विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

Hero, Honda या Bajaj; कौन सी बाइक है मिडिल क्लास वालों के लिए बेस्ट, कीमत 71,896 से शुरू

Published: Sat, 16 May 2026 05:29 PM (IST)

Affordabble Bikes: बढ़ती महंगाई और तेल की कीमतों के बीच हर कोई अच्छी माइलेज वाली सस्ती बाइक चाहता है। अगर ...और पढ़ें

News Article Hero Image
timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

ऑटो डेस्क, नई दिल्ली। आज के समय में बढ़ती महंगाई की वजह से लोग ऐसी बाइक्स चाहते हैं जो अच्छी माइलेज दे। अगर बाइक कम कीमत में मिल जाए तो कम बजट वाले लोग भी इन्हें आसानी से खरीद सकते हैं। अगर आपका बजट 80,000 रुपए है तो हम इस प्राइस के अंदर आने वाली बेस्ट 5 बाइक्स के बारे में बताएंगे।

Honda Shine 100 DX

Honda की यह सस्ती बाइक भारत की मिडिल क्लास परिवारों के लिए बहुत ही अच्छा ऑप्शन मानी जाती है। इस किफायती बाइक की एक्स-शोरूम कीमत 71,896 रुपए हैं। इसके माइलेज की बात करें तो यह 65kmpl (ARAI) तक का माइलेज देती है। इस बाइक में 98.98cc का एयर-कूल्ड इंजन और 10 लीटर का फ्यूल-टैंक मिलता है।

Hero HF Deluxe

यह बाइक Hero Motocorp की सबसे सस्ती मोटरसाइकिलों में से एक है। इस बाइक की शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत 58,977 रुपए है जो टॉप मॉडल के 71,740 रुपए तक जाती है। वहीं इस बाइक के माइलेज की बात करें तो यह 1 लीटर में 70 किमी (ARAI) तक चल सकती है। इसमें 97.2cc का एयर-कूल्ड इंजन मिलता है और इसकी इसका फ्यूल टैंक 9.1 से 9.6 लीटर तक का है।

यह भी पढ़ें- TATA Nexon, Fronx या Venue, कौन सी SUV है आपकी फैमिली के लिए बेस्ट? जानें फीचर्स और माइलेज का अंतर

Hero Passion Plus

अगर आप 80,000 रुपए में एक अच्छी बाइक की तलाश में हैं तो Hero की यह बाइक आपके लिए एक अच्छा विकल्प है। इसकी शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत 76,941 रुपए है। इस बाइक में 97.2cc का 4 स्ट्रोक सिंगल सिलिंडर इंजन मिलता है जो 70kmpl (ARAI) तक का मालइेज देता है।

Bajaj Platina 110

Bajaj की इस बेहतरीन माइलेज वाली बाइक की शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत 72,428 रुपए है। वहीं अगर इसके माइलेज की बात करें तो यह 1 लीटर पेट्रोल में 70kmpl (ARAI) तक का माइलेज दे सकती है। इस बाइक में आपको 115.06cc का इंजन मिलता है और इस बाइक का फ्यूल टैंक 11 लीटर का है।

Hero HF 100

Hero की यह दूसरी सबसे सस्ती मोटरसाइकिल है। इसकी शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत 59,839 रुपए है। इस बाइक में 97.2cc का एयर-कूल्ड इंजन मिलता है। वहीं यह बाइक एक लीटर पेट्रोल में 70kmpl (ARAI) तक का माइलेज दे सकती है। इस बाइक का फ्यूल टैंक 9.1 लीटर का है।

यह भी पढ़ें- बड़ी फैमिली के लिए जल्द आ रही हैं ये 7-सीटर SUV, लिस्ट में TATA से लेकर Kia तक ये 5 गाड़ियां शामिल