंट।
  8. फ्रंट और रियर पार्किंग सेंसर।
  9. लेवल-2 ADAS: फॉरवर्ड कोलिजन अवॉइडेंस असिस्ट, लेन कीपिंग असिस्ट, ब्लाइंड स्पॉट कोलिजन अवॉइडेंस असिस्ट और स्मार्ट क्रूज कंट्रोल
स्पेसिफिकेशन स्रोत: Hyundai Creta आधिकारिक प्रोडक्ट ब्रोशर

यह भी पढ़ें- दिवाली पर ऑटोमैटिक SUV खरीदने का है प्लान, ₹10 लाख से कम में आती हैं ये 5 पेट्रोल AMT SUV

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।