विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

कब और किसने किया था सीट बेल्ट का आविष्‍कार? क्या है कार के इस सबसे जरूरी सेफ्टी फीचर की कहानी

Published: Tue, 07 Jul 2026 10:00 AM (IST)Updated: Sat, 11 Jul 2026 03:47 PM (IST)

दुनिया में हर रोज हजारों की संख्‍या में सड़क हादसे होते हैं। इन हादसों में बड़ी संख्‍या में लोगों की ...और पढ़ें

News Article Hero Image
timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

ऑटो डेस्‍क, नई दिल्‍ली। भारत के साथ ही दुनिया के सभी देशों में कारों का उपयोग किया जाता है। कारों में सुरक्षा के लिए Seat Belt जैसे सेफ्टी फीचर को भी दिया जाता है। क्‍या आप जानते हैं कि दुनिया में पहली बार किस कंपनी ने इस फीचर का आविष्‍कार किया था। किस तरह से लोगों की जान बचाने का काम करती है। हम आपको इस खबर में बता रहे हैं।

किसने किया आविष्‍कार

कारों में सेफ्टी फीचर के तौर पर सबसे जरूरी फीचर सीट बेल्‍ट होती हैं। मौजूदा समय में उपयोग की जाने वाली सीट बेल्‍ट का आविष्‍कार एक वाहन निर्माता ने ही किया था। इस सीट बेल्‍ट का आविष्‍कार वोल्‍वो ने 1958 में किया था।

किसने किया था डिजाइन

वोल्‍वो ने सबसे पहले सीट बेल्‍ट का आविष्‍कार किया था और इसे वोल्‍वो के पहले मुख्‍य सुरक्षा इंजीनियर निल्‍स बोहलिन ने डिजाइन किया था।

किस बात का रखा ध्‍यान

वाहन निर्माता वोल्‍वो के इंजीनियर निल्‍स बोहलिन ने मौजूदा कारों में उपयोग में लाई जाने वाली सीट बेल्‍ट को डिजाइन किया था। इसके पीछे उनकी सोच यह थी कि दुर्घटना के समय कार में सवार व्‍यक्ति के ऊपरी शरीर और कमर के दोनों हिस्‍सों को पूरी तरह से सुरक्षित रखने में मदद मिल पाए।

पेटेंट किया मुफ्त

इस सीट बेल्‍ट का आविष्‍कार करने के बाद वोल्‍वो इसका पेटेंट करवाया। इसके बाद निर्माता चाहती तो अन्‍य निर्माताओं से अरबों रुपये की रॉयल्‍टी को ले सकती थी। लेकिन वोल्‍वो ने इसे सिर्फ अपने तक ही सीमित नहीं रखा था बल्कि इसका पेटेंट करवाने के बाद इसे मुफ्त कर दिया था।

क्‍यों किया मुफ्त

निर्माता ने अपने आविष्‍कार को पेटेंट करवाने के बाद इसलिए मुफ्त किया क्‍योंकि कंपनी को पता था कि इसके कारण दुनियाभर में लाखों लोगों की जान को आसानी से बचाया जा सकता है।

मृत्‍यु दर हुई कम

एक बार सीट बेल्‍ट को कारों में लगाने के बाद जब इसका उपयोग किया जाना शुरू किया गया, उसके बासे दुनियाभर में होने वाले हादसों में होने वाली मौतों की संख्‍या में सीधा 50 फीसदी की कमी आ गई। 

है सबसे जरूरी फीचर

नई कारों में भले ही कई बेहतरीन सेफ्टी फीचर्स ऑफर किए जाते हैं, लेकिन आज भी सीट बेल्‍ट का उपयोग हर कार में किया जाता है। इस फीचर पर आज भी सबसे ज्‍यादा भरोसा किया जाता है और कारों में सबसे ज्‍यादा जरूरी फीचर के तौर पर ऑफर किया जाता है।

यह भी पढ़ें- क्यों और कैसे अनिवार्य हुई गाड़ियों में सीट बेल्ट? कहां बना था कानून, यहां जानें