विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

डेली फैमिली यूज के लिए 5 सबसे सस्ते इलेक्ट्रिक स्कूटर, 80-242km तक की रेंज और 1 लाख से कम कीमत

Published: Thu, 19 Nov 2026 08:00 AM (IST)

Top 5 Affordable Electric Scooter: अगर आप अपनी फैमिली के इस्तेमाल के लिए बढ़िया इलेक्ट्रिक स्कूटर ढूंढ रहे हैं तो ...और पढ़ें

News Article Hero Image
timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

ऑटो डेस्क, नई दिल्ली। बढ़ती पेट्रोल की कीमतों के बीच आज भारतीय परिवारों में इलेक्ट्रिक स्कूटर का क्रेज तेजी से बढ़ रहा है। हर कोई एक ऐसा स्कूटर चाहता है जो कम बजट में आए, चलाने में आसान हो और जिस पर पूरा परिवार आराम से सफर कर सके। अगर आप भी अपनी फैमिली के लिए ऐसे ही इलेक्ट्रिक स्कूटर की तलाश में हैं तो यहां हम आपको 5 विकल्पों के बारे में बताएंगे जिसमें TVS, Ampere और Ola जैसे विकल्प शामिल हैं।

Name Battery Range (Claimed / IDC) Ex-Showroom Price
e-SPRINTO G1

2.0 kWh


2.5 kWh


3.0 kWh

80 km


100 km


130 km

₹89,999 – ₹99,999
TVS Orbiter V1 1.8 kWh (Li-ion) 92 km

₹1,00,650


₹49,999 (BaaS के साथ)

Ampere Magnus Neo N/A 125 km ₹90,999
OLA S1 X

2 kWh (Fixed Li-ion)


3 kWh (Fixed Li-ion)


4 kWh (Fixed Li-ion)

108 km


176 km


242 km

₹84,999 – ₹1,14,999
Hero Vida VX2

Go 2.2 kWh


Go 3.1 kWh


Go 3.4 kWh


Plus 3.4 kWh


Plus 4.4 kWh

93 km


127 km


146 km


146 km


187 km

₹1,09,990 – ₹1,60,990

e-SPRINTO G1

e-SPRINTO G1 इलेक्ट्रिक स्कूटर तीन बैटरी विकल्प मिलते हैं जिसमें 2.0kWh जिसकी क्लेम्ड रेंज 80km, दूसरा है 2.5kWh वेरिएंट 100km और तीसरा है 3.0kWh वेरिएंट जिसकी क्लेम्ड रेंज 130km है। इस इलेक्ट्रिक स्कूटर में PMSM मोटर दी गई है जो 82-83nm का टॉर्क जनरेट करता है और इसकी टॉप-स्पीड 50kmph है। e-SPRINTO G1 इलेक्ट्रिक स्कूटर 8 सेकंड में 0 से 40kmph की रफ्तार पकड़ सकती है।

इस इलेक्ट्रिक स्कूटर में फुल LED लाइटिंग और एक डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर, 28 लीटर की अंडरसीट स्टोरेज, एंटी थेफ्ट अलार्म, सेंट्रल लॉक, USB चार्जिंग पोर्ट और कनेक्टेड नेविगेशन जैसे फीचर्स शामिल हैं। यह गाड़ी Pine Green, Charcoal Black, Slate Grey और Horizon Blue जैस 4 कलर ऑप्शन में आती है। इसकी एक्स-शोरूम कीमत 89,999 रुपए से लेकर 99,999 रुपए तक जाती है।

e sprinto g1

यह भी पढ़ें- फैमिली डेली यूज के लिए बेस्ट 3 इलेक्ट्रिक स्कूटर; 132-178km की रेंज, दो हेलमेट की जगह और डिस्क ब्रेक्स भी

TVS Orbiter V1

इस इलेक्ट्रिक स्कूटर में 1.8kWh का ली-आयन बैटरी पैक दिया गया है और इसकी क्लेम्ड IDC रेंज 92km है और 650 W के चार्जर से इसे 0 से 80% तक चार्ज होने में 2 घंटे 20 मिनट का समय लगता है। इसमें BLDC हब मोटर दी गई है जिसकी रेटेड पावर 1.8kW है और यह सिर्फ 6.3 सेकंड में 0 से 40kmph की स्पीड पकड़ सकता है। TVS Orbiter V1 की एक्स-शोरूम कीमत 1,00,650 रुपए है और BaaS के साथ इसकी एक्स-शोरूम कीमत 49,999 रुपए है।

