Back Image

Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck

    चलती गाड़ी से निकल न जाए कार का पहिया? बचानी है जान तो इन बातों का रखें ध्यान

    By Ayushi ChaturvediEdited By: Ayushi Chaturvedi
    Updated: Thu, 20 Jul 2023 04:00 PM (IST)

    अगर कार का पहिया निकलता है तो इसकी वजह मैन्युफैक्चरिंग डिफेक्ट बड़ा गड्ढा या प्रॉपर मेंटेनेंस की कमी हो सकती है।आपको बता दें पहिया निकल जाने की वजह से व्हीकल अपना कंट्रोल खो सकता था और सड़क पर मौजूद दूसरी कारों से टकरा सकता था।कार का सस्पेंशन और व्हील असेंबली काफी अधिक मजबूत होते हैं । इसीलिए ऐसी घटनाएं हर दिन सुनने में नहीं आती।

    Hero Image
    Car wheel came out of moving vehicle?

    नई दिल्ली, ऑटो डेस्क। कार को चलाते समय आपको कई बातों का ख्याल रखना चाहिए वरना नजर हटी तो दुर्घटना घटी ।  जिसके कारण एक्सीडेंट होने का खतरा अधिक बढ़ जाता है।  केयरलेस ड्राइविंग खराब सड़कें और एक्सट्रीम वेदर कंडीशन के कारण कार के कॉम्पोनेंट्स पर भी असर पड़ता है। इसलिए कार को समय-समय पर सर्विस कराने की सलाह दी जाती है। अगर आप अपने कार की सर्विसिंग समय पर नहीं कराते तो आज ही सावधान हो जाए। वरना बीच रास्ते में आपको कई परेशानियों का सामना करना पड़ेगा।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    खराबी को रोकना संभव नहीं हो पाता

    कई बार कार की खराबी को रोकना संभव नहीं हो पाता इसलिए हम लोगों के सामने ऐसी घटनाएं आ जाती हैं जो काफी गंभीर होते हैं और आपके लिए एक सबक बन जाते हैं। इसी सबसे गंभीर समस्या में से एक है पहिया का ड्राइविंग के दौरान निकल जाना।

    हाई स्पीड

    जो लोग कार को अधिक स्पीड में चलाते हैं वह आज ही सावधान हो जाए। अगर आप भी अपनी कार को रोजाना तेज स्पीड में चलाएंगे तो एक दिन आपके साथ भी ऐसा हो सकता है जिसके कारण कार को संभालना उस समय काफी मुश्किल हो जाएगा और आपके एक्सीडेंट का खतरा भी बढ़ जाएगा। कई बार व्हील और सस्पेंशन सिस्टम के बीच का कनेक्शन टूट जाता है। जिसके कारण ये हो सकता है।आपको बता दें किसी भी विकल के पहिए का निकलना आमतौर पर ढीले बोल्ट या खराब क्वालिटी वाले लगे नट की वजह से होता है।

    सस्पेंशन और व्हील असेंबली

    कार का सस्पेंशन और व्हील असेंबली काफी अधिक मजबूत होते हैं। व्हील और सस्पेंशन सेटअप को कार की स्पीड, व्हीकल और पैसेंजर के कुल वजन का भार सहन करने के हिसाब से डिजाइन किया जाता है। इसीलिए ऐसी घटनाएं हर दिन सुनने में नहीं आती।

    व्हीकल अपना कंट्रोल खो सकता था

    अगर कार का पहिया निकलता है तो इसकी वजह मैन्युफैक्चरिंग डिफेक्ट, बड़ा गड्ढा या प्रॉपर मेंटेनेंस की कमी हो सकती है।आपको बता दें, पहिया निकल जाने की वजह से व्हीकल अपना कंट्रोल खो सकता था और सड़क पर मौजूद दूसरी कारों से टकरा सकता था। वहीं, निकला हुआ पहिया भी पैदल चलने वालों या सड़क पर चल रही दूसरी कारों से टकरा सकता है।