बड़ी फैमिली के लिए जल्द आ रही हैं ये 7-सीटर SUV, लिस्ट में TATA से लेकर Kia तक ये 5 गाड़ियां शामिल
Upcoming 7-Seater SUVs: भारतीय बाजार में बढ़िया फीचर्स और दमदार परफॉर्मेंस वाली 7-सीटर SUVs की मांग बढ़ रही है। अगर ...और पढ़ें


समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
ऑटो डेस्क, नई दिल्ली। भारतीय बाजार में 7-सीटर SUV कारों की मांग बहुत तेजी से बढ़ रही हैं। अब लोग सिर्फ बड़ी कार ही नहीं बल्कि ऐसी फैमिली SUV चाहते हैं जो दिखने में अच्छी और ज्यादा आरामदायक हो। साथ ही, जिसमें सामान रखने की ज्यादा जगह के साथ कई सारे फीचर्स भी हों। हम आपको यहां ऐसी ही आने वाली 7-सीटर SUV के बारे में बताएंगे।
TATA Safari EV
TATA Motors अपनी मशहूर गाड़ी सफारी का EV मॉडल लाने की तैयारी कर रही है। इसे कंपनी की इलेक्ट्रिक गाड़ियों की लिस्ट में Harrier EV से ऊपर रखा जाएगा। माना जा रहा है कि इस नई कार में बड़ी बैटरी, AWD सिस्टम और एक बार चार्ज करने पर लंबी दूरी तय करने की क्षमता मिलेगी। यह कार उनके लिए बेस्ट होगी बड़ी SUV के साथ EV का मजा उठाना चाहते हैं।
MG Majestor
MG Motor की इस नई SUV को सीधे तौर पर Toyota Fortuner का बड़े मुकाबले के तौर पर देखा जा रहा है। इसमें दमदार परफॉर्मेंस के लिए 2.0 लीटर का ट्विन-टर्बो डीजल इंजन दिया जाएगा। इस गाड़ी में आपको कई सारे शानदार फीचर्स मिलेंगे जैसे- 10 ऑफ-रोड मोड्स, पैनोरमिक सनरूफ, लेवल 2 ADAS और मसाज सीट्स और ट्विन-वायरलेस चार्जर मिलेगा।
Kia Sorento
Kia की नई Sorento जल्द ही भारत के बाजार में आ सकती है। यह एक प्रीमियम 7-सीटर SUV होगी जिसमें ग्राहकों को हाइब्रिड और डीजल दोनों तरह के इंजन का विकल्प मिल सकता है। यह गाड़ी आरामदायक सफर, हाइवे पर ड्राइविंग और शानदार फीचर्स के लिए बनाई गई है। इसके साथ ही, इसमें हल्की ऑफ-रोडिंग की क्षमता भी मिल सकती है।
Skoda Kodiaq RS
Skoda अपनी मशहूर गाड़ी Kodiaq का ज्यादा ताकतवर RS मॉडल भारत ला सकती है। यह उन लोगों के लिए बेहतरीन विकल्प होगी जो लग्जरी के साथ-साथ तेज रफ्तार और स्पोर्टी परफॉर्मेंस पसंद करते हैं। नई Skoda Kodiaq RS में 2.0 लीटर्स का TSI इंजन मिलेगा जो 261bhp की पावर देता है। यह SUV इतनी तेज है कि सिर्फ 6.3 सेकंड में 0 से 100 किमी प्रति घंटे की रफ्तार पकड़ सकती है।
Wuling Starlight 560
वुलिंग स्टारलाइट 560 को भारत में MG ब्रांड के नाम से उतारा जा सकता है। माना जा रहा है कि भविष्य में यह गाड़ी MG Hector Plus की जगह ले सकती है। इसमें स्ट्रॉंग हाइब्रिड और प्लग-इन हाइब्रडि इंजन मिलने की उम्मीद है और बाद में इसका इलेक्ट्रिकल मॉडल भी लाया जा सकता है। आने वाले समय में भारत का 7-सीटर SUV सेगमेंट और भी बेहतर होने वाला है।
