विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 14, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Bike Monsoon Tips: बारिश में स्टार्ट नहीं हो रही बाइक, फॉलो करें 6 उपाय चुटकी में होगी चालू

Published: Sat, 14 Sep 2024 10:00 PM (IST)

Bike Monsoon Tips बारिश के मौसम में अक्सर देखने के लिए मिलता है कि बाइक जल्दी स्टार्ट नहीं होती है। ...और पढ़ें

बारिश में बाइक बंद होने पर करें ये काम।
बारिश में बाइक बंद होने पर करें ये काम।

HighLights

  1. बाइक स्टार्ट करने के लिए चोक का इस्तेमाल करें।
  2. बाइक के स्पार्क प्लग को सही से साफ करें और सुखाएं।
  3. बैटरी के कनेक्शन को सही चेक करें।

ऑटो डेस्क, नई दिल्ली। बारिश के मौसम में बाइक स्टार्ट न होने की समस्या का सामना बहुत से लोगों को करना पड़ता है। बारिश के मौसम में बाइक जल्दी स्टार्ट नहीं होने का कारण मोटरसाइकिल इलेक्ट्रिक सिस्टम में घुसने या अन्य वजहों से होती है। जिसे देखते हुए हम यहां पर बता रहे हैं कि बारिश में बाइक स्टार्ट नहीं होने पर क्या करना चाहिए।

स्पार्क प्लग क्लीन करें

बारिश में बाइक के स्पार्क प्लग गीला हो जाता है, जिससे बाइक स्टार्ट नहीं होती है। इसे आपको क्लीन करना चाहिए। इसके लिए आपको स्पार्क प्लग को निकालना होगा और साफ करना होगा। इसके साथ गी आप स्पार्क प्लग के इलेक्ट्ऱोड के बीच के गैप को भी चेक करें। अगर स्पार्क खराब हो गया है तो उसे बदल दें।

इग्निशन स्विच चेक करें

बारिश में बाइक खड़ी रहने पर कई बार इग्निशन स्विच में बारिश का पानी घुस जाता है, जिससे करंट नहीं पहुंचता है और बाइक स्टार्ट नहीं होती है। इसे अच्छे चेकर करें और सुखाएं। साथ ही यह भी चेक करें कि कोई कनेक्शन ढीला तो नहीं है।

यह भी पढ़ें- Bike Insurance लेते वक्त ध्यान में रखें 5 बातें, क्लेम लेने में नहीं होगी कोई परेशानी

बैटरी चेक करें

बारिश में बैटरी का कनेक्शन ढीला हो सकता है या फिर बैटरी डिस्चार्ज हो सकती है। बैटरी टर्मिनल्स को क्लीन करें और टाइट करें। अगर आपकी बैटरी कमजोर है तो इसे चार्ज करें। वहीं, अगर बैटरी बार-बार डिस्चार्ज हो रही है, तो उसे बदल दें।

फ्यूल सिस्टम चेक करें

बारिश में फ्यूल टैंक या कार्बोरेटर में पानी जा सकता है, जिससे फ्यूल सही से नहीं पहुंचता है। अगर आपको ऐसा लगे तो फ्यूल लाइन को सही से चेक करें और पानी निकालने की कोशिश करें। इसके साथ ही आप फ्यूल फिल्टर को भी चेक करें कि उसमें कोई गंदगी या पानी तो नहीं चला गया है।

साइलेंसर करें चेक

कई बार बारिश में बाइक खड़ी रहने पर उसके साइलेंसर में पानी जमा हो जाता है, जिसकी वजह से बाइक स्टार्ट नहीं होती है। ऐसे में अपनी बाइक को थोड़ा झुकाकर साइलेंसर से पानी बाहर निकालने की कोशिश करें।

यह भी पढ़ें- बाइक से अकेले Leh-Ladakh गए युवक की मौत; आप भी बना रहे हैं प्लान तो 10 बातों का रखें ध्यान

चोक का करें इस्तेमाल

कई बार ठंडे मौसम या बारिश में बाइक स्टार्ट नहीं होती है। ऐसे में बाइक के चोक का इस्तेमाल करें। चोक को ऑन करें और फिर बाइक स्टार्ट करने की कोशिश करें। बारिश के कारण बाइक की वायरिंग में पानी घुस जाता है, जिसकी वजह से शॉर्ट सर्किट हो जाते हैं। जिसकी वजह से भी कई बार बाइक स्टार्ट नहीं होती है। ऊपर बताए गए सभी उपायों के बावजूद आपकी बाइक स्टार्ट नहीं होती है, तो फिर किसी मैकेनिक को अपनी बाइक को चेक करवाएं।  

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।