इस इलेक्ट्रिक स्कूटर में 34 लीटर की अंडर-सीट स्टोरेज दिया गया है और इसमें ब्लूटूथ कनेक्टिविटी, टर्न-बाय-टर्न नेविगेशन, इनकमिंग कॉल अलर्ट, डिस्टेंस टू एंप्टी और OTA अपडेट के साथ कलर्ड LCD डिस्प्ले मिलता है। इसके अलावा इसमें कनेक्टेड ऐप फीचर्स में लाइव स्कूटर लोकेशन, स्कूटर तक नेविगेट करना, क्रैश/फॉल अलर्ट, एंटी-थेफ्ट अलर्ट जैसे फीचर्स शामिल हैं।

tvs orbiter v1 (1)

Ampere Magnus Neo

इसमें हब-माउंटेड BLDC मोटर दी गई है जो 2.4kW की पीक पावर और 110nm का व्हील टॉर्क मिलता है। IDC के अनुसार इस स्कूटर की क्लेम की गई रेंज 125km तक है और 6.5 सेकंड में 0 से 40kmph की स्पीड पकड़ सकती है। Ampere Magnus Neo को ऑफ-बोर्ड होम चार्जिंग से 0 से 80% चार्ज होने में लगभग 5 घंटे और 0 से 100% चार्ज होने में 6 घंटे का समय लगता है। इसकी एक्स-शोरूम कीमत 90,999 रुपए है।

Ampere Magnus Neo में 22 लीटर की अंडरसीट स्टोरेज, फुल LED लाइटिंग और 3.5 इंच का डिजिटल LCD इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर दिया गया है जो स्पीड, ट्रिपमीटर मिलता है। इसके अलावा, कई राइडिंग मोड्स, रिवर्स असिस्ट, USB चार्जिंग पोर्ट, कैरी हुक और मल्टी फंक्शन लॉक जैसी सुविधाएं शामिल हैं।

Ampere Magnus Neo

OLA S1 X इलेक्ट्रिक स्कूटर

लिस्ट में अगला नंबर है Ola के इस इलेक्ट्रिक स्कूटर का जिसमें 3 बैटरी पैक मिलते हैं। पहला है 2kWh वेरिएंट जिसकी IDC रेंज 108km, दूसरा है 3KWh वेरिएंट जो 176km रेंज और 4kWh वेरिएंट 242km है। इसमें IP67 डस्ट और वाटर रेजिस्टेंस के साथ फिक्स्ड ली-आयन बैटरी पैक दिया गया है। इसे स्टैंडर्ड होम चार्जर से 0 से 80% तक चार्ज होने में लगभग 4 घंटे 50 मिनट का समय लगता है। इसकी एक्स-शोरूम कीमत 84,999 रुपए से लेकर 1,14,999 रुपए है।

OLA S1 X इलेक्ट्रिक स्कूटर में 34 लीटर की अंडर सीट स्टोरेज के साथ-साथ 4.3 इंच का कलर सेगमेंटेड LCD डिस्प्ले और LED लाइटिंग दी गई है। इसमें MoveOS फीचर्स शामिल हैं जैसे राइड मोड्स, रिवर्स मोड, रीजनरेटिव ब्रेकिंग, क्रूज कंट्रोल, स्मार्टफोन अलर्ट्स/ऐप कनेक्टिविटी और ब्रेक-बाय-वायर जैसे फीचर्स शामिल है।

ola s1x

Hero Vida VX2

इस इलेक्ट्रिक स्कूटर में कई बैटरी पैक विकल्प मिलते हैं। पहला है प्लस 4.4kWh जिसकी क्लेम्ड रेंज 187km है, दूसरा है प्लस 3.4kWh जिसकी IDC रेंज 146km है, तीसरा वेरिएंट है Go 3.4kWh वेरिएंट जिसकी क्लेम्ड IDC रेंज 146km है, इसका चौथा वेरिएंट है Go 3.1kWh जिसकी क्लेम्ड IDC रेंज 127 किमी है। इसके अलावा Go 2.2kWh जिसकी क्लेम्ड IDC रेंज 93 किमी है। इसकी एक्स-शोरूम कीमत 1,09,990 रुपए से लेकर 1,60,990 रुपए है।

इसके Plus वेरिएंट में 4.3 इंच का TFT डिस्प्ले और गो वेरिएंट में 4.3 इंच का LCD डिस्प्ले दिया गया है। वहीं, इसके Plus वेरिएंट में Eco, Ride और Sport Mode मिलते हैं जबकि गो वेरिएंट में इको और राइड मोड दिए गए हैं। इसमें ऑल-LED लाइटिंग, ब्लूटूथ कनेक्टिविटी, टर्न-बाय-टर्न नेविगेशन, रिवर्स/पार्किंग असिस्ट और फोन चार्जिंग पोर्ट जैसी सुविधाएं शामिल हैं।

Hero Vida VX2 (1)

यह भी पढ़ें- Vinfast 2027 में लॉन्च करेगा तीन नए इलेक्ट्रिक स्कूटर, मिल सकती है 145-165km की रेंज और 22 लीटर स्टोरेज

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।