विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

150km तक की रेंज और कीमत 65,000 से शुरू, बिना लाइसेंस के चलाएं ये इलेक्ट्रिक स्कूटर...कई स्मार्ट फीचर्स से लैस

Published: Tue, 10 Nov 2026 09:59 AM (IST)

Affordable Electric Scooter: यहां हम आपको एक ऐसे इलेक्ट्रिक स्कूटर के बारे में बताएंगे जिसे चलाने के लिए लाइसेंस की जरूरत नहीं पड़ती।

News Article Hero Image
timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

ऑटो डेस्क, नई दिल्ली। पेट्रोल के लगातार बढ़ते दाम आम आदमी की जेब पर हर महीने भारी बोझ डालते हैं जिसके चलते लोग डेली यूज के लिए अब इलेक्ट्रिक व्हीकल्स या स्कूटर्स की तरफ जा रहे हैं। हालांकि, कई बार कम रेंज और बेसिक डिजाइन वाले लो-स्पेक स्कूटर्स रोजाना की जरूरतों को पूरा नहीं कर पाते और लंबी राइड्स में दिक्कतें आती हैं। इसके लिए यहां हम आपको Zelio इलेक्ट्रिक स्कूटर के बारे में बताएंगे जो न सिर्फ आपका पेट्रोल का खर्च बचाएगा बल्कि यह कम कीमत में कई फीचर्स से लैस भी है। साथ ही, इसे तो ड्राइविंग लाइसेंस की भी जरूरत नहीं पड़ती।

मोटर और परफॉर्मेंस

Zelio Legender इलेक्ट्रिक स्कूटर में 48/60V या 60/72V BLDC या 250W PMSM हब मोटर दी गई है जिसकी पीक पावर 250W है। इस इलेक्ट्रिक स्कूटर की टॉप-स्पीड 25kmph है जो कम स्पीड वाली कैटेगरी में आती है जिस वजह से इसे ड्राइविंग लाइसेंस की जरूरत नहीं पड़ती। साथ ही, मोटर को सुरक्षित रखने के लिए इसे IP67 रेटिंग मिली हुई है। वेरिएंट के मुताबिक इसकी रेंज 65 से 150 किमी तक होने का दावा किया जाता है।

वहीं, कंपनी के मुताबिक Zelio Legendar Lithim-ion (74V/32Ah) इलेक्ट्रिक स्कूटर एक बार चार्ज करने पर 150 किमी तक की लंबी रेंज दे सकता है।

टायर ब्रेक और सस्पेंशन

इस इलेक्ट्रिक स्कूटर में आगे का टायर 90/90-12 साइज का ट्यूबलेस टायर है जो अलॉय व्हील्स के साथ आता है तो वहीं पीछे का टायर वेरिएंट के मुताबिक 90/90-12 या 90-100/10 साइज का है। वहीं, ब्रेकिंग के लिए इसमें आगे डिस्क ब्रेक दिया गया है और पीछे का ब्रेक वेरिएंट के आधार पर डिस्क या ड्रम सेटअप मिलता है। इसके अलावा, इसमें आगे का सस्पेंशन टेलीस्कोपिक है और पीछे की तरफ स्प्रिंग-लोडेल ड्यूल शॉक एब्जॉर्बर दिए गए हैं।

क्या मिलते हैं फीचर्स?

Zelio के इस इलेक्ट्रिक स्कूटर में फुल LED हेडलाइट, टेललाइट और DRL के साथ टर्न सिग्नल लैंप दिए गए हैं। इसका इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर डिजिटल स्पीडोमीटर और ओडोमीटर के साथ आता है। वहीं, स्मार्ट फीचर्स की बात करें तो इसमें कीलेस इग्निशन, एंटी-थेफ्ट अलार्म के साथ सेंट्रल लॉकिंग, USB चार्जिंग पोर्ट, रिवर्स असिस्ट और चुनिंदा मॉडल में SOS अलर्ट की सुविधा भी दी गई है।

कितनी है कीमत?

Variant Battery / Configuration Ex-Showroom Price (INR)
Legender Plus Premium Lead Acid 60V 32Ah Lead Acid (1.92 kWh) ₹65,059
Legender Plus Premium Lead Acid 72V 32Ah Lead Acid (2.3 kWh) ₹67,934
Legender Plus Premium Lead Acid 60V 42Ah Lead Acid (2.52 kWh) ₹71,959
Legender Plus Premium Lead Acid 72V 42Ah Lead Acid (3.02 kWh) ₹76,214
Legender Plus Premium Lithium Ion 60V 32Ah Lithium-Ion (1.8 kWh) ₹81,734
Legender Plus Premium Lithium Ion 74V 32Ah Lithium-Ion (2.37 kWh) ₹87,484

यह भी पढ़ें- सिगंल चार्ज में 153 से 320km दौड़ने की गारंटी...34 लीटर की स्टोरेज और गूगल नेविगेशन भी, कीमत 1.20 लाख से कम

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।