विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

फैमिली डेली यूज के लिए बेस्ट 3 इलेक्ट्रिक स्कूटर; 132-178km की रेंज, दो हेलमेट की जगह और डिस्क ब्रेक्स भी

Published: Tue, 17 Nov 2026 08:45 AM (IST)

Family Electric Scooter: अगर आप फैमिली के डेली यूज के लिए ऐसा इलेक्ट्रिक स्कूटर ढूंढ रहे हैं जो परिवार का ...और पढ़ें

News Article Hero Image
timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

ऑटो डेस्क, नई दिल्ली। आज के समय में बढ़ते पेट्रोल के खर्च से बचने और रोजाना के छोटे-मोटे कामों को आसानी से निपटाने के लिए लोग इलेक्ट्रिक स्कूटर की तरफ जा रहे हैं। लेकिन जब बात फैमिली की हो तो ऐसे स्कूटर को लेना बेहतर होता है जो कंफर्टेबल और सुरक्षित हो। एक अच्छे फैमिली स्कूटर में लंबी और चौड़ी सीट, अच्छा बूट स्पेस, लंबी रेंज और हर उम्र के सदस्यों के चलाने लायर बेहतर कंट्रोल हो। यहां हम आपको ऐसे ही 3 बेस्ट इलेक्ट्रिक स्कूटर्स के बारे में बताएंगे जैसे Honda और BGauss, जो डेली फैमिली के यूज के लिए परफेक्ट हैं।

Vehicle Name Battery Capacity Range (IDC) Ex-Showroom Price
Honda QC3 3.0 kWh (Lithium-ion) 145 km ₹1,35,000
BGauss C12 MaxR 3.8 kWh (LFP) 178 km ₹1,59,990
Kinetic DX+ 3.1 kWh (LFP) 132 km ₹1,27,650

Honda QC3

Honda QC3 में रियर हब मोटर दी गई है जिसकी कैपेसिटी 3.0kWh है जो एक फिक्स्ड लिथियम आयन बैटरी है। इस इलेक्ट्रिक स्कूटर की क्लेम्ड IDC रेंज 145 किमी है और इसकी टॉप-स्पीड 68kmph तक जाती है। वहीं, Honda QC3 में 0 से 80% तक चार्ज होने में 2 घंटे 40 मिनट का समय लगता है जबकि फुल चार्ज होने में 4 घंटे का समय लगता है। इसके अलावा Honda QC3 में 32 लीटर की अंडरसीट स्टोरेज मिलती है।

ब्रेकिंग सिस्टम की बात करें तो इसके फ्रंट में डिस्क ब्रेक है जो CBS के साथ आता है जो रियर में ड्रम ब्रेक हैं और वह भी CBS के साथ आता है। इसमें 5-इंच का डिजिटल TFT डिस्प्ले इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर, कनेक्टिविटी और नेविगेशन के लिए Honda RoadSync और टर्न-बाय-टर्न नेविगेशन मिलती है। साथ ही, इस स्कूटर में कीलेस इग्निशन, USB चार्जिंग पोर्ट, किल स्विच जैसे फीचर्स शामिल हैं। इसकी एक्स-शोरूम कीमत 1,35,000 रुपए है।

honda qc3

यह भी पढ़ें- 16 साल के बच्चों के लिए बेस्ट 5 इलेक्ट्रिक स्कूटर; RTO और ड्राइविंग लाइसेंस की नो टेंशन, कीमत 51,000 से शुरू

BGauss C12 MaxR इलेक्ट्रिक स्कूटर

BGauss C12 MaxR इलेक्ट्रिक स्कूटर में 3.8kWh की LFP बैटरी दी गई है और इसमें 4.2kW पीक पावर वाली हब-माउंटेड मोटर या हाइपरन 4-इन-वन सिस्टम दिया गया है। वहीं, इसे एक बार फुल चार्ज करने पर 178 किमी तक की रेंज (IDC) मिलती है और इसकी टॉप-स्पीड 75kmph है। साथ ही, BGauss C12 MaxR को स्टैंडर्ड 5A प्लग का इस्तेमाल करके इसे 5 घंटे 15 मिटन में फुल चार्ज किया जा सकता है।

इस इलेक्ट्रिक स्कूटर में Eco, Ride, Sport जैसे तीन राइडिंग मोड्स के साथ रिवर्स मोड और क्रूज कंट्रोल भी मिलते हैं। BGauss के इस इलेक्ट्रिक स्कूटर में 38-लीटर की अंडरसीट स्टोरेज के साथ 5 इंच की TFT डिजिटल स्क्रीन, USB/Type-C चार्जिंग पोर्ट जैसे फीचर्स मिलते हैं। वहीं, सेफ्टी के लिए इसमें फॉल सेंस, साइड-स्टैंड सेंसर, 220mm फ्रंट डिस्क ब्रेक और रियर ड्रम ब्रेक के साथ CBS जैसी सुविधाएं भी मिलती हैं। इसकी एक्स-शोरूम कीमत 1,59,990 रुपए है।

BGauss C12 MaxR

Kinetic DX+

इस इलेक्ट्रिक स्कूटर में 3.1kWh की LFP बैटरी मिलती है जो एक बार फुल चार्ज करने पर 132 किमी की IDC क्लेम्ड रेंज दे सकती है। इसमें BLDC हब मोटर दी गई जो जो 3.8kW की पीक पावर देती है और इसकी टॉप-स्पीड 90kmph है और सब-वेरिएंट्स के आधार पर इसमें रेंज, पावर और टर्बो जैसे राइडिंग मोड्स मिलते हैं। इसकी बैटरी को सिर्फ 3 घंटे में ही 0 से 80% तक चार्ज किया जा सकता है। साथ ही, इसमें 37 लीटर की अंडरसीट स्टोरेज भी मिलती है।

Kinetic DX+ में डिजिटल 8.8 इंच का डिस्प्ले इंस्ट्रूमेंट कंसोल दिया गया है। कनेक्टिविटी और तकनीक के लिए इसमें ब्लूटूथ कनेक्टिविटी, नेविगेशन, वॉयस असिस्टेंस और टेलीकाइनेटिक टेलीमैक्स काइनेटिक की सुविधा मिलती है। साथ ही Kinetic DX+ में इजी चार्ज रिट्रैक्टेबल केबल, इजी फ्लिप पिलियन फुटरेस्ट, इजी की कीलेस स्टार्ट, रिवर्स असिस्ट जैसे फीचर्स भी दिए गए हैं। इसकी एक्स-शोरूम कीमत 1,27,650 रुपए है।

Kinetic DX plus

अगर आप अपनी फैमिली के लिए कंफर्टेबल, बड़ी स्टोरेज और लंबी रेंज वाली इलेक्ट्रिक स्कूटर खरीदना चाहते हैं तो यह तीनों ही विकल्प आपके लिए बेस्ट साबित हो सकते हैं।

यह भी पढ़ें- डेली फैमिली यूज के लिए बेस्ट इलेक्ट्रिक स्कूटर, 161km की रेंज और 34 लीटर स्टोरेज के साथ रिवर्स मोड भी

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।