Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck

    गाड़ियों के मॉडल बंद होने से पहले पूरी कर लें डील, आपके लिए हो सकता है फायदे का सौदा

    By Ayushi ChaturvediEdited By: Ayushi Chaturvedi
    Updated: Wed, 22 Mar 2023 05:07 PM (IST)

    car discontinued list इन मानदंडों में अपग्रेड करने का परिणाम कुछ कारों के लिए काफी कठिन होगा। जिसके कारण कंपनी उन्हें बंद भी कर सकती है। आज हम आपके लिए जो कारें बंद होने वाली है उनकी लिस्ट लेकर आए हैं। (जागरण फोटो)

    Hero Image
    इन गाड़ियों के मॉडल बंद होने से पहले ही जान ले ये डील

    नई दिल्ली, ऑटो डेस्क। स्टेज 2 बीएस 6 मानदंड 1 अप्रैल 2023 से लागू हो रहे है। इस नियम के कारण वाहन निर्माता कंपनियों को अपनी कारों में भारी बदलाव करने की जरूरत है। इसके कारण कारों की कीमत में  बढ़ोतरी भी हो सकती है। 

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    आज हम आपके लिए जो कारें बंद होने वाली है, उनकी लिस्ट लेकर आए हैं। ये कारें अभी भी ब्रिकी में उपलब्ध है, ये आपके लिए ये एक अच्छा सौदा हो सकता है, क्योंकि कंपनियां अपने स्टॉक को खत्म करने के लिए बंपर डिस्काउंट भी ऑफर कर रही हैं। आप इन ऑफर्स की जानकारी अपने आसपास के डीलरशिप पर जाकर ले सकते हैं। 

    Maruti Suzuki Alto 800

    भारतीय बाजार में मारुति ऑल्टो 800 को अप्रैल 2023 में स्टेज 2 बीएस6 मानदंडों के तहत बंद कर दिया जाएगा। वर्तमान में कंपनी ऑल्टो 800 को पांच वेरिएंट में पेश करती है और इसकी कीमत 3.54 से 5.13 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) है।

    Honda WRV

    Honda WRV सब-कॉम्पैक्ट एसयूवी सेगमेंट में अपने प्रतिद्वंद्वियों की तरह भारतीय बाजार में प्रदर्शन नहीं कर पाई, लेकिन कंपनी इंडियन मार्केट में इस एसयूवी के नए वेरिएंट को लेकर आने की सोच रही है। Honda WRV को दो वेरिएंट में पेट्रोल और डीजल इंजन विकल्पों के साथ पेश करती है। भारतीय बाजार में इसकी कीमत 9.11 से 12.31 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) है।

    Honda Jazz

    होंडा भारतीय बाजार में अपनी प्रीमियम हैचबैक जैज को बंद कर सकती है। आपको बता दें, कंपनी ने इससे पहले 2020 में जैज के डीजल वेरिएंट को बंद कर दिया था, जब बीएस6 मानदंड लागू हो गए थे। अब कंपनी इसके पेट्रोल वेरिएंट को भी बंद कर सकती है।जैज पहली बार 2013 में वैश्विक बाजार में लॉन्च की गई थी। इसने 2015 में भारतीय बाजार में अपनी जगह बनाई। Honda Jazz भारत में Jazz को छह वेरिएंट्स में पेश करती है और इसकी कीमत 8.01 से 10.32 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) है।

    Honda City 4th gen

    होंडा ने 2013 में एक दशक पहले भारतीय बाजार में चौथी पीढ़ी की सिटी को पेश किया था। इस कार की डिमांड भारतीय बाजार में काफी अधिक थी, जिसके बाद से कंपनी ने इस जनरेशन की कार को नई जनरेशन की कार के साथ सेल करने का फैसला लिया था। अब नई 5वीं पीढ़ी की सिटी में मिड-लाइफ फेसलिफ्ट किया गया है। कंपनी भारतीय बाजार में चौथी पीढ़ी की सिटी को दो वेरिएंट में पेश करती है और इसकी कीमत 9.50 से 10 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) है।

    Nissan Kicks

    कंपनी इस कार को अप्रैल 2023 में बंद कर सकती है। कंपनी ने पिछले साल भारतीय बाजार में तीन नई एसयूवी- एक्स-ट्रेल, कशकाई और ज्यूक का भी अनावरण किया था। निसान वर्तमान में किक्स को आठ वेरिएंट में पेश करती है और इसकी कीमत 9.50 से 14.90 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) है।