विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 04, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Honda Activa 125 vs Suzuki Access 125: कौन है बेहतर 125cc स्कूटर?

Published: Thu, 04 Sep 2025 06:00 AM (IST)

Honda Activa 125 vs Suzuki Access 125 दोनों ही 125cc स्कूटर सेगमेंट में लोकप्रिय हैं। ये स्कूटर रोजमर्रा के इस्तेमाल ...और पढ़ें

Honda Activa 125 vs Suzuki Access 125
Honda Activa 125 vs Suzuki Access 125

HighLights

  1. Activa 125 ज्यादा प्रीमियम और टेक-फ्रेंडली है, जबकि Access 125 ज्यादा प्रैक्टिकल और हल्का है।
  2. Access का स्टोरेज और सीट स्पेस ज्यादा है, Activa का सीट हाइट थोड़ा कम और आरामदायक है।
  3. फीचर्स के मामले में Activa बढ़त लेती है, लेकिन Access बेहतर वैल्यू और वेराइटी ऑफर करता है।

ऑटो डेस्क, नई दिल्‍ली। 125cc स्कूटर सेगमेंट में Honda Activa 125 और Suzuki Access 125 दोनों ही ग्राहकों के बीच बेहद पॉपुलर हैं। ये दोनों ही रोजमर्रा के इस्तेमाल और फैमिली राइडिंग के लिए भरोसेमंद माने जाते हैं। हालांकि इनकी डिजाइन, फीचर्स और प्रैक्टिकैलिटी में अंतर है। इसे देखते हुए हम यहां पर आपको इन दोनों (Honda Activa 125 vs Suzuki Access 125) का तुलना करते हुए बता रहे हैं कि कौन-सा स्कूटर आपके लिए बेहतर रहेगा?

Honda Activa 125 vs Suzuki Access 125: डिजाइन

फीचर Honda Activa 125 Suzuki Access 125
डिजाइन बॉक्सी हेडलैम्प, बड़े टर्न इंडिकेटर्स, क्रोम पैनल, फैमिली-ओरिएंटेड रेट्रो-इंस्पायर्ड, LED हेडलैम्प, शार्प क्रीज़ लाइन्स, अपडेटेड टेल
कलर ऑप्शन 6 + Anniversary Edition (स्पेशल गोल्ड ग्राफिक्स) 6 स्टैंडर्ड कलर
इंजन 125cc, 8.4 PS पावर, 10.5 Nm टॉर्क 125cc, 8.4 PS पावर, 10.2 Nm टॉर्क
वजन (Kerb) 106-107 किग्रा 105-106 किग्रा
सीट हाइट 765mm (थोड़ी कम, छोटे कद वालों के लिए बेहतर) 773mm (थोड़ी ज्यादा)
स्टोरेज 18 लीटर बूट स्पेस 24.4 लीटर बूट स्पेस + 2 एप्रन पॉकेट्स
ग्राउंड क्लियरेंस 162mm 160mm
फीचर्स 4.2-इंच TFT (बेस से ही), कीलेस इग्निशन (H-Smart वेरिएंट) TFT सिर्फ Ride Connect वेरिएंट में, Hazard लाइट
कॉमन फीचर्स LED हेडलाइट/टेललाइट, USB-C चार्जिंग, एक्सटर्नल फ्यूल फिलर, ब्रेक लॉक, साइड-स्टैंड इंजन कट-ऑफ, मल्टी-फंक्शन की
निष्कर्ष प्रीमियम, टेक-फ्रेंडली, फैमिली बायर्स के लिए बेहतर ज्यादा प्रैक्टिकल, हल्का और स्पोर्टी, ज्यादा स्टोरेज
  • Honda Activa 125 में बॉक्स-शेप्ड हेडलैम्प और ऊपर क्रोम हाइलाइट दी गई है। इसमें बड़े टर्न इंडिकेटर्स और फ्रंट एप्रन पर क्रोम पैनल मिलते हैं। परिवार को ध्यान में रखकर डिजाइन किया गया, लेकिन अब ज्यादा सोफिस्टिकेटेड लुक है। इसे 6 कलर ऑप्शन में पेश किया जाता है, जो Rebel Red Metallic, Mat Axis Grey Metallic, Pearl Deep Ground Gray, Pearl Igneous Black, Pearl Precious White, Pearl Siren Blue है।
  • Suzuki Access 125 को रेट्रो-इंस्पायर्ड स्टाइलिंग दी गई है, लेकिन अब ज्यादा शार्प दिखाई देती है। इसमें बॉक्स-शेप्ड LED हेडलैम्प और अपडेटेड टेल सेक्शन दिया गया है। इसके साइड पैनल पर नई क्रीज लाइन्स भी दी गई है। इसे भी 6 कलर ऑप्शन में पेश किया जाता है, जो Pearl Grace White, Metallic Mat Black No. 2, Metallic Mat Stellar Blue, Solid Ice Green, Pearl Shiny Beige, Pearl Mat Aqua Silver है।

