Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Year Ender 2024: इस साल दुनियाभर की कौन-सी Cars और SUV का हुआ Global NCAP Crash Test, कैसे रहे नतीजे

    Updated: Fri, 20 Dec 2024 08:30 AM (IST)

    Global NCAP Crash Test 2024 साल 2024 में भारत में बिकने वाली कई गाड़ियों का ग्लोबल NCAP क्रैश टेस्ट किया गया है। हम यहां पर उन गाड़ियों की लिस्ट लेकर आए हैं। इसके साथ ही आपको बता रहे हैं कि इन गाड़ियों ने क्रैश टेस्ट में कितनी सेफ्टी रेटिंग हासिल की है। आइए इन गाड़ियों के बारे में जानते हैं।

    Hero Image
    साल 2024 में Global NCAP में गाड़ियों की Crash Test की लिस्ट।

    ऑटो डेस्क, नई दिल्ली। भारतीय बाजार हो या फिर अंतरराष्ट्रीय बाजार सभी जगह के ग्राहक अब ज्यादा सेफ्टी फीचर वाली गाड़ियों को ही लेना पसंद कर रहे हैं। जिसे देखते हुए अब ऑटोमेकर भी अपनी गाड़ियों में एडवांस सेफ्टी फीचर्स दे रहे हैं। वहीं, बहुत से लोग Crash Test को भी ध्यान में रखते हुए गाड़ियों को खरीदते हैं। जिसे देखते हुए हम यहां पर आपके लिए उन गाड़ियों की लिस्ट लेकर आए हैं, जिनका साल 2024 में Global Global NCAP Crash Test हुआ है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Maruti Dzire

    नई जनरेशन मारुति डिजायर हाल ही में भारतीय बाजार में लॉन्च हुई है। इसका ग्लोबल NCAP टेस्ट इसके लॉन्च होने से पहले आ गए थे। इसे Global NCAP Crash Test में अडल्ट ऑक्यूमेंट प्रोटेक्शन में 5-स्टार सुरक्षा रेटिंग और चिल्ड्रन ऑक्यूमेंट प्रोटेक्शन में 4 स्टार मिला है। जिसकी वजह से यह 5-स्टार ग्लोबल NCAP रेटिंग हासिल करने वाली मारुति सुजुकी की पहली कार बन गई है। इसे अडल्ट ऑक्यूमेंट प्रोटेक्शन में 34 में से 31.24 पॉइंट और चिल्ड्रन ऑक्यूमेंट प्रोटेक्शन में 49 में से 39.20 पॉइंट मिले हैं।

    Mahindra Bolero Neo

    महिंद्रा की Bolero Neo को ग्लोबल NCAP टेस्ट में अडल्ट और चिल्ड्रन दोनों की सेफ्टी के लिए 1 स्टार मिला है। Mahindra Bolero Neo ने अडल्ट ऑक्यूमेंट प्रोटेक्शन में 34 में से 20.26 पॉइंट और चिल्ड्रन ऑक्यूमेंट प्रोटेक्शन में 49 में से 12.71 पॉइंट हासिल किए हैं।

    Honda Amaze (old)

    हाल ही में होंडा अमेज के नए जनरेशन को भारत में लॉन्च किया गया है। हालांकि ग्लोबर क्रैश टेस्ट में इसके नए जनरेशन की टेस्टिंग नहीं की गई है। वहीं, इसके पुराने जनरेशन ने अडल्ट ऑक्यूमेंट प्रोटेक्शन में 2-स्टार सुरक्षा रेटिंग और चिल्ड्रन ऑक्यूमेंट प्रोटेक्शन में जीरो स्टार हासिल किया है। इसे अडल्ट ऑक्यूमेंट प्रोटेक्शन में 34 में से 27.85 पॉइंट और चिल्ड्रन ऑक्यूमेंट प्रोटेक्शन में 49 में से 8.58 पॉइंट मिला है।

    Kia Carens

    किआ कैरेंस का ग्लोबल NCAP में दो बार क्रैश टेस्ट किया गया है। एक बार साल 2023 में, जिसमें इसे 1-स्टार रेटिंग मिली। अब इसका साल 2024 में दोबारा टेस्टिंग की गई है। जिसमें इसे अडल्ट ऑक्यूमेंट प्रोटेक्शन में 3 स्टार और चिल्ड्रन ऑक्यूमेंट प्रोटेक्शन में 5 स्टार सेफ्टी रेटिंग मिली है। Kia Carens ने क्रैश टेस्ट में अडल्ट ऑक्यूमेंट प्रोटेक्शन में 34 में से 22.07 पॉइंट और चिल्ड्रन ऑक्यूमेंट प्रोटेक्शन में 49 में से 41 पॉइंट हासिल किए हैं।

    Citroen eC3

    इस इलेक्ट्रिक हैचबैक का साल 2024 में Global NCAP क्रैश-टेस्ट किया गया, जिसमें इसे अडल्ट ऑक्यूमेंट प्रोटेक्शन में जीरो स्टार और चिल्ड्रन ऑक्यूमेंट प्रोटेक्शन में 1 स्टार सेफ्टी रेटिंग मिली है। वहीं, इसने अडल्ट ऑक्यूमेंट प्रोटेक्शन में 34 में से 20.86 पॉइंट और चिल्ड्रन ऑक्यूमेंट प्रोटेक्शन में 49 में से 10.55 पॉइंट हासिल किए हैं।

    Tata Nexon

    टाटा नेक्सन फेसलिफ्ट को Global NCAP से 5-स्टार सेफ्टी रेटिंग मिली है। इसे अडल्ट ऑक्यूमेंट प्रोटेक्शन में 34 में से 32.22 पॉइंट और चिल्ड्रन ऑक्यूमेंट प्रोटेक्शन में 49 में से 44.52 पॉइंट मिले हैं।

    यह भी पढ़ें- Maruti Dzire 2024 का लॉन्‍च से पहले G NCAP ने किया Crash Test, जान लें कितने अंक हुए हासिल