विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

डेली फैमिली यूज के लिए बेस्ट इलेक्ट्रिक स्कूटर, 161km की रेंज और 34 लीटर स्टोरेज के साथ रिवर्स मोड भी

Published: Sat, 14 Nov 2026 10:34 AM (GMT+05:30)

Family Use Electric Scooter: अगर आप डेली फैमिली यूज के लिए एक लंबी और चौड़ी सीट के साथ बड़े बूट ...और पढ़ें

News Article Hero Image
timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

ऑटो डेस्क, नई दिल्ली। अगर आप डेली यूज और पूरे परिवार के लिए एक इलेक्ट्रिक स्कूटर ढूंढ रहे हैं तो Atehr Rizta S एक बेहतरीन विकल्प हो सकता है। इस स्कूटर को फैमिली की जरूरतों को ध्यान में रखकर डिजाइन किया गया है जिसमें बहुत ही लंबी और चौड़ी सीट के साथ पीछे बैठने वाले के लिए बैकरेस्ट भी मिलता है। इतना ही नहीं, यह इलेक्ट्रिक स्कूटर 100 किमी से ज्यादा की रेंज देने के साथ-साथ 34 लीटर के बड़े बूट स्टोरेज के साथ आता है।

Variant Name Range / Battery Specification Finish / Edition Ex-Showroom Price
Ather Rizta Z 123 KM Mono 123 KM Mono ₹1,34,000
Ather Rizta Z 123 KM Duo 123 KM Duo ₹1,35,000
Ather Rizta Z 123 KM Super Matte 123 KM Super Matte ₹1,36,000 – ₹1,36,999
Ather Rizta Z 159/161 KM Mono 159 / 161 KM Mono ₹1,54,000
Ather Rizta Z 159/161 KM Duo 159 / 161 KM Duo ₹1,55,000
Ather Rizta Z 159/161 KM Super Matte 159 / 161 KM Super Matte ₹1,56,000
Ather Rizta Z (Top Variants) 3.7 kWh Top Variants Up to ₹1,57,928 – ₹1,59,000

Ather Rizta Z: परफॉर्मेंस और पावरट्रेन

Ather Rizta Z इलेक्ट्रिक स्कूटर में PMSM मोटर दी गई है जो 5.76bhp की पावर और 22nm का टॉर्क जनरेट करता है। इस स्कूटर की टॉप-स्पीड 80kmph है और 0 से 40kmph की स्पीड सिर्फ 4.7 सेकंड में पकड़ लेता है। इसके अलावा इसमें स्मार्टइको राइड मोड मिलते हैं और साथ बी रीजेनरेटिव ब्रेकिंग में कोस्टिंग रीजेन और मैजिक ट्विस्ट सुविधा मिलती है।

ather rizta z use

बैटरी रेंज और चार्जिंग

इस इलेक्ट्रिक स्कूटर में 2.9kWh औप 3.7kWh बैटरी पैक के विकल्प मिलते हैं जो IDC के तहत 123km और 3.7kWh वेरिएंट की रेंज 161 किमी की है। Ather Rizta Z को घर पर 0 से 100% तक चार्ज करने में 450W या 350W पोर्टेबल चार्जर से चार्ज होने में 7 घंटे 25 मिनट और 900W या Ather Duo चार्जर से लगभग 4 घंटे 30 मिनट का समय लगता है।

इसके अलावा, Ather के इस स्कूटर में Ather Gird फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट भी मिलता है जो सिर्फ 10 मिनट में ही 15 से 30 किमी तक की रेंज दे सकता है।

ather rizta z charging

डैशबोर्ड और टेक्नोलॉजी

इसमें 7-इंच का TFT टचस्क्रीन डैशबोर्ड दिया गया है और 2 GB RAM के साथ स्नैपड्रैगन 212 क्वाड-कोर प्रोसेसर और 16 GB इंटरनल स्टोरेज मिलती है। स्मार्ट फीचर्स में वॉयस कमांड के साथ गूगल मैप्स नोविगेशन, डैश पर व्हाट्सएप अलर्ट, टेक्स्ट के साथ कॉल डिक्लाइन, क्रैश अलर्ट, डैश पर क्रिकेट स्कोर, ऑटोहोल्ड, रिवर्स मोड, ट्रैक्शन कंट्रोल, फॉलसेफ और पिंग माय स्कूटर शामिल हैं।

ather rizta z storage

डाइमेंशन स्टोरेज और चेसिस

Ather Rizta Z की लंबाई 1,850mm, चौड़ाई लगभग 750mm और ऊंचाई 1,440mm है। इस स्कूटर की सीट हाइट 780mm, ग्राउंड क्लीयरेंस 150mm और व्हीलबेस 1,285mm है। इसका कर्ब वेट 125kg है और 34 लीटर की अंडरबूट स्टोरेज मिलती है। इसके अलावा इसमें 12-इंच के अलॉय व्हील्स और ट्यूबलेस टायर जैसी सुविधाएं मिलती हैं जो इसे फैमिली यूज के लिए और आसान बनाते हैं।

ब्रेक्स और सस्पेंशन की बात करें तो फ्रंट में 200mm का डिस्क ब्रेक और पीछे की तरफ CBS के साथ 130mm का ड्रम ब्रेक दिया गया है। इसके अलावा, आगे का सस्पेंशन टेलीस्कोपिक और पीछे का सस्पेंशन मोनोशॉक दिया गया है।

यह भी पढ़ें- बिना लाइसेंस या RTO रजिस्ट्रेशन वाले 5 इलेक्ट्रिक स्कूटर, 100km तक की रेंज और कीमत 51,000 से शुरू

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।