Move to Jagran APP

Mahindra XUV400 और XUV300 के बीच देखें खास अंतर, डिजाइन से लेकर इंजन में कितना बदलाव

महिंद्रा इलेक्ट्रिक कॉम्पैक्ट एसयूवी एक्सयूवी 400 एक्सयूवी300 कॉम्पैक्ट एसयूवी पर बेस्ड है। यह दो अलग-अलग वेरिएंट्स ईसी और ईएल में उपलब्ध है। Mahindra XUV400 पांच कलर ऑप्शन में आती है। आज हम आपके लिए Mahindra XUV400 और XUV300 के बीच अंतर लेकर आए हैं। (जागरण फोटो)

By Ayushi ChaturvediEdited By: Ayushi ChaturvediPublished: Wed, 29 Mar 2023 01:00 PM (IST)Updated: Wed, 29 Mar 2023 01:00 PM (IST)
Mahindra XUV400 और XUV300 के बीच देखें खास अंतर, डिजाइन से लेकर इंजन में कितना बदलाव
Mahindra XUV400 और XUV300 के बीच देखें खास अंतर

नई दिल्ली,ऑटो डेस्क। भारतीय बाजार में महिंद्रा सबसे अधिक गाड़ियों की सेल करने वाली कंपनी में से एक है। वहीं महींद्रा ने इंडियन मार्केट में XUV400 इलेक्ट्रिक SUV की डिलीवरी शुरू कर दी है। ये 15.99 लाख, एक्स-शोरूम की कीमत में आती है। आपको बता दें, XUV400 अपने ICE समकक्ष, XUV300 कॉम्पैक्ट SUV पर बेस्ड है। आज हम आपके लिए इलेक्ट्रिक और पेट्रोल के बीच का अंतर लेकर आए हैं। XUV400 और XUV300 में उनके लिए अलग-अलग बहुत कुछ है। आइए आपको इन दोनों के बीच का खास अंतर बताते हैं।

loksabha election banner

Mahindra XUV400 की कीमत 15.99 लाख रुपये से 1.5 लाख रुपये के बीच है। जबकि Mahindra XUV300 की कीमत भारतीय बाजार में 8.41 लाख रुपये से लेकर 14.07 लाख रुपये, एक्स-शोरूम है। इस कार का मुकाबला Tata Nexon EV Prime, Nexon EV Max, MG ZS EV और Hyundai Kona से है।

Mahindra XUV400 और XUV300 डिजाइन

XUV400, XUV300 से लंबी है और इसमें 378 लीटर का बड़ा बूट भी है, जो XUV300 से 121 लीटर बड़ा है। एक्सयूवी400 में एक्स-पैटर्न वाली ग्रिल विल कॉपर एक्सेंट्स के साथ ट्विन पीक्स वाला महिंद्रा का लोगो है। हेडलैंप यूनिट XUV300 और XUV400 दोनों के लिए समान है। EV को एक रीप्रोफाइल रियर टेलगेट मिलता है लेकिन टेल-लाइट क्लस्टर XUV300 जैसा ही है।

Mahindra XUV400 और XUV300  इंटीरियर

इंटीरियर की बात करें तो इसका केबिन लेआउट के समान्य ही दिखता है,महिंद्रा XUV300 एक बेज और ब्लैक कलर का कॉम्बिनेशन मिलता है। वहीं XUV400 में एक ऑल-ब्लैक इंटीरियर थीम है। एक्सयूवी 400 के केबिन में वॉल्यूम और एसी कंट्रोल्स, गियर लीवर सराउंड और एयर वेंट्स जैसे कॉपर मिलता है। XUV400 पर ट्विन पीक्स का लोगो भी कॉपर से तैयार किया गया है।

Mahindra XUV400 और XUV300 बैटरी पैक

XUV400 की सीटों पर हल्के नीले रंग के एक्सेंट जोड़े गए हैं और XUV300 में ये नहीं मिलता है। XUV400 में 39.2kWh बैटरी पैक मिलता है। यह फ्रंट - एक्सल - माउंटेड इलेक्ट्रिक मोटर द्वारा संचालित है जो  150hp की पीक पावर और 310Nm का पीक टॉर्क जनरेट करता है। XUV400 XUV300 डीजल की तुलना में 33hp अधिक शक्तिशाली है जो 117hp की पावर जनरेट करती है और 110hp, 1.2-लीटर XUV300 पेट्रोल की तुलना में 40hp अधिक पावरफुल है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.