TATA Nexon, Fronx या Venue, कौन सी SUV है आपकी फैमिली के लिए बेस्ट? जानें फीचर्स और माइलेज का अंतर
Nexon vs Fronx vs Venue: भारत में TATA Nexon, Maruti Fronx और Hyundai Venue बेहतरीन छोटी SUV है। आइए जानते हैं कि आपके लिए कौन सी बेस्ट हो सकती है।


समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
ऑटो डेस्क, नई दिल्ली। भारत में छोटी SUV (सब-4 मीटर) काफी पसंद की जाती है। इस लिस्ट में TATA Nexon, Maruti Suzuki Fronx और Hyundai Venue सबसे आगे हैं। यहां हम आपको बताएंगे कि इन तीनों SUV में कौन सी आपके और आपकी फैमिली के लिए बेस्ट हो सकती है।
इंजन और परफॉर्मेंस की तुलना
पेट्रोल इंजन के मामले में Hyundai Venue सबसे आगे है। इसका टर्बो पेट्रोल इंजन काफी स्मूद है और शहर हो या हाईवे हर जगह तेज रफ्तार पकड़ने में मदद करता है। TATA Nexon की बात करें तो यह पेट्रोल और डीजल दोनों विकल्पों में मिलती है। इसका डीजल इंजन बहुत पावरफुल है जो लंबी यात्रा के लिए अच्छा है।
Maruti Suzuki Fronx की बात करें तो यह कार उन लोगों के लिए बनाई गई थी जो अच्छी माइलेज के साथ-साथ शहर में चलाने के लिए एक स्मूद गाड़ी चाहते हैं।
सेफ्टी और फीचर्स में कौन आगे
सुरक्षा की मामले में TATA Nexon सबसे आगे है। इस 5-स्टार सेफ्ट रेटिंग मिली हुई है जिसकी वजह से यह फैमिली के लिए सबसे सेफ कार माना जाती है। हालांकि, फीचर्स के मामले में Venue बाजी मार लेती है। इसमें बड़ी स्क्रीन और कनेक्टेड कार टेक्नोलॉजी जैसे कई सारे फीचर्स मिलते हैं।
Maruti Suzuki Fronx में 6 एयरबैग स्टैंडर्ड मिलते हैं। साथ ही, इलेक्ट्रॉनिक स्टेबिलिटी प्रोग्राम (ESP, हिल-होल्ड असिस्ट, ABS के साथ EBD और ISPFIX चाइल्ड सीट माउंट जैसे फीचर्स सुरक्षा को मजबूत करते हैं।
यह भी पढ़ें- Hyundai Exter से लेकर Maruti तक; ये हैं देश की सबसे सस्ती ऑटोमैटिक SUV, 6.21 लाख से कीमत शुरू
माइलेज में कौन है आगे?
माइलेज के मामले में Maruti Suzuki Fronx सबसे आगे निकल जाती है। इसके पेट्रोल वेरिएंट का माइलेज 21.79 से 22.89kmpl (ARAI) के बीच है तो वहीं इसका CNG मॉडल 28.51 km/kg है। TATA Nexon की बात करें तो इसका पेट्रोल माइलेज लगभग 17.44kmpl (ARAI) का है। वहीं, Venue का पेट्रोल माइेलज 18.05 (ARAI) से 20kmpl के बीच रहता है।
किसे खरीदना ज्यादा बेहतर?
अगर आप मजबूत गाड़ी और सुरक्षित सफर चाहते हैं तो TATA Nexon आपके लिए बेस्ट रहेगी। अगर आपको ज्यादा फीचर्स और टेक्नोलॉजी पसंद है तो Hyundai Venue आपके लिए अच्छी है। लेकिन अगर आप शानदार माइलेज और पैसे बचाना चाहते हैं तो Maruti Fronx सबसे अच्छा विकल्प है।
