विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 21, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Electric Car List: कम कीमत और रेंज में दमदार ये इलेक्ट्रिक कार, Tata Tiago EV से लेकर Mahindra XUV400 तक शामिल

By Ayushi ChaturvediEdited By: Ayushi Chaturvedi
Published: Mon, 21 Aug 2023 10:30 AM (IST)

Electric Car List अगर आप अपने लिए एक नई किफायती ईवी खरीदने की प्लानिंग कर रहे हैं तो आज हम ...और पढ़ें

Electric Car List: कम कीमत और रेंज में दमदार ये इलेक्ट्रिक कारें
Electric Car List: कम कीमत और रेंज में दमदार ये इलेक्ट्रिक कारें

नई दिल्ली, ऑटो डेस्क। जैसे- जैसे पेट्रोल के दाम बढ़ते जा रहे हैं इसके साथ ही पर्यावरण समस्याएं बढ़ रही है। इस स्थिति में देश में इलेक्ट्रिक कारों की बिक्री में बढ़ावा देखने को मिला है। इसके अलावा कम लागत और लगातार बढ़ते चार्जिंग नेटवर्क ने नए कार खरीदारों को इलेक्ट्रिक वर्जन खरीदने पर विचार करने के लिए प्रोत्साहित किया है। अगर आप भी अपने लिए एक नई किफायती ईवी खरीदने की प्लानिंग कर रहे हैं तो आज हम आपके लिए कुछ किफायती इलेक्ट्रिक कारों की लिस्ट लेकर आए हैं।  

Tata Tiago EV

टाटा मोटर्स ने सितंबर 2022 में भारत में अपना सबसे किफायती इलेक्ट्रिक वाहन टियागो ईवी लॉन्च किया। इस इलेक्ट्रिक हैचबैक की कीमत 8.69 रुपये से 11.99 लाख रुपये (एक्स-शोरूम, भारत) के बीच है। यह वाहन चार वेरिएंट ऑप्शन- XE, XT, XZ+ और XZ+ Tech LUX उपलब्ध है।

स्पेसिफकेशंस की बात करें तो टाटा टियागो ईवी एक परमानेंट मैग्नेट सिंक्रोनस मोटर के साथ आता है,  जो दो बैटरी पैक विकल्पों 19.2kWh और 24kWh  में उपलब्ध है। 19.2kWh बैटरी पैक 250 किमी की संशोधित भारतीय ड्राइविंग साइकिल (MIDC) रेंज देती है। वहीं 24kWh बैटरी पैक 315 किमी की अनुमानित MIDC रेंज देती है। इसके साथ, टाटा टियागो ईवी 74bhp और 114Nm का प्रोडक्शन करती है, और यह केवल 5.7 सेकंड में शून्य से 60 किमी प्रति घंटे की रफ्तार पकड़ने में सक्षम है।

Tata Tigor EV

यह गाड़ी इस सूची में दूसरा सबसे किफायती मॉडल है। कॉम्पैक्ट सेडान के इलेक्ट्रिक वर्जन की कीमत 12.49 लाख रुपये से 13.75 लाख रुपये (एक्स-शोरूम, भारत) के बीच है। वाहन XE, XT, XZ+ और XZ+ Tech LUX वैरिएंट विकल्पों में उपलब्ध है। स्थायी चुंबक सिंक्रोनस मोटर 74bhp और 170Nm टॉर्क जनरेट करने के लिए 26kWh, लिथियम-आयन बैटरी के साथ आती है।

Mahindra XUV400

हाल ही में लॉन्च हुई महिंद्रा XUV400 इस सूची में चौथा सबसे किफायती मॉडल है। इलेक्ट्रिक xuv की कीमत 15.99 लाख रुपये से 19.19 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) के बीच है। महिंद्रा XUV400 में इलेक्ट्रिक मोटर ली-आयन सेल के साथ 39.4kW बैटरी होगी। यह गाड़ी महज 8.3 सेकंड में 0 से 100 किमी प्रति घंटे की रफ्तार पकड़ने में सक्षम है। XUV400 EC और EL जैसे दो वेरिएंट विकल्पों में उपलब्ध है।

MG ZS EV

इस लिस्ट में अगला नंबर एमजी जेडएस ईवी का है, जिसकी कीमत 22.98 लाख रुपये से 26.99 लाख रुपये के बीच है। एमजी की इलेक्ट्रिक एसयूवी एक्साइट और एक्सक्लूसिव वेरिएंट विकल्पों में उपलब्ध है। यह दो बैटरी पैक विकल्प 44.5kWh और 50.3kWh में उपलब्ध है। 44.5kWh वर्जन थ्री- फेज परमानेंट मैगनेच सिंक्रोनस मोटर 3,500rpm पर 141bhp और 353Nm टॉर्क जनरेट करता है। बड़ी बैटरी पैक वाला वर्जन 174bhp और 280 Nm का टॉर्क जनरेट करता है।