Move to Jagran APP

Brake Rotor Replacement Tips: गाड़ी का ब्रेक ठीक रखना है तो कभी न करें ये काम, संकेत मिलते ही हो जाएं सावधान

Brake Rotor Replacement Tips अक्सर हम लोग कार के ब्रेक की देखभाल करना भूल जाते हैं।Brake Rotor कार का एक ऐसा ही पार्ट है। हम इन्हें बदलवाने की बजाय रिपेयर भी करा सकते हैं। ( जागरण फाइल फोटो)।

By Rammohan MishraEdited By: Rammohan MishraPublished: Thu, 23 Mar 2023 08:17 PM (IST)Updated: Thu, 23 Mar 2023 09:38 PM (IST)
Brake Rotor Replacement Tips: गाड़ी का ब्रेक ठीक रखना है तो कभी न करें ये काम, संकेत मिलते ही हो जाएं सावधान
If there is a problem in braking the car then do this work

नई दिल्ली, ऑटो डेस्क। जब हम अपनी कार को लगातार उपयोग करते हैं तो इसके छोटे-छोटे पार्ट्स को बदलना पड़ता है। कार के ऐसे ही महत्वपूर्ण पुर्जे का नाम Brake Rotor है। कार में इसका उपयोग ब्रेक में किया जाता है।

loksabha election banner

अक्सर हम लोग इस छोटे से यंत्र की देखभाल करना भूल जाते हैं। क्या आपको पता है कि ये लापरवाही आपके लिए बहुत भारी पड़ सकती है। आइए, जानते हैं कि Brake Rotor सही न होने पर क्या हो सकता है और इसे ढंग से रखने के उपाय क्या हैं।

क्या होता है Brake Rotor

Brake Rotor वाहन की धुरी से जुड़ी धातु की एक गोलाकार प्लेट होती है। जब चालक को वाहन रोकना होता है तो वो ब्रेक पैडल दबाता है फिर ब्रेक पैड इन धातु की प्लेट्स को दबाते हैं। इससे घर्षण पैदा होता है और वाहन रुक जाता है।

कब बदलें Brake Rotor

हर चीज की एक उम्र और सीमा होती है। लिमिट खत्म होने के बाद उसका खराब होना तय है। यही हाल Brake Rotor का भी होता है। जब हम ज्यादा समय तक गाड़ी चलाते हैं और इसके मीटर पर ठीक-ठाक संख्या में नंबर्स क्लॉक हो जाते हैं तो Brake Rotor बदलना जरूरी हो जाता है। अगर आपकी कार को रोकते समय इसमें से चीं-चीं की आवाज आती है तो हो सकता है कि इसके Brake Rotor खराब हो गए हों।

ऐसे लगाएं पता

ब्रेक लगाते समय पिसने या चीखने की आवाज आए तो समझ जाइए कि इसके डिस्क रोटर चले गए हैं। इनके खराब होने पर कार की स्टीयरिंग भी बाइब्रेट होने लगती है। अगर आपकी कार 50,000 से 80,000 किलोमीटर तक चल गई है तो एक बार इसके Brake Rotor जरूर चेक कर लें। लगातार सैकड़ों किलोमीटर चलने के बाद इसकी डिस्क टेढ़ी हो जाने की संभावना रहती है।

Brake Rotor की मरम्मत कैसे करें 

आप Brake Rotor को बदलवाने की जगह रिपेयर भी करा सकते हैं। ये कार के Brake Rotor पर निर्भर करेगा कि वह रिपेयर हो सकता है या नहीं। आप ब्रेक रोटर स्किमिंग का विकल्प चुन सकते हैं। लेथ मशीन की मदद से आप इसका नवीनीकरण कराके अपने पैसे बचा सकते हैं।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.