विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

Vinfast 2027 में लॉन्च करेगा तीन नए इलेक्ट्रिक स्कूटर, मिल सकती है 145-165km की रेंज और 22 लीटर स्टोरेज

Published: Wed, 18 Nov 2026 12:00 PM (GMT+05:30)

Vinfast Electric Scooters: विनफास्ट भारत में तीन इलेक्ट्रिक स्कूटर - Evo, Kyo और Kinet - के साथ टू-व्हीलर बाजार में उतरने की तैयारी कर रहा है।

News Article Hero Image
timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

ऑटो डेस्क, नई दिल्ली। भारत में पिछले साल दो इलेक्ट्रिक कार लॉन्च करने के बाद Vinfast तीन इलेक्ट्रिक स्कूटर्स के साथ टू-व्हीलर मार्केट में उतरने की तैयारी कर रहा है। ये मॉडल Evo, Kyo और Kinet पर आधारित होंगे। हालांकि, इन स्कूटरों में भारतीय मार्केट के लिए कुछ जरूरी बदलाव किए जाएंगे और यह वियतनामी स्पेक्स में नहीं मिलेंगे। Vinfast के मुताबिक, इन तीनों स्कूटरों के चेसिस और डिजाइन में भारत के हिसाब से बदलाव के साथ नाम भी बदले जा सकते हैं।

ग्राउंड क्लीयरेंस और बूट स्पेस

इन तीनों ही इलेक्ट्रिक स्कूटर्स में हब माउंटेड मोटर्स का इस्तेमाल किया गया है लेकिन सभी का परफॉर्मेंस अलग है और भारत-स्पेक मॉडल इस मामले में अपने वियतनामी मॉडलों से अलग हो सकते हैं। भारतीय मार्केट की जरूरत के मुताबिक इसके चेसिस में बदलाव किया जा रहा है। भारत-स्पेक स्कूटरों में ज्यादा ग्राउंड क्लीयरेंस और बड़ा बूट स्पेस मिलने की संभावना है। इन तीनों स्कूटरों का निर्माण भारत में ही किया जाएगा और अगल साल इन्हें लॉन्च किया जा सकता है।

Evo बैटरी और पावर

इस इलेक्ट्रिक स्कूटर में दो रिमूवेबल बैटरी हैं जिसमें एक इन-बिल्ट 1.5kWh LFP बैटरी और एक 1.5kWh बैटरी ऑप्शनल अपग्रेड के तौर पर उपलब्ध है। Vinfast ने अभी यह कंफर्म नहीं किया है कि भारत-स्पेक स्कूटरों में यहीं बैटरी होगी या नहीं। यह स्कूटर हब-माउंटेड मोटर से चलता है जो 2.45kW की पावर देता है, इसकी टॉप-स्पीड 70kmph और रेंज 165 किमी है।

दोनों बैटरी लगे होने पर इसमें 12-लीटर की अंडरसीट स्टोरेज, LCD स्क्रीन, फ्रंट डिस्क ब्रेक और दोनों तरफ 12-इंच के व्हील्स मिलते हैं। Evo की शुरुआती कीमत 18.8 मिलियन वियतनामी डोंग (लगभग 68,349 रुपए) है जो चार वेरिएंट- Evo Grand, Evo Grand II, Evo Premier और Evo Grand Limited में आता है।

Kyo बैटरी रेंज और पावर

Kyo में Evo जैसी ही बैटरी मिलती है लेकिन इसमें थोड़ा ज्यादा पावरफुल हब मोटर दी गई है जो 3kW की पावर देती है। इसकी क्लेम की गई रेंज थोड़ी घटकर 160km रह जाती है। Vinfast का कहना है कि दोनों बैटरियों को 0 से 100% चार्ज होने में लगभग 4 घंटे 30 मिनट का समय लगेगा। Kyo के दोनों तरफ 14-इंच के पहिए दिए गए हैं और इसमें ज्यादा फीचर्स मिलते हैं।

Kyo में 21-लीटर की अंडरसीट स्टोरेज, LCD की जगह TFT स्क्रीन दी गई है और इसके अलावा इसमें कीलेस फीचर और हिल-होल्ड की सुविधा भी मिलती है। इसकी कीमत 30 मिलियन वियतनामी डोंग (1.09 लाख रुपए) है।

Kinet इलेक्ट्रिक स्कूटर

Kinet एक स्पोर्टी इलेक्ट्रिक स्कूटर है जो ज्यादा रेंज की जगह हाई-परफॉर्मेंस देती है। इसमें भी Kyo जैसी ही बैटरी, 14-इंच के व्हील्स और फीचर्स मिलते हैं। Vinfast इसमें पावरपुल हब मोटर का इस्तेमाल कर रहा है जो 5.2kW की पीक पावर देती है। इसकी क्लेम्ड रेंज 145km है लेकिन इसकी टॉप-स्पीड 90kmph है और 0 से 50kmph की स्पीज पकड़ने में इसे 6 सेकंड से कम का समय लगता है।

Kinet को 0 से 100% तक फुल चार्ज होने में 9 घंटे का समय लगता है और इसमें 22 लीटर की अंडरसीट स्टोरेज मिलती है और इसकी कीमत 40 मिलियन वियतनामी डोंग (1.45 लाख रुपए) है।

यह भी पढ़ें- VinFast भारत में जल्द लॉन्च करेगा नया इलेक्ट्रिक स्कूटर और बाइक, Vento S पर बेस्ड मॉडल हुआ पेटेंट

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।