विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

बिना लाइसेंस या RTO रजिस्ट्रेशन वाले 5 इलेक्ट्रिक स्कूटर, 100km तक की रेंज और कीमत 51,000 से शुरू

Published: Fri, 13 Nov 2026 05:32 PM (GMT+05:30)

Non License Electric Scooter: अगर आप गाड़ी खरीदने के बाद ड्राइविंग लाइसेंस या RTO का झंझट नहीं पालना चाहते हैं ...और पढ़ें

News Article Hero Image
timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

ऑटो डेस्क, नई दिल्ली। अगर आप रोजाना के छोटे सफर के लिए एक किफायती और बिना झंझट वाली सवारी की तलाश में हैं तो लो-स्पीड इलेक्ट्रिक स्कूटर आपके लिए बेहतर विकल्प हो सकते हैं। भारतीय नियमों के मुताबिक, 25kmph तक की टॉप-स्पीड और 250kW तक की मोटर पावर वाले इलेक्ट्रिक स्कूटर चलाने के लिए किसी ड्राइविंग लाइसेंस या RTO रजिस्ट्रेशन की जरूरत नहीं पड़ती। यह उन स्टूडेंट्स के लिए एक अच्छा ऑप्शन हैं जिनकी उम्र 16 सा तक है क्योंकि इस लो-स्पीड स्कूटर को चलाने के लिए आपकी उम्र कम से कम 16 साल होनी चाहिए। आइए जानते हैं ऐसी ही 5-स्कूटर्स के बारे में।

Scooter Name Top Speed Range Ex-Showroom Price
Lectrix EV ZYRO 25 kmph 60 km – 85 km (LA 48V: 60 km, LA 60V: 75 km, LI: 85 km) ₹51,741 – ₹67,500
Ampere Reo Vyb 25 kmph 80 km (IDC) ₹71,999
Okinawa R30 25 kmph 60 km ₹61,998
Sokudo Plus 25 kmph 100 km ₹67,951
Kinetic Green Zing 25 kmph 70 km – 100 km ₹71,990 – ₹79,990

Lectrix EV ZYRO

Lectrix EV ZYRO एक लो-स्पीड स्कूटर है जिसकी टॉप-स्पीड 25kmph है। इसमें नॉर्मल मोड और रिवर्स मोड दोनों राइडिंग मोड्स मिलते हैं। यह इलेक्ट्रिक स्कूटर तीन वेरिएंट Zyro LA (48V), Zyro LA 60V और Zyro LI में आता है जिसमें 1.5kWh और 1.54kWh के दो बैटरी पैक विकल्प मिलते हैं। रेंज की बात करें तो इसके Zyro LA (48V) की रेंज 60 किमी, Zyro LA (60V) की 75 किमी और Zyro LI की 85 किमी है।

Lectrix EV ZYRO में इंस्ट्रूमेंट कंसोल डिजिटल LED डिस्प्ले है और इसमें मिलने वाली स्पीडोमीटर, ओडोमीटर और ट्रिपमीटर डिजिटल हैं। लाइटिंग के लिए इसमें LED हेडलैंप और LED DRL दिए गए हैं। इसके अलावा इसमें एंटी-थेफ्ट अलार्म या अलर्ट, क्रूज कंट्रोल, लो बैटरी अलर्ट और पैजेंसर फुटरेस्ट मिलते हैं। इसकी एक्स-शोरूम कीमत 51,741 रुपए से लेकर 67,500 तक जाती है।

Lectrix EV ZYRO

Ampere Reo Vyb

Ampere के इस इलेक्ट्रिक स्कूटर को चलाने के लिए भी लाइसेंस की जरूरत नहीं पड़ती। इसमें 1.44kWh LFP बैटरी दी गई है जिसकी IDC रेंज 80km है और इसकी टॉप-स्पीड 25kmph है। इस इलेक्ट्रिक स्कूटर में 35nm का पीक/व्हील टॉर्क के साथ 250 वॉट BLDC हब मोटर दी गई है। Ampere Reo Vyb का वजन 74kg और 140mm का ग्राउंड क्लीयरेंस मिलता है।

