Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Tyre Burst होने की घटना से बचने के लिए फॉलो करें ये टिप्स, बीच सड़क पर नहीं मागनी पड़ेगी मदद

    By Rammohan MishraEdited By: Rammohan Mishra
    Updated: Wed, 12 Apr 2023 07:59 PM (IST)

    कार के अन्य पुर्जों की तरह टायरों की भी एक लाइफ होती है। एक समय के बाद ये भी पुराने हो जाते हैं। ऐसे में Tyre Burst होने का खतरा बढ़ जाता है। कभी-कभी ...और पढ़ें

    Hero Image
    follow these tips to avoid a Tyre Burst accident

    नई दिल्ली, ऑटो डेस्क। गर्मियां शुरू होते ही गाड़ियो के टायर फटने की घटनाएं होने लगती हैं। क्या आपने भी इस मुसीबत को फेस किया है? अगर आपका जवाब है हां तो शायद आप इस समस्या का कारण भी जान गए होंगे। अगर नहीं पता है कि Tyre Burst क्यों होते हैं तो आज के इस लेख में हम आपको बताने जा रहे हैं। आपको बताएंगे कि Tyre Burst होने के पीछे का क्या कारण है और इस घटना को होने से कैसे रोका जा सकता है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Tyre Burst क्यों होता है

    मन में सवाल आता है कि अचानक कार चलते-चलते उसका टायर बर्स्ट क्यों हो जाता है। इसके पीछे कुछ कारण होते हैं जिन्हे हम नजरअंदाज कर देते हैं। आइए इनके बारे में जान लेते हैं।

    पुराने टायरों का उपयोग: कार के अन्य पुर्जों की तरह टायरों की भी एक लाइफ होती है। एक समय के बाद ये भी पुराने हो जाते हैं। जब हम गर्मियों में पुराने टायरों का उपयोग करते हैं तो इनके फटने का खतरा ज्यादा रहता है। समय रहते आप टायर के सभी पहियों के टायर बदलना सुनिश्चित करें।

    टायर प्रेशर का ज्यादा होना: टायरों में उनकी क्षमता से अधिक हवा होना भी Tyre Burst का मुख्य कारण है। गर्मियों के मौसम में टायर प्रेशर का खास खयाल रखने की जरूरत होती है। अधिक गर्मा होने की वजह से गाड़ी ज्यादा देर चलने पर टायर में हवा का प्रेशर बढ़ जाता है। ऐसी स्थिति में Tyre Burst होने का खतरा बढ़ जाता है।

    तेज ड्राइविंग: कभी-कभी तेज ड्राइविंग भी Tyre Burst होने का कारण बन जाती है। हमेशा वाहन चलाते समय गति का ध्यान रखें। ड्राइविंग के दौरान वाहन को उतना ही भगाएं जितना सड़क इजाजत दे रही हो। अगर आप अनियंत्रित ड्राइविंग करते हैं तो ऐसे में Tyre Burst को खतरा रहता है।

    कैसे टाल सकते हैं ये दुर्घटना

    अगर आप चाहते हैं कि आपके वाहन के टायर Burst होने से बचे रहें तो आपको कुछ चीजों को ध्यान में रखना होगा। आप अपने वाहन के टायरों को समय-समय पर रोटेट करते रहें साथ ही इनके प्रेशर को भी मैनेज करते रहिए। ऐसा करने से Tyre Burst होने का खतरा तो कम होता ही है, साथ ही वाहन का माइलेज बढ़ता है और इंजन भी स्वस्थ रहता है।