Honda Activa 125 vs Suzuki Access 125: इंजन

दोनों स्कूटर में 125cc, सिंगल-सिलेंडर, एयर-कूल्ड, OBD-2B और E20 फ्यूल कम्प्लायंट इंजन मिलता है। दोनों ही स्कूटर 8.4 PS की पावर जनरेट करते हैं, लेकिन Activa का 10.5 Nm का टॉर्क और Access 10.2 Nm का टॉर्क जनरेट करता है। दोनों में ही वन-टच साइलेंट-स्टार्ट फीचर मिलता है।

Honda Activa 125 vs Suzuki Access 125: अंडरपिनिंग्स

  • Honda Activa 125 का वजन 106-107 किग्रा है। इसमें स्टोरेज स्पेस 18 लीटर, 856mm लंबी सीट और 773mm सीट हाइट , ग्राउंड क्लियरेंस 162mm का दिया गया है।
  • Suzuki Access 125 का वजन 105-106 किग्रा है। इसमें स्टोरेज स्पेस 24.4 लीटर, सीट लंबाई 712mm और सीट हाइट 765mm , ग्राउंड क्लियरेंस 160mm का दिया गया है।
  • दोनों स्कूटर में ट्यूबलर अंडरबोन स्टील चेसिस, टेलिस्कोपिक फोर्क, मोनोशॉक (Activa में 3-स्टेप प्रीलोड एडजस्टेबल) और 5.3 लीटर फ्यूल टैंक मिलता है।

Honda Activa 125 vs Suzuki Access 125: फीचर्स

  • दोनों में 4.2-इंच TFT कंसोल ब्लूटूथ कनेक्टिविटी, टर्न-बाय-टर्न नेविगेशन, फोन अलर्ट्स, म्यूजिक कंट्रोल्स, वॉयस कमांड, वेदर अपडेट और लास्ट पार्क लोकेशन सपोर्ट करता है। इसके अलावा, LED हेडलाइट/टेललाइट, USB-C चार्जिंग पोर्ट, एक्सटर्नल फ्यूल फिलर, ब्रेक लॉक, साइड-स्टैंड इंजन कट-ऑफ, मल्टी-फंक्शन इग्निशन की जैसे फीचर्स मिलते हैं।
  • Honda Activa 125 के बेस वेरिएंट से ही TFT कंसोल और कनेक्टेड फीचर्स मिलता है। इसके H-Smart वेरिएंट में कीलेस इग्निशन यानी पुश-बटन स्टार्ट सिस्टम मिलता है।
  • Suzuki Access 125 में सिर्फ Ride Connect TFT Edition में TFT मिलता है, बाकी वेरिएंट्स में LCD डिस्प्ले दी गई है। इसके साथ ही Hazard लाइट स्विच दिया गया है।

Honda Activa 125 vs Suzuki Access 125: कीमत

Honda Activa 125 कीमत (रुपये में) Suzuki Access 125 कीमत (रुपये में)
DLX ₹96,270 Drum Brake ₹84,300
25th Anniversary Edition ₹97,270 Special Edition Disc ₹91,000
H-Smart ₹1,00,242 Ride Connect Disc ₹95,800
Ride Connect TFT ₹1,02,400

Honda Activa 125 जहां प्रीमियम फील, कनेक्टेड फीचर्स बेस से ही, ज्यादा फैमिली-ओरिएंटेड लगती है। वही, Suzuki Access 125 ज्यादा स्टोरेज, लंबी सीट, हल्का और स्पोर्टी फील, ज्यादा वेराइटी के साथ आती है।