इसमें 3.5 इंच का कलर LCD डिस्प्ले वाला इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर दिया गया है। साथ ही इसमें कीलेस स्टार्ट/रिमोट लॉक-अनलॉक, रिवर्स असिस्ट मोड, USB चार्जिंग पोर्ट और 24 लीटर का बड़ा बूट स्पेस मिलता है। भारतीय लो-स्पीड EV नियमों के तहत इसके लिए लाइसेंस या रजिस्ट्रेशन की जरूरत नहीं पड़ती और इसकी एक्स-शोरूम कीमत 71,999 रुपए है।

ampere reo vyb

यह भी पढ़ें- सिगंल चार्ज में 153 से 320km दौड़ने की गारंटी...34 लीटर की स्टोरेज और गूगल नेविगेशन भी, कीमत 1.20 लाख से कम

Okinawa R30

इस इलेक्ट्रिक स्कूटर में 250 W BLDC हब मोटर दी गई और Okinawa R30 की क्लेम्ड टॉप-स्पीड 25kmph है जिस वजह से इसे चलाने के लिए लाइसेंस की जरूरत नहीं पड़ती। वहीं, एक बार फुल चार्ज करने पर यह 60 किमी तक की रेंज दे सकती है। इसमें 1.25 या 1.34kWh लिथियम-आयन बैटरी दी गई है। वहीं, ऑटो-कट फंक्शन वाले माइक्रो चार्जर से इस चार्ज करने में 4 से 5 घंटे का समय लगता है।

Okinawa R30 में स्पीडोमीटर और ट्रिपमीटर डिजिटल दिए गए हैं और स्टार्ट करने के लिए पुश-बटन स्टार्ट है। लाइटिंग के लिए इसमें स्टाइलिश हेडलाइट और रियर लाइट दी गई है। इसके अलावा इसमें Pearl White, Glossy Red, Metallic Orange, Sea Green और Sunhine Yellow कलर विकल्प में आता है। Okinawa R30 की एक्स-शोरूम कीमत 61,998 रुपए है।

okinawa r30

Sokudo Plus

Sokudo Plus इलेक्ट्रिक स्कूटर की टॉप-स्पीड 25kmpl (लो-स्पीड वेरिएंट) है और इसमें BLDC हब मोटर दी गई है। इसमें Eco, Normal और Sport राइडगिं मोड्स के साथ-साथ रिवर्स गियर भी मिलता है। Sokudo Plus में लिथियम आयरन फॉस्फेट बैटरी दी गई है जो एक बार फुल चार्ज करने पर 100 किमी तक की रेंज देती है और 5-6 घंटे में चार्ज होती है। साथ ही, इसमें 235mm का बेहतरीन ग्राउंड क्लीयरेंस भी मिलता है।

Sokudo Plus इलेक्ट्रिक स्कूटर में आगे डिस्क और पीछे ड्रम ब्रेक के साथ अलॉय व्हील्स दिए गए हैं और ट्यूबलेस टायर मिलते हैं। इसें LED हेडलाइट्स, डिजिटल स्पीडोमीटर और ओडोमीटर मिलते हैं। इसकी एक्स-शोरूम कीमत 67,951 रुपए है और यह Black, Orange Red जैसे 3 कलर विकल्पों के साथ आता है।

sokudo plus

Kinetic Green Zing

इस इलेक्ट्रिक स्कूटर में 250 W BLDC हब मोटर दी गई है जिसमें 60nm का टॉर्क मिलता है और इसकी टॉप-स्पीड 25kmph है। ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन के साथ आने वाली Kinetic Green Zing में रिमोट स्टार्ट और पुश-बटन स्टार्ट शामिल है। इसमें 1.4kWh से लेकर 1.7kWh की बैटरी मिलती है जो सिंगल चार्ज में 70 से 100 किमी तक की रेंज दे सकती है जिसे चार्ज होने में 3 से 4 घंटे का समय लगता है।

Kinetic Green Zing में फुल LED लाइटिंग सेटअप, डिजिटल स्पीडोमीटर, ओडोमीटर और लो-बैटरी इंडिकेटर मिलते हैं। इसके अलावा इसमें USB चार्जिंग पोर्ट, अंडर-सीट स्टोरेज, मल्टी फंक्शन लॉक और एंटी थेफ्ट अलर्ट के साथ रीजेनरेटिव ब्रेकिंग जैसे फीचर्स मिलते हैं। वहीं, इसे लो-स्पीड इलेक्ट्रिक स्कूटर की एक्स-शोरूम कीमत 71,990 रुपए से लेकर 79,990 रुपए तक जाती है।

Lectrix EV ZYRO

यह भी पढ़ें- 150km तक की रेंज और कीमत 65,000 से शुरू, बिना लाइसेंस के चलाएं ये इलेक्ट्रिक स्कूटर...कई स्मार्ट फीचर्स से लैस

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।