विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

Hyundai Exter से लेकर Maruti तक; ये हैं देश की सबसे सस्ती ऑटोमैटिक SUV, 6.21 लाख से कीमत शुरू

Published: Wed, 08 Apr 2026 07:29 PM (IST)

Affordable Automatic Cars: ट्रैफिक और भीड़-भाड़ वाले शहरों के लिए ऑटोमैटिक कारें सबसे बेहतर होती हैं। यहां हम आपको 10 ...और पढ़ें

News Article Hero Image
timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

ऑटो डेस्क, नई दिल्ली। शहरों में धीरे-धीरे बढ़ती भीड़ को देखते हुए ऑटोमैटिक कारें और SUVs चलाना आसान और आरामदायक होता है। अगर आप शहर में इस्तेमाल के लिए पेट्रोल ऑटोमैटिक कॉम्पैक्ट SUV की तलाश में हैं तो हम आपको यहां 10 लाख से कम में मिलने वाली सबसे सस्ती ऑटोमैटिक SUV के बारे में बताएंगे।

Nissan Magnite

यह आज के समय में भारत की सबसे सस्ती ऑटोमैटिक SUV है। यह Renault Kiger जैसी ही है इसमें इंजन के विकल्प भी एक जैसे हैं। Magnite का Visia AMT मॉडल सबसे किफायती ऑटोमैटिक वेरिएंट है। इसमें 6 एयरबैग्स और TPMS भी मिलता है। इसमें केबिन एयर-प्यूरीफायर, हैलोजन हेडलाइट्स, आगे और पीछे की पावर विंडो और रियर पार्किंग सेंसर जैसे फीचर्स मिलते हैं। इसकी कीमत 6.21 लाख रुपए (एक्स-शोरूम) है।

Hyundai Exter

2026 के Facelift मॉडल के साथ Hyundai Exter के पेट्रोल-AMT वेरिएंट की शुरुआती कीमत में कुछ कटौती की गई है। अपडेटेड Exter में 83hp वाला 1.2 लीटर पेट्रोल इंजन मिलता है और इसके HX3 ट्रिम से 5-स्पीड ऑटोमैटिक का ऑप्शन शुरू हो जाता है। इसकी कीमत की बात करें तो यह 6.91 लाख रुपए (एक्स-शोरूम) की शुरुआती कीमत के साथ आती है।

Renault Kiger

Kiger में 10 लाख से कम कीमत में दो ऑटोमैटिक गियरबॉक्स के विकल्प मिलते हैं। पहला 72hp इंजन के साथ 5-स्पीड AMT और दूसरा 100hp टर्बो-पेट्रोल इंजन के साथ ज्यादा स्मूथ CVT गियरबॉक्स। काइगर का Evolution वेरिएंट सबसे सस्ता AMT मॉडल है। इसमें 6 एयरबैग्स, कीलेस एंट्री, रियर वेंट्स के साथ मैनुअल AC और LED टेल-लैंप्स मिलते हैं।

इसके AMT का माइलेज 19.03kmpl (ARAI) और CVT मॉडल का माइलेज 18.24kmpl (ARAI) है। इसकी कीमत 6.95 लाख (एक्स-शोरूम) है।

TATA Punch

इसके अधिकतर मॉडलों में 88hp वाला 1.2 लीटर पेट्रोल इंजन मिलता है। इसमें Pure+ वेरिएंट से 5-स्पीड AMT का ऑप्शन शुरू होता है। खास बात यह है कि 10 लाख से कम में Punch के CNG-AMT वेरिएंट का विकल्प भी मिलता है। इसमें 6 एयरबैग और डिफॉगर का फीचर भी मिलता है। इसकी एक्स-शोरूम कीमत (नोएडा) 8.01 लाख रुपए है।

Maruti Suzuki Fronx

Fronx में 1.2 लीटर पेट्रोल इंजन और 5-स्पीड AMT गियरबॉक्स मिलता है। इसके बड़े वेरिएंट्स में 1.0 लीटर टर्बो-पेट्रोल इंजन के साथ 6-स्पीड ऑटोमैटिक का विकल्प भी दिया गया है। इसमें 6 एयरबैग, 4-स्पीकर साउंड सिस्टम, ऑटोमैटिक क्लाइमेट कंट्रोल और रियर पार्किंग सेंसर्स शामिल हैं। इसकी कीमत 8.15 लाख रुपए (एक्स-शोरूम) है।

यह भी पढ़ें- Maruti Ertiga से लेकर Bolero तक; ये हैं देश की 5 सबसे सस्ती 7-सीटर गाड़ियां, कीमत 5.65 लाख से शुरू